BIHAR में लूट की अनोखी वारदात : सलवार सूट पहनकर पहुंचे बदमाश, ATM को गैस कटर से काटा और नोट लेकर हुए फरार

BIHAR में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं और उस पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है. अपराधियों ने थाना से महज 500 मीटर दुरी पर स्थित SBI के ATM से 23 लाख कैश लूटकर फरार हो गये. लूट की वादात बिहार के मड़वन की है. जहां बदमाशों ने हैरान कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया है.

BIHAR में ATM लूट : बदमाश सलवार सूट पहनकर आये थे. वहीं उन्होंने गैस कटर से ATM काटा फिर 23 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. जानकारी अनुसार बदमाश सुबह तकरीबन चार बजे घटना को अंजाम दिये. बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर कैश मशीन लेकर फरार हो गये. कितना रुपया चोरी हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं लग पायी है. हालांकि सूत्रों के हवाले से अनुमान लगाया गया है कि तकरीबन 23 लाख रुपये की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

एटीएम का हूटर भी बजने लगा था

एटीएम के सीसीटीवी की ऑनलाइन निगरानी कर रही एजेंसी ने मकान मालिक को इस वारदात के बारे में बताया. घटना के बाद एटीएम का हूटर भी बजने लगा था. हूटर की आवाज आते ही स्थानीय नेपाली चौकीदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया था. आनन फानन में लोग मौके पर पहुंच गये थे. गैस कटर की वजह से लगी आग को जल्दी से बुझाया और इस सूचना की पुलिस को दी.

बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, फिर वारदात को दिया अंजाम

ATM के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह से नीले रंग की कुर्ती और सलवार पहने बदमाश घुसते हैं. चेहरे पर सफेद गमछा बंधा होता है, इस कारण पहचान नहीं हो पाती है. दूसरा बदमाश पीली कुर्ती पहने हुए थे. बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया और फिर गैस कटर से मशीन काटकर ले गये.  

Canara Bank : X हैंडल हैक, बैंक ने दी यूजर्स को ये हिदायत…एक्स हैंडल पर जाकर किसी तरह का पोस्ट न करें

Canara Bank: केनरा बैंक के एक्स(X) हैंडल 22 जून शनिवार को हैक हो गया है. इसकी जानकारी बैंक ने दी है. केनरा बैंक के एक्स हैंडल पर जो नाम दिखाई देता है वह ‘ethèr.fi’ है और इसके बायो में लिखा है कि यह केमैन आइलैंड से संचालित है.

Canara Bank: केनरा बैंक (Canara Bank) का एक्स(X) प्लेटफॉर्म शनिवार 22 जून 2024 को हैक कर लिया गया. हैक होने के बाद हैकर ने बैंक के अधिकारिक एक्स हैंडल का नाम बदलकर ‘ether.fi’ कर दिया था. इसके साथ ही लोकेशन को बदलकर केमैन आइलैंड कर दिया गया था. 

इस मामले बैंक ने रविवार 23 जून 2024 को अपने फेसबुक पेज पर एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके अपने ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने कहा कि केनरा बैंक सभी संबंधित पक्षों को इस बारे में सूचित करना चाहता है कि बैंक का आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल के साथ छेड़छाड़ की गई है. सभी टीमें इस मामले में जांच कर रही हैं और बैंक अपने हैंडल का एक्सेस पाने के लिए काम कर रहा है.

सावधान रहने की ग्राहकों को दी हिदायत

वह अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वह हैक किए गए केनरा बैंक के एक्स हैंडल पर जाकर किसी तरह का पोस्ट न करें. एक्स हैंडल प्राप्त करने के बाद हम अपने ग्राहकों को इस बारे में जरूर सूचना देंगे. बैंक ने कहा कि हम एक्स के साथ मिलकर इस परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश कर रहे है. ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद हैं.

ऐसी घटना एक्सिस बैंक के साथ भी हुई थी

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी बैंक के एक्स हैंडल को इस तरह के हैक कर लिया गया है. इससे पहले एक्सिस बैंक के सपोर्ट हैंडल को भी हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया था. हैंडल से क्रिप्टोकरेंसी के लिए कई तरह के पोस्ट किए गए थे. जानकारी मिलते ही बैंक ने जांच शुरू कर दी थी. 

Indore में BJP नेता मोनू कल्याणे की गोली मार कर हत्या, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के थे करीबी

BJPLeader Murder: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय के करीबियों में मोनू कल्याणे की गिनती होती थी. बीजेपी नेता पर हमला करने वालों का अभी तक पता नहीं लग सका है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

BJPLeaderMurder: मध्यप्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे(MonuKalyane) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. यह मामला Indore के एमजी रोड थाना क्षेत्र की है. वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (KailashVijayvargiya) का बेहद करीबी था. विधानसभा इंदौर-3 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय (AkashVijayvargiya) के खास लोगों में होती थी.

23 जून,2024 रविवार सुबह मोनू कल्याणे को गोली मारी और उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां उसकी मौत हो गयी. एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग क्षेत्र में यह घटना घटी है. आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस ने उनके घरों पर भी दबिश दी है.

बाइक से आए थे और बात करने लगे. फिर चला दी गोलियां

यह घटना उस वक्त हुई जब मोनू किसी रैली की तैयारी के बाद घर लौट रहा था. बताया जाता है कि दोनों हमलावर बाइक से आए थे. वह मोनू से बात की. बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने मोनू पर गोलियां चला दी. यह जानकारी भी सामने आयी है कि मोनू के अलावा उसके दोस्तों पर भी गोली चलायी थी लेकिन वे बच निकले. घायल मोनू को लेकर वे अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

मंत्री ने की परिवार से मुलाकात

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय मोनू के घर पहुंचकर परिवार से बातचीत की. इलाके में तनाव की स्थिति है और इससे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी है.

Bihar Crime News: मामी ने भांजे का गला घोंट मौत के घाट उतारा, वजह- चिढ़ती थी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से एक खबर आ रही है कि मामी ने भांजे का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दी है. बताया जा रहा है कि मामी भांजे से चिढ़ती थी.  वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे लगता था कि ससुराल वाले यानी उसके सास ससुर भांजे को उससे ज्यादा प्यार करते हैं. महिला ने बच्चे को मारकर पानी से भरे बाथटब में डाल दी ताकि लगे कि यह एक्सीडेंटल मौत है.

Crime News: कटिहार में कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मासूम की लाश को पानी से भरे बाथटब में डाल दिया. ताकि लोगों को लगे की बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है.

लेकिन, एक कहावत है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी कर ले, कानून के हत्थे वो चढ़ ही जाता है. पुलिस ने 4 साल के मासूम की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मामी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.

छुट्टियों में ननिहाल रहने आया था

घटना कोलासी थानाक्षेत्र के नक्कीपुर का है. 4 साल का प्रिंस अपनी मां के साथ छुट्टियों में ननिहाल रहने आया था, लेकिन उसको कहां पता था कि उसके साथ क्या होने वाला है. 13 जून को प्रिंस की मामी पूजा देवी ने उसका गला घोंट दिया जिससे प्रिंस की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के दौरान बाकी लोग अन्य कामों में व्यस्त थे. किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी.

पूजा अपनी बचाव के लिए नल को खुला छोड़ दिया था. जब प्रिंस की मां बाथरूम गई तो बेटे को पानी में डूबा देख उनके मुंह से चीख निकल पड़ी. बच्चे को बाथटब से निकाल कर चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थी. सभी को लगा कि शायद प्रिंस की मौत पानी में डूबने से हीं हुई है, लेकिन सच कुछ और था.

कुछ इस तरह से हुआ शक

बच्चे के पिता सुबोध ठाकुर को कुछ इस तरह से शक हुआ. वह जम्मू में नौकरी करते हैं. वो एक दिन पहले ही छुट्टियों में अपने घर लौटे थे. इस बात की सूचना जब सुबोध को मिली तो वो प्राणपुर थाना क्षेत्र के महादेवनगर स्थित अपने घर से सीधे ससुराल पहुंचे. उन्हें शक हुआ कि प्रिंस की मौत साधारण नहीं लग रहा है. उन्होंने पूछा कि बच्चे को बाथरूम कौन लेकर गया था? इस पर बौखलाई पूजा ने बताया कि वही उसे नहलाने के लिए बाथरूम लाई. लेकिन फिर वो किसी जरूरी काम से बाहर आई तबतक प्रिंस की पानी में डूबने से मौत हो गई. बच्चे के पिता ने पुलिस को इस बात की सूचना दी.

मामी ने स्वीकार किया जुर्म

पुलिस ने मामी पूजा से पूछताछ की तो वो माफी मांगने लगी. खुद के गुनाह को स्वीकार करने लगी. पुलिस के डर से वो जल्द ही टूट गई और बताया कि कैसे उसने प्रिंस को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, अभी पूरी तरह से हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. पूजा से पूछताछ जारी है. लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक पूजा अपने भांजे प्रिंस से बहुत चिढ़ती थी.

Tejashwi Yadav meet family members : कहा-हमलोग समय आने पर हिसाब लेंगे…’, परिजनों से किया तेजस्वी यादव ने वादा

Tejashwi Yadav meet family members : चुनावी रंजिश में गोलीबारी के दौरान मृतक चंदन कुमार राय के परिजनों से तेजस्वी यादव ने मुलाकात की और कहा कि इस कांड का हमलोग हिसाब लेंगे. समय आने दीजिए. हत्या हुई है तो ये साफ है हमलोग भी हिसाब लेंगे.

बीते दिनों छपरा में चुनावी हिंसा की घटना के बाद BIHAR के RJD नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री Tejashwi Yadav ने मृतक चंदन के परिजनों से (22 जून, 2024) को उनके घर पहुंचकर मुलाकात की. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथावलिया गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले. इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड स्थिति आपसी विवाद के दौरान घायल युवती से भी मिलने पहुंचे. मुलाकात में ढेर सारी बातें हुई. पीड़ितों की बातें सुनी और भरोसा भी दिलाया.

पूरा मामला क्या है, जानें

चुनावी रंजिश में गोलीबारी के दौरान मृतक चंदन कुमार राय, 12 जून को जमीनी विवाद में कचहरी जा रहे पिता पुत्र वकील राम अयोध्या राय और सुनील राय तथा 21 मई की रात दो गुटों के विवाद के दौरान घायल युवती के घर तेजस्वी यादव 21 मई को पहुंचे हुए थे. इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के तेलपा भी पहुंचकर मृतक चंदन और घायल गुड्डू के परिजनों से मिले और घटना के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई करने की दिशा में भरोसा दिलाया. इस दौरान भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता नजर आए. काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती दिखी.


क्या बोले बिहार के नेता प्रतिपक्ष ये बोले

तेजस्वी यादव ने परिजनों से मिलने के बाद कहा कि चुनाव आयोग द्वारा हमलोगों को मिलने की अनुमति नही थी लेकिन फिर भी हमलोग मिलने आये. पीड़ित परिवार को न्याय मिलनी चाहिए. पीड़ित परिवार ने एक जवान बेटा को खोया है. इंसाफ मिलना चाहिए. हम प्रशासन और पुलिस महानिदेशक से मिलेंगे. पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए. कही न कही इस मामले में ढिलाई हुई है.

Tejashwi Yadav ने प्रशासन से अपील किया है कि किसी के दबाव में नही आये. सच्ची घटना के हिसाब से लोगो को न्याय दिलाये. लॉ एंड आर्डर के हिसाब से कार्य करना चाहिए. पूरे बिहार में अपराध बढ़ गया है. हर दिन हत्या लूट और मर्डर की घटना बढ़ रही है. सिर्फ हत्याएं नही हो रही है दो पुल गिर गये, पेपर लीक हो गया, भ्रष्टाचार बढ़ गया और तो और लगातार पेपर लीक हो रहा है. लगातार पुल गिर जा रहे है.ट्रेन की दुर्घटना हो रही है. लेकिन शासन के लोग चुप है. 21 मई को चुनावी रंजिश में हत्याकांड की बातों को इशारा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहां कि जो घटना उस दिन इस जगह पर हुई इसका भी हमलोग समय पर हिसाब लेंगे. ऐसा नही है कि हमलोग हिसाब नही लेंगे.

Cyber Fraud From Foreigners : विदेशियों को ठगने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश,  सात सदस्य Golmuri से गिरफ्तार

Cyber Fraud From Foreigners : जमशेदपुर पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो विदेशों में रहने वाले लोगों को ठग रहा था. गिरफ्तार सात साइबर अपराधियों में से छह कोलकाता के रहने वाले हैं, जबकि एक जमशेदपुर का है.

कुछ इस तरह विश्वास हासिल करता था

Cyber गिरोह विदेशियों को उनके बारे में सही जानकारी प्रदान करके उनके विश्वास को हासिल करता था. इसके बाद, वे उन्हें लालच देते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे.सूत्रों की मानें तो गिरोह ने विदेशियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य एक किराए के मकान में रहते थे और मुख्य रूप से विदेश में रहने वाले लोगों को निशाना बनाते थे. गिरोह में एक सदस्य था जो विदेशियों की जानकारी और फोन नंबर गिरोह को उपलब्ध कराता था.

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस साइबर अपराध गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है, और इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है.

ठगी से एक मात्र बचाव सतर्कता

यह घटना इस बात का सबूत है कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और साइबर अपराधी अधिक परिष्कृत और कुशल होते जा रहे हैं. व्यक्तियों को अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए और अनजान व्यक्तियों से अपने संवेदनशील जानकारी को साझा करने से बचना चाहिए.

BHAGALPUR : जमीन विवाद में चली गोली, भाइयों के बीच चली गोली में पुलिस ने की खोखा व जिंदा कारतूस बरामद

Bhagalpur में जमीनी विवाद में भाइयों के बीच 4 राउंड गोली चलने का मामला सामने आया है. यह घटना लोदीपुर थाना क्षेत्र के श्यामनगर चौक लोदीपुर में घटी है. पुलिस ने खोखा व जिंदा कारतूस बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Lodipur shooting incident लोदीपुर में जमीनी विवाद को लेकर बताया जाता है कि रितेश मेहता ने अपने भाइयों को दशहत में लाने के ख्याल से 4 राउंड गोली चला दी. गोली चलते ही आस पास के सभी लोगों में अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार नीरज मेहता, मिथिलेश मेहता और रितेश मेहता तीनों सहोदर भायी हैं. गोली चलने को लेकर नीरज मेहता की पत्नी मंजू देवी ने लोदीपुर थाना में लिखित आवेदन दी है.

मंजू देवी का आरोप

देवर रितेश मेहता जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं. कराटे का शिक्षक भी हैं. दबंग प्रवृत्ति का भी है. हमसभी का हिस्सा भी हड़पना चाहता है. पहले भी लड़ाई झगड़ा हुआ था. लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

GST Council Meeting : Railway प्लेटफॉर्म टिकट पर Tax में छूट, मीटिंग में हुए और कई बड़े ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Nirmala Sitharaman)  ने शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक की और इसमें उन्होंने कई अहम फैसले लिए. सोलर कुकर और स्टील एवं एल्यूमिनियम से बने मिल्क कैन पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का सुझाव दिया गया है.

53वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग (GST Council Meeting) में उद्योगों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंडियन रेलवे की कई सेवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है. अब प्लेटफॉर्म टिकट पर जीएसटी नहीं लगेगा.  यह कदम रेलवे उद्योग के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे यात्रा की लागत में कमी आयेगी. सोलर कुकर और स्टील एवं एल्यूमिनियम से बने मिल्क कैन पर 12 फीसदी जीएसटी लगाने का सुझाव दिया गया है. इसके अलावा पेपर और पेपर बोर्ड से बने कार्टन पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि हमने कारोबार को बढ़ाने और टैक्स देने वालों को राहत पहुंचाने के लिए कई फैसले लिए हैं.  GST Council Meeting में गोवा और मेघालय के सीएम, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के डिप्टी सीएम, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों (विधानमंडल सहित) के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था. 

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर जीएसटी के संबंध में कोई चर्चा नहीं 

GST Council Meeting ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर जीएसटी के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई. दरअसल, यह मुद्दा बैठक के एजेंडे में नहीं था. ऑनलाइन गेमिंग और कसीनो को कोई भी राहत मिलने की उम्मीद खत्म हो गयी है. वित्त मंत्री के अनुसार, जीएसटी काउंसिल मीटिंग में सामने दिख रहे कई मसलों पर चर्चा की गई. गलत तरीके से कीमतें बढ़ाने का मुद्दा भी इस बैठक में उठाया गया.

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने पर लगाम 

बैठक में सभी प्रकार के स्प्रिंकलर्स पर भी 12 फीसदी जीएसटी लगाने की चर्चा की गई है. पेपर कार्टन बॉक्स और स्प्रिंकलर पर जीएसटी घटाने से हिमाचल और जम्मू एवं कश्मीर के सेब उत्पादकों को खासा लाभ पहुंचेगा. पूरे देश में आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित करने की व्यवस्था भी की जायेगी. नकली इनवॉइस के जरिए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (Input Tax Credit) लेने पर लगाम लगेगी.

मुकदमों को कम करने का फैसला

जीएसटी काउंसिल मीटिंग में मुकदमों को कम करने का फैसला भी लिया गया. इसके तहत अब जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल के लिए मोनेट्री लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गयी है. हाई कोर्ट के लिए यही रकम 1 करोड़ रुपये और सुप्रीम कोर्ट के लिए 2 करोड़ रुपये होगी. रेलवे के बैटरी चालित वाहनों और इंट्रा रेलवे सर्विसेज पर भी टैक्स छूट दी गई है.

न्यायाधिकरण के लिए 20 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा की सिफारिश

इस बार की बैठक में व्यापार सुविधा, करदाताओं को राहत से संबंधित निर्णय लिए गए. जीएसटी अपील न्यायाधिकरण के लिए 20 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा की सिफारिश की गई है. छोटे करदाताओं के लिए जीएसटीआर-4, वित्त वर्ष 24-25 के लिए समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है. बता दें कि यह बैठक आठ महीने के अंतराल के बाद हुई है. जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक सात अक्टूबर, 2023 को हुई थी.

NIOS-2024 : कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, जानें स्कोरबोर्ड चेक करने का तरीका

National Institute of Open Schooling (NIOS) : Class 12वीं का परीक्षा अप्रैल 2024 सत्र के लिए परिणाम जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते है. यहां मिलेगा स्कोरबोर्ड चेक करने का तरीका.

National Institute of Open Schooling ने Class 12वीं का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे. वो NIOS के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम जांच कर डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरबोर्ड जांचने का तरीका सरल है.

  1. सबसे पहले NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद होमपेज पर NIOS 12TH 2024 परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपने सभी आवश्यक विवरण को दर्ज करें.
  4. NIOS 12TH 2024 का परिणाम प्रदर्शित होने लगेगा.
  5. NIOS के परिणाम को डाउनलोड कर प्रिंट आउट रख लें.

Gurugram Factory Fire : फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 02 की मौत, 24 दमकल गाड़ियों के पहुंचने से बुझी आग

Gurugram Factory Fire : गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग ने दो श्रमिकों की जान जान जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. वहीं, इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है.

Gurugram Factory Fire आग एक धमाके से शुरू हुई, जिसके कारण पूरे परिसर में विस्फोट हो गए. आग बुझाने में 24 दमकल गाड़ियों और कई घंटों का समय लगा.

दमकल विभाग के एक अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि हमने पास के फायर स्टेशनों से फायर टेंडर मंगवाए. इस वक्त तक धमाके हो रहे थे. आग बुझाने के काम कमें करीब 24 फायर टेंडर लगाए गए थे. जहां आग लगी वह एक फैक्ट्री है. इसमें फायरबॉल बनाया जाता है. धमाके से आस-पास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि हमारे यहां पहुंचने से पहले 2 लोगों की जान जा चुकी थी. 3-4 घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.