24.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 77

Indigo Flight : इंडिगो का सिस्टम बैठा, मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द, एक्शन में आया मैनेजमेंट

मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द
मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द.

Indigo Flight : इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने उड़ानों में बढ़ते संकट के बीच क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) का गठन किया है, जो हालात पर लगातार नजर रखने के लिए नियमित बैठक कर रहा है. प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यात्रियों को हो रही परेशानियों के समाधान और रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि संकट के इस दौर में प्राथमिकता यात्रियों के हित और सुचारू संचालन को बहाल करना है.

सीईओ–सीओओ को नोटिस, डीसीए का सख्त रुख

एक दिन पहले इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रो पोरकेरस को नागर विमानन विभाग (डीसीए) ने नोटिस जारी किया था. बड़े पैमाने पर उड़ानों में बाधा आने और समय से संचालन न होने के मामले में डीसीए ने 24 घंटे में विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी.

एयरलाइन ने बताया कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के निदेशक मंडल की बैठक ठीक उसी दिन आयोजित की गई थी जब उड़ानों के रद्द होने की समस्या सामने आई और उसके बाद आपात रूप से समीक्षा शुरू की गई. प्रबंधन के अनुसार संचालन बाधित करने वाले कारकों को प्राथमिकता पर चिन्हित करके सुधार किया जा रहा है.

मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की बड़ी संख्या रद्द

संचालन संबंधी चुनौतियों और तकनीकी व्यवधान के चलते रविवार को इंडिगो ने दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 220 से अधिक उड़ानें रद्द कीं. सूत्रों के अनुसार मुंबई में कम से कम 112 जबकि दिल्ली में 109 उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं. कई उड़ानें घंटों विलंब से चलीं, यात्रियों को एयरपोर्ट पर फंसा रहना पड़ा और होटल व टिकट बदलवाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा.

पिछले दो दिनों से उड़ानों में हो रही कटौती ने हवाई सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. शुक्रवार को पूरे देश में निर्धारित 2,300 उड़ानों में से लगभग 1,600 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. शनिवार को हालात में आंशिक सुधार हुआ लेकिन फिर भी करीब 800 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने का असर अगले कई दिनों तक देखने को मिल सकता है.

प्रबंधन का दावा– स्थिति में जल्द सुधार होगा

इंडिगो के अनुसार संकट को नियंत्रित करने के लिए कई टीमों को अलग-अलग संचालन क्षेत्रों में लगाया गया है. यात्रियों की शिकायतों और रिफंड मामलों का निपटारा तेजी से करने के लिए विशेष डेस्क बनाए गए हैं. एयरलाइन का दावा है कि उड़ानें रद्द होने की समस्या धीरे-धीरे घट रही है और स्थिति जल्द सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है.

विमानन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ मानते हैं कि मांग और क्षमता के बीच असंतुलन, तकनीकी आवश्यकताएँ और कर्मचारियों की तैनाती जैसे कारण इस संकट को जन्म दे सकते हैं. हालांकि, एयरलाइन ने इन कारकों पर टिप्पणी करने से परहेज किया है.

इसे भी पढ़ें-फ्लाइट किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगा लगाम, दूरी के हिसाब से तय हुए नए रेट, जानें पूरा डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री, दिल्ली–मुंबई से पटना व दरभंगा के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें

इसे भी पढ़ें-1,000 से अधिक उड़ानें रद्द — हालात कब सुधरेंगे? CEO एल्बर्स ने बताया समय-सीमा

इसे भी पढ़ें-पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज, द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात — विपक्षी नेताओं को न्योता नहीं

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार, रूसी भाषा में है खास पवित्र ग्रंथ

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

Bhagalpur News : मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने दी जान, सात दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ा

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की आत्महत्या की घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया. मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने गुस्से में फंदा लगा लिया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कमरे में गई और लगा लिया फंदा

परिजनों के अनुसार 29 नवंबर की सुबह किशोरी की मां ने उसे जगाते हुए कहा कि सुबह हो गई है, नाश्ता बना लो. इसके बाद मां रसोई में चली गई.
इसी दौरान बच्ची अपने कमरे में गई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शंका होने पर खिड़की से झांककर देखा तो लड़की फंदे से लटकी हुई थी.

सात दिनों तक जिंदगी से जंग, मायागंज अस्पताल में हुई मौत

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल ले जाया, जहां उसे भर्ती कराया गया.
लगातार सात दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Bhagalpur Crime : साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या
साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या.

Bhagalpur Crime : भागलपुर के व्यस्त साहेबगंज चौक इलाके में शनिवार को गुजरते लोगों की आंखों के सामने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. लोहे के भारी हथियार से सिर पर वार कर की गई इस हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और दुकानदारों ने शटर गिरा दिए.

घर से निकला और चंद कदम दूर मौत से सामना

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में मृतक की पहचान चर्च रोड निवासी कंपनी यादव के बेटे कुंदन कुमार (28) उर्फ बुच्चो यादव के रूप में हुई है.
परिवार के अनुसार कुंदन करीब 11:50 बजे जैसे ही घर से निकला, कुछ दूरी पर ही घात लगाए हमलावरों ने रोककर पहले हमला किया और फिर लोहे के हथियार से सिर पर जोरदार प्रहार किया.
भाभी, जो इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, ने बताया कि हमला इतनी तेजी से हुआ कि प्रतिरोध का मौका ही नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटनास्थल पर भीड़, पर कोई नहीं बोला—आरोपित मौके से फरार

उस समय चौक के सामने मोहल्ले की महिलाओं की कमिटी की बैठक चल रही थी और आसपास अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी, लेकिन कोई सामने नहीं आया.
हमलावर वार कर पास के एक घर में घुसा और वहां से फरार हो गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

परिजनों ने हत्या के लिए पड़ोसी शंकर महतो पर सीधा आरोप लगाया है. मोहल्ले में चर्चा है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच नोकझोंक व मारपीट हुई थी. दोनों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इस पर कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मौके पर पुलिस अधिकारी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे — तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा

घटना की सूचना पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और सिटी डीएसपी-2 अजय कुमार चौधरी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच चल रही है.
मुख्य आरोपित शंकर महतो अब भी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है.

“कुंदन उर्फ बुच्चो यादव हत्या मामले में पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है. प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश प्रतीत होता है. जांच में सामने आया है कि चिढ़ाने को लेकर विवाद के बाद शंकर ने आवेश में हमला किया, जिससे कुंदन की मौत हो गई. आरोपी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी है.”— एसपी सिटी शुभांक मिश्रा

इसे भी पढ़ें-गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से भी मरे

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव ने लगाया बड़ा आरोप—’बिहार में जनता नहीं, पूरी मशीनरी जीती

Tejashwi Yadav
बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव की सक्रिय वापसी.

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने हार को लेकर बड़ा दावा किया है. यूरोप दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से बातचीत में तेजस्वी ने पूरे चुनाव को “फिक्स” बताते हुए कहा कि नतीजों ने लोकतंत्र की बुनियाद हिला दी है. शनिवार को उन्होंने यह बातचीत वाला वीडियो सार्वजनिक किया, जिसके बाद राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया है.

चर्चा लगभग 45 मिनट चली, जिसमें तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र खतरे में है और इस विषय पर राष्ट्रव्यापी बहस जरूरी है. उनका आरोप है कि राज्य के मतदाताओं ने बदलाव का निर्णय ले लिया था, लेकिन “मशीनरी ने जनादेश को दबा दिया.”

सीटों में भारी गिरावट पर सवाल

तेजस्वी ने कहा कि आज तक कोई यह समझ नहीं पा रहा कि महागठबंधन 75 से सीधे 25 सीटों पर कैसे आ गया. उनके अनुसार, वोट प्रतिशत स्पष्ट रूप से बढ़ा था और बिहार की जनता परिवर्तन के पक्ष में थी, लेकिन नतीजे इसके ठीक उलट घोषित किए गए. तेजस्वी का सीधा आरोप है — “यह चुनाव जनता की जीत नहीं, मशीनरी की जीत है.”

पोस्टल बैलेट की गिनती में 143 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा था

तेजस्वी ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया. उन्होंने दावा किया कि पोस्टल बैलेट की गिनती में 143 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा था, लेकिन ईवीएम परिणाम घोषित होने के बाद तस्वीर बिल्कुल बदल गई. तेजस्वी के शब्दों में — “ईवीएम में अदृश्य शक्तियां काम कर रही थीं, जो बदलाव होने नहीं देना चाहती थीं.”

साधन और संसाधन के इस्तेमाल का आरोप

तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि मतदान से 10 दिन पहले करीब 40 हजार करोड़ रुपये “रिश्वत की तरह” बांटे गए. उनका कहना है कि चुनाव जीतने के लिए हर संभव साधन और संसाधन का इस्तेमाल किया गया. तेजस्वी ने दोहराया कि पेंशन बढ़ाने और माई-बहिन मान जैसी योजनाएं महागठबंधन की थीं, लेकिन सत्ता पक्ष ने संसाधनों के दुरुपयोग से चुनावी माहौल पलट दिया.

सीसीटीवी फुटेज पर उठाया सवाल

तेजस्वी ने चुनाव आयोग की भी आलोचना की और पूछा कि सीसीटीवी फुटेज को केवल 45 दिनों तक सुरक्षित रखने का नियम क्यों बनाया गया है. उनके अनुसार यदि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तो फुटेज को एक वर्ष या उससे अधिक तक सुरक्षित रखने में क्या समस्या है.

तेजस्वी यादव के इन बयानों के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है. विपक्ष इन्हें “लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास” बता रहा है, जबकि सत्ता पक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी के आरोप राजनीतिक निराशा से भरे हुए हैं और उनके पक्ष में कोई ठोस प्रमाण नहीं है.

इसे भी पढ़ें-अमित शाह–सम्राट चौधरी के 30 मिनट की मुलाकात क्यों बनी चर्चा का केंद्र, जानें डिटेल्स

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: आज किसकी किस्मत मुस्कुराएगी और कौन रहेगा तनाव में — मेष से मीन तक जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: आज तारीख 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार. रविवार का यह दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सतर्क रहने की आवश्यकता है, यह जानना सभी चाहेंगे. क्या आज चिंता दूर होगी या रुके हुए काम पूरे होंगे? शुभ अंक और लकी रंग क्या रहेगा? ज्योतिषाचार्य के सटीक विश्लेषण के अनुसार जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल ⬇

♈ मेष राशि

दिन योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर विचारों को महत्व मिलेगा और वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. स्वास्थ्य में सामान्य समस्या आ सकती है. यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे.

♉ वृषभ राशि

किसी अनजान व्यक्ति से अचानक मुलाकात संभव है. मेहनत का फल मिलेगा. किसी मित्र से थोड़ी शंका उत्पन्न हो सकती है. भूमि में निवेश लाभकारी रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे. पसंदीदा वस्तुओं की खरीद से मन प्रसन्न रहेगा.

♊ मिथुन राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य में सफलता और आय में वृद्धि होगी. घर के बुजुर्गों का सम्मान करें — उनका आशीर्वाद सुख और सफलता देगा. परिवार में शुभ समाचार की संभावना. मेहमानों के आगमन का योग. बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा.

♋ कर्क राशि

दिन सामान्य रहेगा. आध्यात्मिक ऊर्जा तेज रहेगी और भीतर सकारात्मक परिवर्तन महसूस होगा. फैसले सोचकर लें. नौकरी में मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन संयम से सफलता मिलेगी.

♌ सिंह राशि

आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है. बड़े काम में बुजुर्गों की सलाह लें. समय को व्यर्थ चर्चाओं में बर्बाद न करें. वित्तीय नुकसान संभव. वाणी पर नियंत्रण रखें. यात्रा लाभकारी रहेगी. पारिवारिक सुख बना रहेगा.

♍ कन्या राशि

दिन संतोषजनक रहेगा. काम शांति से पूरा करें. किसी करीबी से मुलाकात सकारात्मक सिद्ध होगी. घर में बदलाव या शिफ्टिंग की योजना बन सकती है. किसी सुंदर जगह घूमने का योग.

♎ तुला राशि

कार्य में सफलता और सम्मान मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा. रुका हुआ काम पूरा होगा. परिवार में कुछ विवाद संभव— वाणी में संयम रखें. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी. पुराने दोस्तों से मिलकर आनंद आएगा. आज उधार देने से बचें.

♏ वृश्चिक राशि

दिन मिला-जुला रहेगा. नौकरी में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे. थकान महसूस हो सकती है, थोड़ी देर अकेले समय बिताना लाभकारी. किसी सलाह पर तुरंत भरोसा न करें. परिवार के साथ छोटी यात्रा संभव. पार्टनर के मन में संदेह बढ़ सकता है.

♐ धनु राशि

योजनाएं सफल होंगी. मेहनत का फल मिलेगा. पिता का सहयोग और प्रेम मिलेगा. जमीन–वाहन–संपत्ति से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ. मित्रों से सहयोग. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

♑ मकर राशि

मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. घर में किसी खास मेहमान के आने से व्यस्तता रहेगी. जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. व्यक्तित्व सुधारने की दिशा में प्रयास करेंगे. अनावश्यक क्रोध से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें. आध्यात्मिकता मन को संतुलन देगी.

♒ कुंभ राशि

दिन सुकून भरा रहेगा. संवाद से अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता. घर और बच्चों की जिम्मेदारियों में समय व्यतीत होगा. सुबह विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन शाम तक माहौल सुधरेगा. मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना. रुके कार्य पूरे होंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

♓ मीन राशि

दिन शुभ रहेगा. अपने काम में शांत रहकर आगे बढ़ें, सफलता का दिखावा न करें. ऑफिस में बाहरी हस्तक्षेप से विवाद संभव. नया कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल समय. जीवनसाथी की मदद से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. शुभ समाचार मिलने की संभावना. विरोधियों पर विजय मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-दिसंबर 2025 में तीन एकादशी — कौन सी तिथि किस फल के लिए श्रेष्ठ? जानें, डिटेल्स

Goa Nightclub Fire : गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से भी मरे

गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट
गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट.

Goa Nightclub Fire : उत्तरी गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण अग्निकांड हो गया. ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ज्यादातर किचन स्टाफ बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. इसके साथ तीन से चार पर्यटकों की मौत की भी पुष्टि हुई है.

आधी रात के बाद लगी आग को बुझाने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि 23 लोगों में से तीन की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किया गया है.

शुरुआती रिपोर्टों में यह बात सामने आई है कि नाइटक्लब ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लब प्रबंधन और उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सुरक्षा नियमों को दरकिनार कर क्लब को संचालन की अनुमति दी.

एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि पहले जोरदार धमाका सुनाई दिया, बाद में पता चला कि सिलेंडर फटने के बाद आग लगी. थोड़ी देर में आग बहुत तेजी से फैल गई और हर तरफ चीख-पुकार मच गई.

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर घटना की जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी और पूरा प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

पीएम ने जताया दुख, मृतकों के परिवारवालों को मिलेगी ₹2 लाख की सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के अर्पोरा में नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘अर्पोरा, गोवा में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है. मेरे विचार उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ इसके साथ ही, उन्होंने घटना की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से बात करने की पुष्टि भी की. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइट क्लब अग्निकांड के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख की राशि दी जाएगी. इसके अतिरिक्त, घायल हुए लोगों को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

गोवा नाइटक्लब फायरकांड की पूरी कहानी

सवाल 1: गोवा में नाइटक्लब में आग की घटना कब हुई?

जवाब: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना शनिवार रात की है. पुलिस के अनुसार, शनिवार यानी 6 दिसंबर 2025 की रात करीब 12 बजे मध्यरात्रि के आसपास सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के तुरंत बाद आग फैल गई और इसी समय पुलिस को सूचना दी गई.

सवाल 2: आग कहां लगी और किस नाइटक्लब में?

जवाब: आग उत्तर गोवा जिले के अरपोरा गांव स्थित एक लोकप्रिय नाइटक्लब में लगी, जो पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. जब आग लगी तब क्लब में बड़ी संख्या में टूरिस्ट मौजूद थे. यह स्थान रोमियो लेन के पास बिर्च में है और राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

सवाल 3: आग लगने का मुख्य कारण क्या था?

जवाब: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के कारणों की जांच जारी है. हालांकि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग सिलेंडर ब्लास्ट से शुरू हुई थी, जो क्लब के अंदर हुआ और कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गया.

सवाल 4: इस अग्निकांड में कितने लोगों की मौत हुई?

जवाब: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 23 लोगों की मौत हुई है. इनमें 20 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मरने वालों में ज्यादातर क्लब के स्टाफ सदस्य थे और इस बात की पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी की है.

सवाल 5: मरने वालों में कौन-कौन शामिल थे?

जवाब: पुलिस और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के मुताबिक, मृतकों में क्लब के कर्मचारी और कुछ पर्यटक शामिल हैं. इनमें तीन से चार टूरिस्ट बताए गए हैं, जबकि बाकी नाइट क्लब के स्टाफ सदस्य थे.

सवाल 6: आधी रात को क्या हुआ था?

जवाब: शनिवार की आधी रात तक सबकुछ सामान्य था. क्लब में भीड़ थी और पर्यटक माहौल का आनंद ले रहे थे. तभी अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. रात करीब 12 बजे आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए और हादसे के बाद चारों तरफ लाशें बिछ गईं.

सवाल 7: इस आग की घटना पर सीएम ने क्या कहा?

जवाब: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि 23 मृतकों में से तीन की मौत जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत दम घुटने से हुई. उन्होंने कहा कि नाइट क्लब ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया था. सावंत के अनुसार, क्लब मैनेजमेंट के साथ-साथ उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बावजूद क्लब को चलने की अनुमति दी.

सवाल 8: गोवा सरकार ने क्या कार्रवाई की?

जवाब: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने कहा कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी. भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि घटनास्थल से सभी 23 शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें बम्बोलिम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है.

सवाल 9: क्या यह पर्यटन क्षेत्र पर असर डालेगा?

जवाब: गोवा एक बड़ा पर्यटन स्थल है और यह हादसा पर्यटक सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर सकता है, खासकर नाइटलाइफ से जुड़े स्थानों पर. मुख्यमंत्री सावंत ने भी कहा कि पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान यह घटना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

सवाल 10: आगे क्या जांच हो रही है?

जवाब: गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार के अनुसार, अग्निकांड की जांच जारी है. आग के वास्तविक कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल, नाइट क्लब को सील कर दिया गया है और मालिकों से पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें-घर–गाड़ी के लोन होंगे किफायती: रेपो रेट कम, EMI होगी सस्ती! 

Bihar Bulldozer Action: हाजीपुर में बुलडोजर अभियान के दौरान बवाल, दुकानदार और पदाधिकारी भिड़े, दो लोग हिरासत में

हाजीपुर में बुलडोजर अभियान के दौरान बवाल
हाजीपुर में बुलडोजर अभियान के दौरान बवाल.

Bihar Bulldozer Action: हाजीपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया. नगर परिषद की टीम जैसे-जैसे बाजार क्षेत्रों में आगे बढ़ी, ठेला-खोमचा और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई. हंगामा उस समय बढ़ गया जब हॉस्पिटल रोड पर पदाधिकारी और दुकानदार के बीच झड़प हो गई और पुलिस को दखल देना पड़ा.

कई बाजार क्षेत्रों में चला बुलडोजर, दुकानों के आगे बने ढांचे ढहे

जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने गांधी चौक से अभियान की शुरुआत की. इसके बाद कार्रवाई कचहरी रोड, गुदरी बाजार, राजेंद्र चौक और हॉस्पिटल रोड तक पहुंची. सड़क किनारे के कब्जे, अवैध शेड और दुकानों के आगे किए गए निर्माण मशीनों से हटाए गए, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई.

कार्रवाई के बीच विवाद भड़का, हाथापाई और पुलिस हस्तक्षेप

हॉस्पिटल रोड में टीम के पहुंचते ही एक दुकान को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ते-बढ़ते दुकानदार और पदाधिकारी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. तनाव बढ़ने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दो लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया. थोड़ी देर बाद अभियान फिर से शुरू किया गया.

सोमवार को भी चला था अभियान, कई को नोटिस

इससे पहले सोमवार को भी नगर परिषद ने इसी मार्ग पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गांधी चौक से गुदरी बाजार तक गई थी, जहाँ ठेला-खोमचा हटाए गए और कई दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था.

अतिक्रमण नहीं हटाया तो लगेगा 20 हजार जुर्माना

कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि शहर को पूरी तरह अतिक्रमण-मुक्त करना लक्ष्य है. गुदरी बाजार इलाके के कब्जाधारियों को 24 घंटे का समय दिया गया है. तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई के साथ 20,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-फ्लाइट किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगा लगाम, दूरी के हिसाब से तय हुए नए रेट, जानें पूरा डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री, दिल्ली–मुंबई से पटना व दरभंगा के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें

इसे भी पढ़ें-1,000 से अधिक उड़ानें रद्द — हालात कब सुधरेंगे? CEO एल्बर्स ने बताया समय-सीमा

इसे भी पढ़ें-पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज, द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात — विपक्षी नेताओं को न्योता नहीं

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार, रूसी भाषा में है खास पवित्र ग्रंथ

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

Indigo Flight Crisis: फ्लाइट किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगा लगाम, दूरी के हिसाब से तय हुए नए रेट, जानें पूरा डिटेल्स

मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द
मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द.

✦ हवाई किराए पर अनियंत्रित बढ़ोतरी के बीच केन्द्र सरकार ने सख़्त रुख अपनाया
✦ घरेलू इकॉनमी क्लास टिकटों के लिए तय हुई अधिकतम किराया सीमा
✦ प्रभावित मार्गों पर यात्रियों से मनमाना शुल्क वसूलने पर लगेगा रोक
✦ फ्लाइट ऑपरेशन्स सामान्य होने तक जारी रहेगा किराया कैप
✦ नियम तोड़ने पर एयरलाइंस के खिलाफ होगी सख़्त कार्रवाई

Indigo Flight Crisis: इंडिगो की उड़ानों में लगातार आ रही बाधाओं और टिकट दरों के अचानक बढ़ने से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ गई थी. हालात को देखते हुए केन्द्र सरकार ने हस्तक्षेप किया और घरेलू इकॉनमी श्रेणी की सभी उड़ानों के किराए पर अधिकतम सीमा लागू कर दी. सरकार का कहना है कि वर्तमान स्थिति में यात्रियों को राहत देना आवश्यक है, इसलिए एयरलाइंस अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगी.

यह सीमा तब तक लागू रहेगी, जब तक देश में उड़ानों का नियमित संचालन बहाल नहीं हो जाता. आदेश जारी होते ही सभी विमान कंपनियों को तय सीमा का पालन करना अनिवार्य हो गया है.

फ्लाइट दूरी के अनुसार तय हुआ अधिकतम किराया

कितनी दूरी पर कितना किराया – नई सीमा

नई व्यवस्था के मुताबिक:

500 किमी तक — अधिकतम ₹7,500
500–1,000 किमी — अधिकतम ₹12,000
1,000–1,500 किमी — अधिकतम ₹15,000
1,500 किमी से अधिक — अधिकतम ₹18,000

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि 500 किलोमीटर की यात्रा तक टिकट का किराया अधिकतम 7,500 रुपये होगा. 500 से 1,000 किलोमीटर तक की दूरी पर 12,000 रुपये से अधिक नहीं लिया जाएगा. 1,000 से 1,500 किलोमीटर के मार्गों पर अधिकतम 15,000 रुपये का किराया तय किया गया है, जबकि 1,500 किलोमीटर से आगे की यात्राओं के लिए 18,000 रुपये की सीमा तय रहेगी.

उदाहरण के तौर पर दिल्ली–मुंबई मार्ग जिसकी दूरी करीब 1,300 किलोमीटर है, पर इकोनॉमी श्रेणी का किराया 15,000 रुपये से ऊपर नहीं जा सकेगा.

बेस किराए पर नियंत्रण, शुल्क और कर अलग

सरकार ने यह भी साफ किया है कि किराया सीमा सिर्फ बेस फेयर पर लागू होगी. उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF), यात्री सेवा शुल्क (PSF) और कर पहले की तरह अलग से जोड़ेंगे. उधर इंडिगो के संचालन पर संकट जारी है. पिछले पाँच दिनों से उड़ानें प्रभावित हैं.

केवल शनिवार को ही 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जबकि शुक्रवार को रद्द उड़ानों का आँकड़ा 1,000 से ऊपर पहुंच गया था, जिसके कारण हजारों यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

निर्धारित सीमा का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर कार्रवाई

उड्डयन मंत्रालय ने दो पेज के आदेश के माध्यम से सभी विमान कंपनियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित किराया सीमा सभी प्रकार की बुकिंग पर लागू होगी. चाहे टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से खरीदा गया हो या किसी ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल के माध्यम से, सीमा का पालन करना आवश्यक होगा.

मंत्रालय ने यह चेतावनी भी दी है कि जनहित में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री, दिल्ली–मुंबई से पटना व दरभंगा के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें

इसे भी पढ़ें-1,000 से अधिक उड़ानें रद्द — हालात कब सुधरेंगे? CEO एल्बर्स ने बताया समय-सीमा

इसे भी पढ़ें-पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज, द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात — विपक्षी नेताओं को न्योता नहीं

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार, रूसी भाषा में है खास पवित्र ग्रंथ

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

Indigo Crisis: स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री, दिल्ली–मुंबई से पटना व दरभंगा के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें

स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री
स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री

Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस में चल रही भीतर की समस्याओं का असर देशभर की उड़ानों पर तेजी से दिख रहा है. लगातार कैंसिलेशन के कारण यात्रियों की यात्रा योजनाएँ अस्त-व्यस्त हो गईं और हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी बनी रही. ऐसे माहौल में स्पाइसजेट ने स्थिति संभालने के लिए कदम आगे बढ़ाया है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि दिल्ली और मुंबई से बिहार के प्रमुख शहरों पटना और दरभंगा के लिए अतिरिक्त उड़ानों का संचालन शुरू किया जा चुका है. इससे प्रभावित यात्रियों को तात्कालिक विकल्प मिलने की उम्मीद जताई गई है.

कौन-कौन से रूट पर स्पाइसजेट की नई सेवाएं

स्पाइसजेट ने दिल्ली-पटना, दिल्ली-दरभंगा, मुंबई-पटना और मुंबई-दरभंगा रूट पर सेवाएं बढ़ा दी हैं.
नई उड़ान व्यवस्था के अनुसार —

  • दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट SG 176 शाम 7:15 बजे प्रस्थान करेगी और 9:05 बजे पहुंचेगी.
  • मुंबई से पटना के लिए SG 336 दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरेगी और 6:40 बजे लैंड करेगी.

दरभंगा के लिए भी नई उड़ानें जोड़ दी गई हैं —

  • SG 495 दिल्ली से दोपहर 1:40 बजे रवाना होकर 3:50 बजे पहुंचेगी.
  • SG 252 मुंबई से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरेगी और 12:00 बजे दरभंगा पहुँचेगी.

एयरलाइन का कहना है कि इंडिगो की दिक्कतों से प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक और सुचारू विकल्प उपलब्ध कराना वर्तमान उद्देश्य है.

बिहार के एयरपोर्ट्स पर संकट गहरा रहा

इंडिगो की परिचालन समस्या ने बिहार की हवाई सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. शुक्रवार को राज्य के पटना, दरभंगा, गया और पूर्णिया एयरपोर्ट्स से कुल 22 उड़ानें रद्द रहीं. केवल पटना में ही 12 उड़ानें न चल पाने से सबसे अधिक दबाव देखने को मिला.
कई यात्री टिकट कन्फर्म होने के बाद भी घंटों टर्मिनल पर इंतजार करते रहे, जबकि कईयों को यात्रा कार्यक्रम अंतिम क्षण में छोड़ना पड़ा. हवाईनिगम सूत्रों के अनुसार यदि मौजूदा स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सप्ताहांत में और कटौती संभव है.

इस बीच स्पाइसजेट ने संकेत दिया है कि मांग बढ़ने पर वह और उड़ानें जोड़ने पर विचार कर सकता है ताकि यात्रियों के पास यात्रा के पर्याप्त विकल्प बने रहें और उत्सव तथा व्यस्त सीजन में यात्राओं पर असर कम हो.

इसे भी पढ़ें-1,000 से अधिक उड़ानें रद्द — हालात कब सुधरेंगे? CEO एल्बर्स ने बताया समय-सीमा

इसे भी पढ़ें-पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज, द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात — विपक्षी नेताओं को न्योता नहीं

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार, रूसी भाषा में है खास पवित्र ग्रंथ

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

Paush Sankashti Chaturthi 2025: कल करें गणेश चालीसा का पाठ, मान्यता है दूर होंगी परेशानियां

कल करें गणेश चालीसा का पाठ
कल करें गणेश चालीसा का पाठ (फोटो : एआई)

Paush Sankashti Chaturthi 2025: पौष संकष्टी चतुर्थी का पर्व इस वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाएगा. परंपरा के अनुसार यह व्रत प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश को समर्पित माना जाता है. व्रतधारी दिनभर नियमों का पालन कर शाम के समय चंद्रदर्शन के बाद पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

गणेश चालीसा पाठ का विशेष महत्व

मान्यता है कि पौष संकष्टी के दिन गणेश चालीसा का पाठ करने से विघ्नहर्ता गणपति शीघ्र प्रसन्न होते हैं. श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करने पर रुके कार्यों में गति मिलती है तथा जीवन की बाधाएँ कम होती हैं. कई धार्मिक ग्रंथों में इस दिन गणेश चालीसा के पाठ को शुभ और कल्याणकारी बताया गया है.

भगवान गणेश चालीसा हिंदी में (Bhagwan Ganesh Chalisa in Hindi)

।। दोहा ।।

श्री गुरूचरण सरोज रज, मस्तक लीन्ही चढ़ाय |
हस्तगति लेखनी, सुमिरत शारदा माय ||

जै जै जै सिन्धुर्बदन गौरी पुत्र गणेश |

मूषक वाहन गणसदन, काटौ सकल कलेश ||

।। चौपाई ।।

जै जै जै गिरिजा के लाला । सदा करो सन्तन प्रतिपाला ।।

कानन कुण्डल मुकुट बिराजे । काँधे मंजू जनेऊ साजे ।।

गले सोहे पुष्पन की माला । चमके चन्द्र ललाट विशाला।।

लाल बढ्न सिन्दूर में राजे । अरूणनेत्र श्रुति अति छबि साजे ।।

पीत बसन गज बदन तुम्हारो। निज भक्तन को नाथ उबारो।।

लम्बी सूंडि तुम्हारी स्वामी शंकर के सुत अन्तरयामी ।।

नाथ चतुर्भुज रूप विशाला। भक्ततन को प्रभु करहु निहाला ।।

सब सिद्धिन के हो तुम राजा। सुमिरत होय सिद्ध सब काजा।।

तिहूँ लोक तुम्हरो यश छायो । सोहि निवास जो तुमको ध्यायो ।।

मिष्ठान्नों को भोग लगायो । प्रेम सहित मोदक अति खायो ।।

पूजन प्रथम तुम्हारी होवे। पूजे जो वही फल पावे ।।

एक हस्त में पुस्तक साजे । दूजे कर त्रिशुल प्रभु राजे ।।

मूसे की करत असवारी । महिमा अमित अंकथनि तुम्हारी ।।

ब्रह्मा विष्णु महेश मनावें। नारद शारदा हूँ यश गावें ।।

पीला जामा सोहे नीका । मस्तक माँहि बिराजत टीका ।।

सहस नाम हैं नाथ तुम्हारे । वर्णत शेष सहस्त मुख हारे ।।

लम्बोदर गणेश गणराजा बिगरे सभी सम्हारो काजा ।।

भादौं सुदी चौथ कहलाई। जन्म सुमन तिथि सुन्दर पाई ।।

सिद्धि सदन विद्या के भूषण। प्रभु सकल हरिहौ अघ दूषण ।।

सुन्ड द्वार सुन्दर अति नामा । करहु नाथ मम पूरण कामा ।।

लाला लालधर लालहिं सूरा। लाल देह पर लाल सिंदूरा । ।

असुर निकंदन गिरजा जग बंदन। काटहु फन्दन गिरजा नन्दन ।।

कालहु खंजन विघ्न विंभजन । विद्या मंजन जन मन रंजन ।।

धरणी धर मधुसूदन गणपति। रक्षा करहु नाथ आतुर अति ।।

दया दृष्टि दासन पर कीजे । भक्तन के हित दरशन दीजे ।।

नाम गजाधर और गजानन । उमानन्द काटहु भव फन्दन ।।

नराधीस नारायन स्वामी विद्या के घट अन्तरयामी ।।

महा प्रताप षडानन भैया । ज्ञान दिवैया गवरो छैया।।

वीर भद्र है नाम तुम्हारौ। अपने जन को नाथ उबारौ।।

पीताम्बर धारी परमेश्वर । प्रणमहुं माथ नाय चरणन पर ।।

श्वेताम्बर धारा जंग भर्ता । हरहु कलेश दीन दुःख हर्ता ।।

प्रथम पूजे जो जन मन ध्यावै । सो तुरतहिं वांछित फल पावै ।।

नित्यानन्द करहु सुखरासी । ऋद्धि-सिद्धि सब तुम्हारी दासी ।।

जय जय जय गणपति जगतारण । भक्त उबारण दैत्य प्रहारण ।।

अम्ब दुलारे तुम रखवारे । प्रभु अनगिनतित निज जन तारे ।।

जो यह पढ़े गणेश चालीसा । निश्चय फल देवे गौरीसा ।।

श्री गणेश पूजवहिं सब आसा। मनक्रम वाचा से हो बासा ।।

भाद्र चौथ गणपति जब आवे। मन मोदक को भोग लगावे ।।

पूर्ण मनोरथ हो सब काजा। जय जय जय जय गणपति राजा ।।

‘लाल’ हृदय में करहु निवास। स्वामी ये ही है अभिलासा ।।

जय गं गं गं गणपति स्वामी । कृपा करहु उर अन्तरयामी ।।

।। दोहा ।।

मास सुभग वैसाख तिथि अमावस्या लो जान | सम्वत् २५१० श्री पुरुषोत्तम हान ||

पूरण चालीसा किया ‘लाल’ सुमित अनुसार | पढ़ें प्रेम से भक्त जन, हो भवनिधि से पार ||