22.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 80

Putin India Visit : पीएम मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार, रूसी भाषा में है खास पवित्र ग्रंथ

मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार
मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार.

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 27 घंटे की अत्यंत संक्षिप्त लेकिन अहम यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर खुद मौजूद रहकर उन्हें रिसीव किया और मुलाक़ात की शुरुआत औपचारिकता से ज़्यादा आत्मीयता के माहौल में हुई. भारत और रूस के लगभग आठ दशक पुराने संबंधों को यह दौरा नई गति देने वाला माना जा रहा है.

गीता की प्रति बनी चर्चा का केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को उपहार के रूप में रूसी भाषा में अनूदित भगवद् गीता भेंट की. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि गीता की शिक्षाएँ पूरी दुनिया में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, और यही बात इस उपहार को विशेष बनाती है. उपहार के चयन को भारतीय संस्कृति और रूसी समझ के बीच भावनात्मक सेतु के रूप में देखा जा रहा है.

व्यक्तिगत केमिस्ट्री फिर एक बार दिखी

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास तक दोनों नेता एक ही कार में साथ बैठे. यह दृश्य तीन महीने पहले चीन के तियानजिन में एससीओ बैठक के बाद भी देखने को मिला था, जब दोनों नेताओं ने बातचीत कार के भीतर ही जारी रखी थी. राजनयिकों के अनुसार यह संकेत बताता है कि दोनों देशों के अलावा दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल भी मजबूत है.

शाम का डिनर और रणनीतिक मुद्दे

प्रधानमंत्री आवास को इस मौके पर विशेष रोशनी और पुष्प सज्जा से सजाया गया. पुतिन के सम्मान में बनाए गए डिनर में दोनों नेताओं ने लंबी बातचीत की. पिछले साल जुलाई में जब मोदी मॉस्को गए थे, तब पुतिन ने भी ऐसा ही विशेष भोज आयोजित किया था. गुरुवार की चर्चाओं को शुक्रवार को होने वाली 23वीं भारत–रूस शिखर वार्ता की आधारशिला माना जा रहा है. रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी व व्यापार से जुड़े कई संभावित समझौतों पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS
पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS.

IPS Urmi Sinha Success Story : देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा में सफलता पाने के लिए जहां अधिकांश अभ्यर्थियों को वर्षों की तैयारी और कई प्रयासों की जरूरत पड़ती है, वहीं बिहार की उर्मी सिन्हा ने साबित कर दिया कि बुलंद हौसलों के सामने कोई मंजिल बड़ी नहीं होती. महज 22 वर्ष की उम्र में पहले प्रयास में UPSC पास कर IPS बनकर उर्मी ने सफलता की नई मिसाल कायम की है.

कौन हैं उर्मी सिन्हा?

उर्मी का जन्म और शुरुआती जीवन भले ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बीता हो, लेकिन उनकी जड़ों में बिहार की मेहनत और संघर्ष की ताकत हमेशा मौजूद रही. पिता डॉ. रंजीत सिन्हा हावड़ा के जाने-माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट हैं और मां ने बचपन से ही शिक्षा को लेकर सख्त अनुशासन रखा. पढ़ाई में तेज उर्मी ने स्कूल के दिनों से ही खुद को साबित किया.
परिवार का पुश्तैनी घर मुंगेर के हवेली खड़गपुर के मारवाड़ी टोला में है. उर्मी जब भी यहां आती थीं, तो उनकी लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण से लोग बेहद प्रभावित होते थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

सेंट जेवियर्स कॉलेज से BA, यहीं जगा UPSC का जुनून

स्कूली पढ़ाई के बाद उर्मी ने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में BA किया. ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि लक्ष्य UPSC है और किसी भी कीमत पर इसे हासिल करना है. इसके बाद उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारी में खुद को झोंक दिया.

पहला प्रयास और शानदार रैंक

UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफल होना ही बड़ी उपलब्धि है, लेकिन प्रथम प्रयास में सफलता और भी दुर्लभ. उर्मी ने अपनी मजबूत नींव और अथक मेहनत के बल पर ऑल इंडिया रैंक 170 हासिल की, जो उन्हें सीधे IPS सेवा दिलाने के लिए पर्याप्त था.
उर्मी की उपलब्धि आज उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सोचते हैं कि UPSC को क्रैक करना आसान नहीं है या असंभव सा लगता है.

इसे भी पढ़ें- एक महीने से कार्रवाई, फिर भी ढाक के तीन पात; अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

Bhagalpur: एक महीने से कार्रवाई, फिर भी ढाक के तीन पात; अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर

भागलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर
भागलपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक महीने से लगातार चल रही कार्रवाई अब तक असरदार साबित नहीं हो पाई है. नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम प्रतिदिन अलग-अलग इलाकों में दुकानें हटाती है, अस्थायी निर्माण तोड़ती है और अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी लगाती है, लेकिन कुछ ही घंटे बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है. जहां टीम पहुंचकर दुकानें हटती हैं, टीम हटते ही व्यापारी और ठेला-खोमचा वाले उसी जगह दोबारा कब्जा जमा लेते हैं.

उल्टा पुल और स्टेशन चौक सबसे चुनौतीपूर्ण

उल्टा पुल और इसके नीचे का इलाका तो प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है. टीम आगे बढ़ती है और पीछे से दुकानें फिर सक्रिय हो जाती हैं. ऑटो हटाया जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से वहीं ठहरकर यात्रियों का इंतजार करने लगता है. स्टेशन चौक का दर्जा इससे भी खराब है—मुख्य सड़क के बीच अस्थायी ऑटो स्टैंड बना हुआ है. गुरुवार को टीम के हटते ही दर्जनों ऑटो तुरंत फिर से लाइन में लग गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

“रोज अभियान, पर सड़कों से अतिक्रमण गायब नहीं”

तिलकामांझी, जीरोमाइल, सैंडिंस कंपाउंड, घंटाघर, पटलबाबू रोड, आदमपुर, खलीफाबाग और स्टेशन रोड—इन सभी जगहों पर कई दौर की कार्रवाई हो चुकी है. सामान जब्त हुआ, जुर्माना वसूला गया, चेतावनी दी गई, फिर भी तस्वीर बिल्कुल नहीं बदली. प्रशासनिक वाहन दिखाई न देते ही स्टॉल, खोमचे और दुकानदार फिर उसी जगह सक्रिय हो जाते हैं.

ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, पैदल चलना मुश्किल

अतिक्रमण के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. फुटपाथ पूरी तरह कब्जे में हैं और सड़क का आधा हिस्सा अस्थायी दुकानों और ठेलों में घिरा रहता है. स्कूल और दफ्तर समय के दौरान जाम घंटों तक बना रहता है. जब तक अतिक्रमण स्थायी रूप से समाप्त नहीं होगा, ट्रैफिक सुधार संभव नहीं है.

राय दो तरफ—राहगीरों को राहत चाहिए, दुकानदारों को ठिकाना

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर शहर में विरोधाभास भी दिखाई देता है. आम नागरिकों का कहना है कि रास्ते खाली होंगे तो शहर जाम से बचेगा. जबकि कई दुकानदरों का तर्क है कि फुटपाथ पर दुकान लगाना मजबूरी है क्योंकि उनके पास अन्य विकल्प नहीं. सबसे बड़ी चुनौती यही बनी हुई है—कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमण फिर शुरू हो जाता है, इसलिए अभियान स्थायी असर नहीं छोड़ पा रहा.

स्थायी समाधान के बिना स्थिति नहीं बदलेगी

स्थायी सुधार के लिए जरूरी सुझाव—

  • ठेला-खोमचे वालों के लिए निर्धारित स्थल
  • मार्केट शिफ्टिंग
  • लगातार निगरानी
  • पुलिस की स्थायी तैनाती
  • मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण
  • जहां कार्रवाई का नाम नहीं
  • स्टेशन चौक का अस्थायी ऑटो स्टैंड
  • तिलकामांझी चौक के पास बरारी रोड में ऑटो का जमावड़ा
  • बड़ी पोस्टऑफिस से घंटाघर के बीच अस्थायी दुकान
  • डिक्सन मेड़ पर अवैध ऑटो स्टैंड

एक सप्ताह की जुर्माना वसूली (तारीख के अनुसार)

  • 04 दिसंबर : ₹6,500
  • 03 दिसंबर : ₹8,800
  • 02 दिसंबर : ₹8,800
  • 01 दिसंबर : ₹12,800
  • 28 नवंबर : ₹5,700
  • 27 नवंबर : ₹6,800
  • 25 नवंबर : ₹6,600

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

Bhagalpur News : भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर.
भागलपुर में नारायणपुर के लिए फुटबॉल स्टेडियम मंजूर.

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर स्थित नागर उच्च विद्यालय को बहुप्रतीक्षित खेल सुविधा मिलने जा रही है. परिसर में 200 मीटर ट्रैकयुक्त आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम बनाने पर औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है. क्षेत्र के खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है.

बीएसबीसीसीएल करेगी निर्माण, लागत करीब 1.81 करोड़

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य बिहार स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSBCCL) के अधीन किया जाएगा. कॉर्पोरेशन की ओर से तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. स्टेडियम निर्माण पर कुल 1 करोड़ 81 लाख 09 हजार 424 रुपये खर्च किए जाएंगे.

एजेंसी चयन को निविदा निकली, जल्द जारी होगा वर्क आदेश

निर्माण कार्य निजी एजेंसी से कराया जाएगा. इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है और बोली प्रक्रिया जारी है. एजेंसी चयन के बाद वर्क ऑर्डर निर्गत किया जाएगा. यदि प्रक्रिया तय समय पर पूरी होती है तो नये वर्ष की शुरुआत में ही निर्माण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

छह महीने में पूरा करना होगा स्टेडियम निर्माण

BSBCCL की ओर से समयसीमा को लेकर स्पष्ट शर्त रखी गई है. चयनित एजेंसी को छह महीने के भीतर स्टेडियम का निर्माण हर हाल में पूरा करना होगा. कार्य की गुणवत्ता और समयपालन पर विभाग विशेष निगरानी करेगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

Bihar News : बिहार के इस फोरलेन परियोजना की लागत में 15.46 करोड़ की कटौती, जारी हुआ टेंडर

लोहिया पुल से अलीगंज फोरलेन की लगात में कटौती
लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन सड़क निर्माण की लगात में कटौती.

Bihar News : लोहिया पुल से अलीगंज तक 3.70 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण का शिलान्यास पहले ही हो चुका है, मगर परियोजना की लागत में बड़ा बदलाव सामने आया है. शुरू में इस फोरलेन की लागत 50.17 करोड़ तय थी, जबकि अब इसे मात्र 34 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपये में पूरा करने की योजना स्वीकृत की गई है. नयी राशि के आधार पर प्रस्ताव जारी होते ही कुल 15 करोड़ 46 लाख 10 हजार रुपये की कटौती पर चर्चाओं और संदेहों का दौर तेज हो गया है.

लागत घटी तो उठने लगे कई तरह के सवाल

फोरलेन की निर्माण लागत में अचानक हुई भारी कमी ने गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. यदि शुरुआती अनुमान सही था तो अब कम राशि में वही काम कैसे संभव होगा? और यदि कम लागत में ही सड़क बन सकती है तो शुरुआत में लगभग 50 करोड़ का प्रावधान क्यों रखा गया? दोनों स्थितियां विभाग की योजना प्रक्रिया पर संदेह पैदा कर रही हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

एक तरफ विभाग लागत घटाने को तकनीकी स्वीकृति के बाद का परिणाम बता रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्माण से पहले ही सड़क की मजबूती पर चर्चा शुरू हो गई है.

टेंडर की समयसीमा तय, साल भर में बनकर तैयार होना अनिवार्य

  • परियोजना के लिए विभाग ने निविदा जारी कर दी है.
  • 23 दिसंबर — टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि
  • 24 दिसंबर — टेक्निकल बिड खोला जाएगा

चयनित एजेंसी को अनुबंध मिलने के बाद 12 महीनों के भीतर फोरलेन सड़क निर्माण पूरा करना अनिवार्य होगा.

भागलपुर–अगरपुर–कोतवाली फोरलेन: एस्टिमेट भेजा गया, जांच शुरू

भागलपुर–अगरपुर–कोतवाली फोरलेन परियोजना का एस्टिमेट मुख्यालय को भेजा जा चुका है और कमेटी स्तर पर जांच शुरू है. अभी तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन इस परियोजना की लागत में भी कटौती की संभावना जताई जा रही है.

टेक्निकल सेंशन में कम हुआ एस्टिमेट

पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद गुप्ता ने बताया कि
लागत में कमी टेक्निकल सेंशन के बाद हुई है. पहले की राशि अनुमानित थी और अब आवश्यकताओं की समीक्षा के बाद वास्तविक खर्च निर्धारित किया गया है.

उन्होंने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग पर घटाई गई राशि खर्च होगी, जबकि बिजली विभाग से तार व पोल शिफ्टिंग का एस्टिमेट लंबित है. वन विभाग से एनओसी और क्लियरेंस चार्ज भी भुगतान करना है.

इसे भी पढ़ें-खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

Bhagalpur News : खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव, अब गेहूं–चावल 2:3 अनुपात में मिलेगा

खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव
खाद्यान्न वितरण अनुपात में बदलाव.

Bhagalpur News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभुकों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर जनवरी 2026 से अन्त्योदय एवं पूर्विकताप्राप्त श्रेणी के लाभुकों को अब 1:4 की जगह 2:3 के नए अनुपात में खाद्यान्न मिलेगा.

क्या बदला है नई व्यवस्था में

अब तक अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न — 7 किलो गेहूँ और 28 किलो चावल (1:4 अनुपात) दिया जा रहा था.
जनवरी 2026 से वही 35 किलोग्राम खाद्यान्न 14 किलो गेहूँ और 21 किलो चावल (2:3 अनुपात) के रूप में दिया जाएगा.

पूर्विकताप्राप्त लाभुकों के लिए भी बदलाव लागू रहेगा अब

  • प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न पहले जहाँ 1 किलो गेहूँ और 4 किलो चावल के अनुपात में दिया जाता था,
  • वहीं अब 2 किलो गेहूँ और 3 किलो चावल के नए अनुपात में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

प्रदेश के लिए कुल खाद्यान्न आवंटन

भारत सरकार के पत्रांक – 1-8/2013-BP.III (Vol.II) Pt. (e-323732) दिनांक 28.11.2025 के अनुसार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के आलोक में लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत राज्य को

  • गेहूं — 1,84,236.684 मीट्रिक टन
  • चावल — 2,76,355.026 मीट्रिक टन
  • कुल — 4,60,591.710 मीट्रिक टन खाद्यान्न
    आवंटित किया गया है.

जनवरी 2026 से नए अनुपात में जारी रहेगा वितरण

जनवरी 2026 से अगले आदेश तक जिलावार तालिका के आधार पर

  • अन्त्योदय श्रेणी के लाभुकों को प्रति परिवार प्रति माह 35 किग्रा (14 किग्रा गेहूँ + 21 किग्रा चावल)
  • पूर्विकताप्राप्त श्रेणी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किग्रा (2 किग्रा गेहूँ + 3 किग्रा चावल)
    निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी का कड़ा एक्शन: 1 दिसंबर से पटना में चलेगा अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर ड्राइव

Kolkata STF Raid : फुलवारी शरीफ का चर्चित भू–माफिया नौशाद मलिक बंगाल में गिरफ्तार, कई सफेदपोशों में हड़कंप

शाद मलिक बंगाल में गिरफ्तार.
शाद मलिक बंगाल में गिरफ्तार.

Kolkata STF Raid : लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बच रहा फुलवारी शरीफ का कुख्यात भू–माफ़िया नौशाद मलिक आखिरकार धर दबोचा गया. गुरुवार देर शाम एसटीएफ और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने कोलकाता के टेंगरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी की खबर जैसे ही फुलवारी पहुंची, इलाके के कई सफेदपोशों और उसके करीबियों में बेचैनी फैल गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार इसकी आधिकारिक सूचना स्थानीय थाने को भी दे दी गई है.

फिल्मी अंदाज में गोलीबारी के बाद आया था सुर्खियों में

नौशाद मलिक वही आरोपी है जिसने 22 जून को बजरंगबली कॉलोनी में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी कर दहशत फैलाई थी. जमीन कब्जा, रंगदारी, सट्टा कारोबार और अन्य अवैध धंधों के संचालन में उसका नाम लगातार सामने आता रहा है. कंस्ट्रक्शन साइट पर की गई गोलीबारी ने उसे एक बार फिर अपराध जगत के सबसे चर्चित चेहरे में शामिल कर दिया था.

अनवर आलम हत्याकांड में नामजद, इसके बाद हो गया था फरार

मलिक पर इमारत शरीया के सामने अनवर आलम उर्फ अनवर दिराहा की दिनदहाड़े हत्या में भी नामजद होने का आरोप है. हत्या के बाद वह बिहार से फरार हो गया था. तब से एसटीएफ उसकी तलाश में सक्रिय थी. सूत्र बताते हैं कि नौशाद हर वारदात के बाद कोलकाता या गोवा जाकर छिप जाता था. टेंगरा में जिस अपार्टमेंट से गिरफ्तारी हुई, वह कथित तौर पर उसका खुद का भव्य फ्लैट है.

थानेदार ने दी पुष्टि

फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष मो. गुलाम शहबाज आलम ने कहा कि नौशाद मलिक अनवर आलम हत्याकांड सहित कई मामलों में फरार था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. अब आगे की कानूनी कार्रवाई और ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

Bihar News: सम्राट चौधरी का कड़ा एक्शन: 1 दिसंबर से पटना में चलेगा अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर ड्राइव

बुलडोजर ड्राइव
पटना में 5 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण.

Bihar News: बिहार में नई सरकार बनने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी का बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है और अब 1 दिसंबर से पटना में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने जा रहा है. इसके लिए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

9 टीमें गठित — मल्टी एजेंसी ड्राइव

अभियान को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए 9 विशेष टीमें तैयार की गई हैं. यह मल्टी-एजेंसी ऑपरेशन होगा, जो पटना नगर निगम के 6 अंचलों में चलाया जाएगा —
▪ नूतन राजधानी
▪ पाटलिपुत्र
▪ कंकड़बाग
▪ बांकीपुर
▪ अजीमाबाद
▪ पटना सिटी

इसके अलावा नगर परिषद खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर निजामत में भी डोजर एक्शन चलाया जाएगा.

अधिकारियों को सख्त निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि —
✔ अतिक्रमणकारियों की पहचान कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए
✔ दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर अनिवार्य रूप से FIR दर्ज हो
✔ अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग की जाए
✔ सभी विभाग अभियान के दौरान बेहतर कोऑर्डिनेशन बनाए रखें
✔ कार्रवाई के बीच आम जनता की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाए

पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले भी डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर पटना शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया था. उस दौरान सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया, अवैध कब्ज़े हटाए गए, सामान जब्त किया गया और नियमों के अनुसार 41 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.
बार-बार अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश भी जारी किया गया था.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के इस जिले में नये साल से फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू होने की संभावना

सीएम नीतीश का भावनात्मक दौरा — विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

स्टोरेज की टेंशन खत्म! ₹349 में पूरा 2TB क्लाउड और ढेरों प्रीमियम फायदे — क्लेम के लिए करना होगा ये काम

क्लेम के लिए करना होगा ये काम
क्लेम के लिए करना होगा ये काम.

Jio Google Gemini AI Pro: स्मार्टफोन की मेमोरी खत्म होने की समस्या से जूझ रहे यूजर्स के लिए जियो ने बड़ा तोहफा दे दिया है.रिलायंस जियो ने 349 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को बड़ा फायदा देना शुरू कर दिया है. इस प्लान के साथ ग्राहकों को 18 महीनों तक Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस और 2TB Google क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है.

इसके अलावा Veo 3.1, NotebookLM, Google Workspace और Nano Banana जैसी Google की प्रीमियम सर्विसेज भी बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए इस्तेमाल की जा सकती हैं. कंपनी के अनुसार यह ऑफर भारतीय बाजार में पहली बार इतने हाई-एंड बेनिफिट्स के साथ पेश किया गया है.

फ्री 2TB स्टोरेज क्लेम करने का तरीका

स्टोरेज की टेंशन खत्म! ₹349 में पूरा 2TB क्लाउड और ढेरों प्रीमियम फायदे — क्लेम के लिए करना होगा ये काम Jio Google Gemini AI Pro 1
2टीबी गूगल स्टोरेज ऑफर
  • 2TB स्टोरेज पाने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप में लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन के बाद होम स्क्रीन पर Google Storage Claim का विकल्प दिखाई देगा.
  • उस पर क्लिक करने के बाद अपनी Gmail ID कन्फर्म करनी होगी.
    कन्फर्म होते ही 2TB क्लाउड स्टोरेज 18 महीनों के लिए एक्टिवेट हो जाएगा.
    यदि MyJio खाते में Gmail लिंक नहीं है तो पहले Gmail लिंक करना अनिवार्य होगा.

₹349 वाले प्लान में मिलने वाले बाकी फायदे

स्टोरेज की टेंशन खत्म! ₹349 में पूरा 2TB क्लाउड और ढेरों प्रीमियम फायदे — क्लेम के लिए करना होगा ये काम Jio Google Gemini AI Pro 2
2टीबी गूगल स्टोरेज क्लेम ऑफर

इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को मिलेगा —

  • किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
  • डेली 100 SMS फ्री
  • 3 महीने के लिए JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री
  • 2 महीने के लिए Jio Home कनेक्शन का फ्री ट्रायल
  • 18 महीनों तक Google Gemini AI Pro एक्सेस

349 रुपये की कीमत में इतने अधिक प्रीमियम बेनिफिट्स मिलने के कारण यह ऑफर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और यूजर्स बड़े पैमाने पर इसकी ओर बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, 90 दिनों में लागू होंगे नए नियम

Black Friday धमाका: Galaxy S24 Ultra के दाम में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, खरीदने का गोल्डन मौका

WhatsApp सुरक्षा में चूक! 8 साल पुरानी कमजोरी से 3.5 अरब नंबर हुए उजागर

अब पूरे साल बिना चार्ज के यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेशन

Cyclone Ditwah : विनाशकारी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, तटों पर बढ़ी हलचल—Video

विनाशकारी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान
विनाशकारी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती तूफान

Cyclone Ditwah : समुद्र से उठी लहरें अब तूफान में बदलते हुए खतरों की दस्तक दे रही हैं. दित्वा चक्रवात की तेज रफ्तार ने तमिलनाडु–पुदुचेरी तट पर सतर्कता को चरम पर पहुंचा दिया है.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चक्रवाती तूफान दित्वा पिछले छह घंटों में लगभग उत्तर दिशा की ओर 5 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ा और 29 नवंबर 2025 की रात 11:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर श्रीलंका–तमिलनाडु तट के पास केंद्रित रहा. अगले 24 घंटों में इसके उत्तर की ओर बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तट के समानांतर गुजरने की संभावना जताई गई है.

इस दौरान 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तूफान के तट से क्रमशः लगभग 50 किमी और 25 किमी की दूरी पर रहने की संभावना है.

समंदर में उफान, हवाएं तेज — वीडियो आया सामने

तूफान के टकराने से पहले का वीडियो भी सामने आया है जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए एक्स पर बताया गया कि चेन्नई में मरीना बीच पर समुद्र की ऊंची लहरें उठती दिखीं और हवाओं की रफ्तार में लगातार इजाफा दर्ज किया गया. आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात आज तट से टकराने वाला है और इसका असर तेजी से बढ़ रहा है.

पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षाएं और कक्षाएं स्थगित

चक्रवात के खतरे को देखते हुए पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सूचना जारी करते हुए बताया कि तटरक्षक बल से मिले भारी बारिश और चक्रवात चेतावनी के आधार पर यह फैसला लिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर कक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं तथा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से कैंपस और तटीय इलाकों में न जाएं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि परीक्षाओं की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

चक्रवात ‘दितवाह’ का प्रकोप: 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, रेड वार्निंग जारी

दित्वा चक्रवात का खौफ बढ़ा: समुद्र उफानने लगी, तटीय इलाकों में दहशत — VIDEO