वायरल वीडियो

Doctors Strike: ट्रेनी डॉक्टर मर्डर केस के मामले में देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, सिर्फ ये सेवाएं चालू

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले के विरोध में हॉस्पिटल बंद करने का फैसला लिया गया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. डॉक्टर 24 घंटे के लिए 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से हड़ताल पर रहेंगे. शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी और यह अगले दिन रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी.

Doctors Strike: ट्रेनी डॉक्टर मर्डर केस के मामले में देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, सिर्फ ये सेवाएं चालू Kolkata Doctor 02
Doctors Strike.

Kolkata Doctor Murder : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से जारी देशव्यापी हड़ताल की घोषणा के बाद डॉक्टर 24 घंटे के लिए 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से हड़ताल चले गए हैं. डॉक्टरों का हड़ताल रविवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी. अस्पताल जाने से पहले यह पता करना बेहद जरूरी है कि वह खुला है या फिर बंद.

डॉक्टरों की हड़ताल रविवार सुबह छह बजे तक

आईएमए के अनुसार, डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से अगले दिन रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी. इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी.

West Bengal : डॉक्टरों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

पश्चिम बंगाल में राज्यभर के चिकित्सक आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल हो गए हैं. इस वजह से शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभारित रहीं. .सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने 14 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में की गई तोड़फोड़ का भी विरोध किया, जिससे बाह्य रोगी विभागों में सेवाएं प्रभावित हुईं. प्रदर्शन में शामिल एक चिकित्सक ने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. मांगें पूरी करवाने का यही एकमात्र तरीका है. पुलिस की मौजूदगी में लोग अस्पताल के अंदर कैसे घुस सकते हैं और हम पर हमला कर सकते हैं? हम तोड़फोड़ के असली मकसद को समझते हैं.

प्रदर्शन की वजह से अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित

प्रदर्शन के कारण सरकारी एसएसकेएम अस्पताल, शंभूनाथ पंडित अस्पताल और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में गैर-जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गईं. राज्य में निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में भी कमोबेश यही हालात रहे. पिछले सप्ताह आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक की कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी और वहां तोड़फोड़ भी की गई थी, जिससे पूरे देश में उबाल है.

Bihar : बिहार के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा और सामान्य कार्य ठप

बिहार के सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा और सामान्य कार्य ठप हैं. इमरजेंसी सेवा चालू है, लेकिन वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के परिजन परेशान हैं. कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विरोध में चिकित्सक संघ ने शनिवार को देशव्यापी हड़ताल (Strike In Bihar Hospital) की घोषणा कर रखी है. इसके पहले भी 14 अगस्त को अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप की गई थी. अपनी सुरक्षा को लेकर देश भर के डॉक्टर आन्दोलन पर उतर गए हैं. दरअसल, पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हैवानियत पर बिहार के डॉक्टर काफी गुस्से में हैं.

हड़ताल में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल भी शामिल

डॉक्टरों की हड़ताल का असर सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों पर भी देखने को मिलेगा. आईएमए के आह्वान पर देश के सभी छोटे बड़े अस्पतालों के डॉक्टर आज कोलकाला मर्डर को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
74 %
3.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें