वायरल वीडियो

ED Action: ईडी ने जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को भेजा समन, 11 नवंबर को हाजिरी देने का निर्देश

ईडी ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव को 11 नवंबर को रांची स्थित अपने कार्यालय में हाजिरी देने का समन भेजा है. उन पर आरोप है कि जेएससीए स्टेडियम निर्माण के दौरान बड़ी अनियमितताएं हुई थीं. मामले की जांच अब ईडी देखेगा, जो पहले जमशेदपुर कोर्ट में दर्ज था.

ED Action: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव पर ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार को उन्हें समन भेजा गया है और 11 नवंबर को रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है. उन पर आरोप है कि जेएससीए स्टेडियम निर्माण के दौरान अनियमितताएं हुई थीं.

जमशेदपुर कोर्ट का मामला अब ईडी देखेगा

इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील में विभागवार एथिक्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, 8 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

ईडी ने जमशेदपुर कोर्ट में दर्ज मामले को टेकओवर कर लिया है. यह मामला स्टेडियम निर्माण से जुड़ी अनियमितताओं से संबंधित है, जो पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के कार्यकाल का बताया जा रहा है. रांची अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में उनकी ही पहल का योगदान माना जाता है.

जेएससीए 2025 चुनाव में जीत दर्ज की थी

साल 2025 के जेएससीए चुनाव में अजयनाथ शाहदेव की टीम ने जीत हासिल की थी. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को पराजित किया. उनकी टीम में पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी और शहबाज नदीम भी शामिल थे. शाहदेव पहले कांग्रेस टिकट पर हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन बीजेपी के नवीन जायसवाल से हार का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर — BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
25 ° C
25 °
25 °
88 %
1.5kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें