इस खबर में क्या है?
Hazaribagh News: हजारीबाग के मुकुंदगंज हरद रोड स्थित दीनबंधु बीएड कॉलेज के सामने इन दिनों एक भव्य और रॉयल शादी समारोह चर्चा का केंद्र बना हुआ है. स्थानीय लोग इस शादी को ‘अंबानी लेवल’ का आयोजन बता रहे हैं, जहां भव्यता और तैयारियों ने सबका ध्यान खींच लिया है. 16 तारीख से शादी की रस्में विधि-विधान से शुरू हो चुकी हैं और आज रविवार को संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़े कलाकारों की मौजूदगी से माहौल और भी खास होने जा रहा है.
संगीत समारोह में फिल्मी सितारों की चमक
संगीत कार्यक्रम को खास बनाने के लिए कई नामी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में अभिनेता गोविंदा, अभिनेत्री वामिका गब्बी और अक्षरा सिंह जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इनके आने से शादी समारोह में ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगने की पूरी उम्मीद है. स्थानीय लोगों में भी इन सितारों को देखने को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है.
10 से 12 एकड़ में फैला भव्य पंडाल, 1000 लोग आमंत्रित
इस शादी समारोह की सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल सेटअप है. लगभग 10 से 12 एकड़ क्षेत्र में भव्य पंडाल तैयार किया गया है. इसे तैयार करने में पिछले 20 से 25 दिनों से लगातार काम चल रहा था. बंगाल से आए कारीगरों ने अपने हुनर से पूरे परिसर को बेहद आकर्षक और शाही रूप दिया है. अनुमान है कि इस समारोह में करीब 1000 लोगों को आमंत्रित किया गया है.
नेताओं और स्थानीय लोगों की भी रहेगी संभावित मौजूदगी
इस भव्य आयोजन में सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. पूरे इलाके में शादी को लेकर अलग ही उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े आयोजनों में से एक मान रहे हैं.
स्थानीय लोगों को मिला रोजगार का अवसर
इस शादी ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं. आयोजन से जुड़े कार्यों में कई स्थानीय कारीगरों और मजदूरों को शामिल किया गया है. दूल्हे ऋषभ सिंह के मामा टुनटुन सिंह के अनुसार, इस भव्य शादी में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देकर काम दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि कलाकारों को 20 अप्रैल तक रुकने का आमंत्रण दिया जाएगा.
दूल्हा-दुल्हन का परिचय
दूल्हा ऋषभ सिंह हुरहुरु स्थित फॉरेस्ट कॉलोनी के निवासी हैं और आईआईएम से एमबीए कर चुके हैं. वे कमांडो सिक्योरिटी इंडस्ट्रियल फोर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनके पिता नवल किशोर सिंह इस कंपनी के प्रोपराइटर हैं. वहीं, दुल्हन निधि उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. दोनों के विवाह को लेकर परिवारों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है और यह आयोजन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें-डीएनए जांच में देरी पर हाईकोर्ट नाराज, बोकारो लापता युवती केस में डीजीपी से जवाब तलब
इसे भी पढ़ें-झारखंड ट्रेजरी मामले में बड़ा फैसला, IAS टीम और CID को सौंपी जांच, 33 कोषागारों का ऑडिट तय
इसे भी पढ़ें-रांची रेल अस्पताल बना हाईटेक; अब गैस्ट्रो-यूरोलॉजी इलाज भी, रेफरल पर लगेगी लगाम
इसे भी पढ़ें-झारखंड में वर्षों का इंतजार खत्म; चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता
इसे भी पढ़ें-झारखंड को मिलेगी नई रफ्तार, मुरी-चांडिल रेलखंड पर डबल लाइन प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी के आसार
इसे भी पढ़ें- रांची में नकली आर्मी अफसर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी का खुलासा

