India vs West Indies LIVE: कोलकाता के ईडन गार्डन में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रोमांच चरम पर है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेने वाले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति रंग ला रही है.
बुमराह का धमाकेदार प्रदर्शन
पहले बैटिंग करने उतरी कैरिबियाई टीम को शुरुआत में ही झटका लगा. जसप्रीत बुमराह ने मात्र तीन गेंदों में शिम्रोन हेटमायर और रोस्टन चेज़ को पवेलियन भेजा. इससे पहले वरुण चक्रवर्ती ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का विकेट गिराया.
हालांकि, शुरुआत में रोस्टन चेज़ और शाई होप ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को सधी हुई शुरुआत दी. यह भारतीय टीम के खिलाफ इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी साझेदारी रही.
मैच की अहमियत और स्थिति
यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट के रूप में खेला जा रहा है. जो टीम इसे जीतती है, वह सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेगी. फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुँच चुके हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
ईडन गार्डन्स में भारत vs वेस्टइंडीज: रिकॉर्ड और मुकाबले की अहमियत
ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब तक इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच चार टी20 मुकाबले हुए हैं, और हर बार भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं, वेस्टइंडीज का इस ग्राउंड पर अन्य टीमों के खिलाफ प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है.
करो या मरो मुकाबला
आज का मैच भारत और वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो की स्थिति लेकर आया है. जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी. प्वाइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज भारत से एक पायदान ऊपर है, नेट रन रेट के हिसाब से. सुपर-8 के ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं.
IND vs WI LIVE Score: 6 ओवर बाकी
वरुण चक्रवर्ती के ओवर की पहली ही गेंद पर लेग विफोर की अपील हुई थी. लेकिन अंपायर ने मना किया था. गेंद रोवमैन पॉवेल के पैड पर लगी थी. भारतीय कप्तान ने संजू से बात करते रिव्यू लेने का फैसला लिया. बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद लेग स्टंप पर हिट करती लेकिन यह अंपायर्स कॉल था. पिछले ओवर से 6 रन आए.
14.0 ओवर: वेस्टइंडीज 119/3

