वायरल वीडियो

मार्च में ही तपने लगा बंगाल, लू की चेतावनी जारी; अप्रैल–मई में पश्चिमी जिलों में बढ़ेगी गर्मी

West Bengal Weather : पश्चिम बंगाल में मार्च की शुरुआत में ही तापमान 33–34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. अलीपुर मौसम कार्यालय ने अप्रैल–मई में पश्चिमी जिलों में लू चलने की आशंका जताई है. कोलकाता समेत कई जिलों में पारा 32 डिग्री के पार दर्ज किया गया है.

West Bengal Weather : पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है. जहां एक ओर विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर मार्च की शुरुआत में ही मई जैसी धूप लोगों को बेहाल करने लगी है. दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया है.

अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका बन सकती है. महीने की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है. हालांकि पूरे मार्च में अत्यधिक भीषण गर्मी की संभावना कम बताई गई है.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अप्रैल और मई में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का आकलन है कि अप्रैल महीने में राज्य के कई हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है. विशेषकर पश्चिमी जिलों में तापमान अधिक रहने की संभावना है. अनुमान है कि अप्रैल और मई के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में तापमान राजस्थान के कई हिस्सों से भी ऊपर जा सकता है.

बांकुरा, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान और झाड़ग्राम जैसे जिलों में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है. यहां चिलचिलाती धूप और ऊंचे तापमान से लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी. विभाग ने यह भी बताया कि फरवरी में ही कुछ स्थानों पर पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है, जो सामान्य से अधिक है.

उत्तर बंगाल में बारिश के आसार

दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दार्जिलिंग में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है. सोमवार से मौसम साफ होने का अनुमान है.

उत्तर बंगाल में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. अगले तीन दिनों में वहां तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है.

कोलकाता समेत कई जगह पारा चढ़ा

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. कलाइकुंडा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा. झाड़ग्राम और पानागढ़ में पारा 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया. दमदम में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सॉल्ट लेक में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इस मौसम में पहली बार कोलकाता में पारा 32.5 डिग्री तक पहुंचा है.

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को दिन के समय धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-होली के दिन बदलेगा मेट्रो का समय, घर से निकलने से पहले देखें नया टाइम-टेबल

इसे भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में बड़ा फेरबदल, 13 IPS अधिकारियों का तबादला

इसे भी पढ़ें-आसनसोल–अंडाल सेक्शन में 4 घंटे का ब्लॉक, दो MEMU रद्द और एक शॉर्ट टर्मिनेट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
23 %
5.1kmh
0 %
Fri
35 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here