वायरल वीडियो

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 : मेदिनीनगर, चतरा, डोमचांच और गढ़वा में तस्वीर साफ, जानें कहां से कौन हुआ विजयी

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 : झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे जारी. मेदिनीनगर, चतरा, डोमचांच और गढ़वा में वार्डवार तस्वीर साफ. कई नए चेहरों की जीत, स्थानीय राजनीति में हलचल.

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 : झारखंड के विभिन्न नगर निकायों में मतगणना के साथ सियासी समीकरण स्पष्ट होने लगे हैं. कई वार्डों में परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर रुझान सामने आए हैं. जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है और नवनिर्वाचित प्रतिनिधि विकास को प्राथमिकता देने की बात कर रहे हैं.

Medininagar नगर निगम: वार्डवार परिणाम

पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में कई वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं.

  • वार्ड 1: मंजू देवी विजयी
  • वार्ड 2: सुनील राम को जीत
  • वार्ड 3: राहुल कुमार ने बढ़त बनाए रखी
  • वार्ड 4: बिंदिया देवी सफल
  • वार्ड 5: नीरा देवी निर्विरोध निर्वाचित
  • वार्ड 6: आशना पांडेय ने जीत दर्ज की
  • वार्ड 7: रीता शुक्ला विजयी रहीं

परिणाम घोषित होते ही कई इलाकों में समर्थकों ने जीत का स्वागत किया.

Chatra नगर परिषद: कई वार्डों में नई टीम

चतरा नगर परिषद क्षेत्र में भी मतगणना पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है.

  • वार्ड 1: राकेश कुमार
  • वार्ड 2: ऋतिका कुमारी
  • वार्ड 3: मो. नेहाल
  • वार्ड 4: पार्वती देवी
  • वार्ड 5: रिंकू देवी
  • वार्ड 6: दीपक कुमार वर्मा (दीपू वर्मा)
  • वार्ड 7: पूनम कुमारी

नवनिर्वाचित पार्षदों ने क्षेत्रीय विकास, बुनियादी सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया है.

Domchanch नगर पंचायत: 1 से 7 वार्ड तक गिनती पूरी

कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में वार्ड 1 से 7 तक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

  • वार्ड 1: रंजीत साव
  • वार्ड 2: सुनीता देवी
  • वार्ड 3: गुड़िया देवी
  • वार्ड 4: अजय साव
  • वार्ड 5: चुनाव संपन्न नहीं हो सका
  • वार्ड 6: शिवा सिंह
  • वार्ड 7: मंजू देवी

यहां भी मतगणना के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Garhwa नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर दिलचस्प मुकाबला

गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर शुरुआती रुझान सामने आए हैं.

  • मासूम खान बढ़त पर
  • अलख नाथ पांडेय दूसरे स्थान पर
  • दौलत सोनी तीसरे स्थान पर
  • संतोष केशरी चौथे स्थान पर
  • वहीं वार्ड परिणामों में:
  • वार्ड 2: गुलशन आरा
  • वार्ड 4: हिरालाल गोंड़
  • वार्ड 5: अंजू केसरी
  • वार्ड 6: घनश्याम (पुतूल)
  • वार्ड 7: विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल विजयी रहे

कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों की जीत

इन परिणामों से स्थानीय स्तर पर नए नेतृत्व का उदय दिखाई दे रहा है. कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों की जीत उल्लेखनीय रही. अब सबकी नजर इस बात पर है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, सफाई, पेयजल और सड़क जैसी समस्याओं को कितनी प्राथमिकता देते हैं.

नगर निकाय चुनाव के ये नतीजे आने वाले समय में जिले की स्थानीय राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं.

दुमका नगर पर‍िषद पर‍िणाम 2026: काउंटिंग जारी

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 : दुमका नगर परिषद के 21 वार्डों और अध्यक्ष पद के लिए काउंटिंग जारी है. नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुआ लेकिन जेएमएम और भाजपा प्रत्याशियों के बीच अप्रत्यक्ष लड़ाई भी देखने को मिली. जिले के आयुक्त और पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.

हजारीबाग नगर निगम रिजल्ट 2026- वार्ड नंबर 15 से प्रिया की जीत

Hazaribagh Result : वार्ड संख्या 15 का रिजल्ट
आंशिक प्रिया- 1378 वोट
मनोरमा देवी-888 वोट
राखी कुमारी- 50 वोट
विजयी प्रत्याशी- अंशिका प्रिया

हजारीबाग नगर निगम- वार्ड संख्या 14 का रिजल्ट
प्रभा गुप्ता-638
प्रीति राज-70
मीनू देवी- 174
रिंकी देवी-487
सुनीता कुमारी – 61
सुषमा कुमारी – 316
विजयी प्रत्याशी- प्रभा गुप्ता

हजारीबाग नगर निगम (वर्ग ख)/ वार्ड संख्या 9 का रिजल्ट
बैजनाथ राम – 556
मंगीता देवी – 122
राजेश कुमार पासवान- 268
रंजीत कुमार- 301
विजयी प्रत्याशी – बैजनाथ राम, पिता बिलटू राम

राजमहल नगर पंचायत रिजल्ट 2026: यहां से ये वार्ड पार्षद जीते

  • वार्ड संख्या- 1

विजय प्रत्याशी का नाम- राजकुमार मंडल *
प्राप्त मत- 526

  • वार्ड संख्या- 2

विजय प्रत्याशी का नाम- अनिता बसाक
प्राप्त मत- 421

  • वार्ड संख्या- 3

विजय प्रत्याशी का नाम- सन्नी कुमार साहा
प्राप्त मत-361

  • वार्ड संख्या- 4

विजय प्रत्याशी का नाम- सोहरफूल बीबी
प्राप्त मत- 542

  • वार्ड संख्या- 6

विजय प्रत्याशी का नाम- गीता बर्मन
प्राप्त मत- 529

  • वार्ड संख्या- 7

विजय प्रत्याशी का नाम- उज्जवल कुमार हलदार
प्राप्त मत- 253

Chas Nagar Nigam Result 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच चास नगर निगम के मतपत्रों की गिनती

Jharkhand Result Live : बोकारो के चास में काउंटिंग जारी

चास नगर पालिका का मेयर कौन बनेगा, इसका फैसला किया जा रहा है. चास के कृषि उत्पादन बाजार समिति मतगणना केंद्र में प्रथम राउंड की मतगणना प्रक्रिया प्रगति पर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें-झारखंड का 1.58 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश, सामाजिक क्षेत्र पर बड़ा दांव

इसे भी पढ़ें-एसआईआर के लिए तैयार रखें 13 तरह के दस्तावेज, अप्रैल से विशेष पुनरीक्षण की तैयारी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में 24 फरवरी तक कुहासे के साथ चढ़ेगा पारा, दिन में महसूस होगी गर्मी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
35 ° C
35 °
35 °
16 %
4.1kmh
0 %
Mon
34 °
Tue
41 °
Wed
43 °
Thu
42 °
Fri
43 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here