वायरल वीडियो

BMC में नया नेतृत्व: रितु तावड़े बनीं मुंबई की 78वीं मेयर, संजय घाडी डिप्टी मेयर निर्विरोध

BMC Mayor: मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. बीएमसी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है. निर्विरोध चुनाव ने महायुति की ताकत दिखाई है.

BMC Mayor: मुंबई नगर निगम (BMC) को नया नेतृत्व मिल गया है. विशेष आम सभा में रितु तावड़े को मेयर और संजय घाडी को डिप्टी मेयर निर्विरोध चुना गया. चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही बीएमसी मुख्यालय में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और पार्षदों के बीच नारेबाजी भी देखने को मिली. इसके बाद तावड़े ने आधिकारिक तौर पर मुंबई की 78वीं महापौर के रूप में पदभार संभाला.

BMC Mayor: सीएम और डिप्टी सीएम ने दी बधाई

शपथ ग्रहण के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने नव निर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को शुभकामनाएं दीं.
एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह महायुति के लिए अहम दिन है और मुंबई की जनता ने गठबंधन पर भरोसा जताया है. उन्होंने दावा किया कि बिना विरोध के चुनाव जीतना जनता के समर्थन को दिखाता है.

इसे भी पढ़ें-अब पहले गूंजेगा वन्दे मातरम्; जन-गण-मन से पहले 6 अंतरे अनिवार्य, गृह मंत्रालय का आदेश

चुनाव नतीजों ने बनाया रास्ता आसान

15 जनवरी को हुए नगर निकाय चुनाव में रितु तावड़े वार्ड 132 से और संजय घाडी वार्ड 5 से पार्षद चुने गए थे. 227 वार्डों वाली बीएमसी में भाजपा 89 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी. शिवसेना को 29 सीटें मिलीं.
गठबंधन के कुल पार्षद 118 रहे, जो बहुमत के आंकड़े 114 से ज्यादा हैं. ऐसे में मेयर पद पर जीत पहले से तय मानी जा रही थी. शिवसेना (उद्धव गुट) को 65 सीटें मिलीं, जबकि मनसे को 6 और एनसीपी (शरद पवार गुट) को 1 सीट हासिल हुई.

44 साल बाद बीजेपी के खाते में मेयर पद

रितु तावड़े के मेयर बनने के साथ भाजपा ने करीब 44 साल बाद देश के सबसे समृद्ध नगर निकाय में मेयर पद हासिल किया है. वह मुंबई में भाजपा की दूसरी मेयर हैं. इस जीत को पार्टी के लिए प्रतीकात्मक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का हटाने का नोटिस, 100+ सांसदों का समर्थन

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में 10 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप; पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात

इसे भी पढ़ें-सूरजकुंड मेले में टूटकर गिरा झूला, मची अफरा-तफरी; बचाव में जुटे एक पुलिसकर्मी की मौत

इसे भी पढ़ें-मेघालय की कोयला खदान में भीषण विस्फोट: 18 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
32 ° C
32 °
32 °
51 %
3.1kmh
3 %
Mon
38 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here