विज्ञापन

वायरल वीडियो

सूरजकुंड मेले में टूटकर गिरा झूला, मची अफरा-तफरी; बचाव में जुटे एक पुलिसकर्मी की मौत

Surajkund Mela Accident : सूरजकुंड मेले में जॉयराइड झूला गिरने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि बचाव में जुटे एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई. प्रशासन ने जांच के आदेश देकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है.

विज्ञापन

Surajkund Mela Accident : सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब एक जॉयराइड झूला अचानक नीचे आ गिरा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय झूले पर करीब 15 लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घायलों को निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. इसी दौरान लोगों की जान बचाने में जुटे एक पुलिसकर्मी की जान चली गई.
बचाव कार्य के बीच पास के स्टॉल संचालक राघव भी झूले की ग्रिल की चपेट में आ गए, जिससे उनके कंधे में चोट आई.

इसे भी पढ़ें-गेट पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया; 31 की मौत, 169 घायल: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला का कौन जिम्मेदार?

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा और पर्यटन विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और इलाज की व्यवस्था करने का दावा किया है. देर शाम तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा.

दरवाजा गिरने से भी हुए थे घायल

बताया गया कि झूला हादसे से पहले भी मेले में एक और दुर्घटना हुई थी. शाम करीब पांच बजे प्रवेश द्वार का एक दरवाजा गिर पड़ा, जिसमें एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए थे.

जांच के आदेश, कार्रवाई तय

सूरजकुंड थाने के SHO प्रहलाद कुमार ने बताया कि जॉयराइड के गिरने की घटना में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हुई है. वह उस समय लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें-इंडिया-यूएस इंटरिम ट्रेड डील पक्की: किस सामान पर कितना लगेगा टैक्स?—सामने आई डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-जोरदार धमाके से हिला इस्लामाबाद, इमामबाड़ा बना निशाना, 12 लोगों की मौत की आशंका

इसे भी पढ़ें-अमेरिका कनाडा को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहा है? अल्बर्टा को लेकर क्यों बढ़ रही है बेचैनी

इसे भी पढ़ें-पंजाब में खानपुर रेलवे लाइन पर विस्फोट, मालगाड़ी चालक घायल; सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें