RBSE 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज यानी 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. बोर्ड की ओर से यह परिणाम सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर स्थित कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे. इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है. बोर्ड एक साथ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम जारी करेगा.
राजस्थान बोर्ड इससे पहले 24 मार्च 2026 को 10वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है. इस बार बोर्ड ने काफी तेजी दिखाते हुए हाईस्कूल का परिणाम केवल 24 दिनों में जारी किया था. अब 12वीं का रिजल्ट भी उसी रफ्तार से जारी किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ गई है.
थोड़ी देर में आएगा 12वीं का परिणाम
RBSE 12वीं का रिजल्ट अब कुछ ही देर में जारी होने वाला है. लाखों छात्र-छात्राओं का परिणाम एक साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें और सही जानकारी भरकर रिजल्ट चेक करें.
राजस्थान बोर्ड :- -12 का परीक्षा परिणाम दिनांक 31 मार्च, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी किया जाएगा ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #12thclassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 30, 2026
डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर पर भी देखा जा सकेगा. छात्र digilocker.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. ऐसे में यदि बोर्ड की वेबसाइट धीमी हो जाए, तो डिजिलॉकर भी एक विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद नया पेज खुलेगा.
- यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
- फिर Submit बटन पर क्लिक करें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसके बाद छात्र अपना परिणाम डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं.
आ सकती है टॉपर्स लिस्ट
पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की थी. तीनों स्ट्रीम के टॉपर छात्रों के नाम अलग-अलग घोषित किए गए थे. इस बार भी बोर्ड की ओर से स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी किए जाने की संभावना है.
मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर जांचें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में नीचे दी गई जानकारियां जरूर चेक करें:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- पास/फेल की स्थिति
इन सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद ही मार्कशीट डाउनलोड या सेव करें.
इसे भी पढ़ें-CTET का रिजल्ट जारी, यहां जानें स्कोरकार्ड चेक करने का पूरा तरीका

