वायरल वीडियो

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: मैट्रिक का रिजल्ट जारी, पुष्पांजलि बनीं स्टेट टॉपर

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आज दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा. छात्र रोल नंबर, रोल कोड और नाम के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे. टॉपर इनाम, पासिंग मार्क्स और रिजल्ट वेबसाइट्स को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है.

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 29 मार्च 2026 को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट को लेकर बिहार बोर्ड के ऑफिशियल एक्स हैंडल @officialbseb पर भी जानकारी साझा की गई है. ऐसे में लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने नतीजों को आसानी से देख सकते हैं.

टॉपर्स को मिलेगा बड़ा इनाम

बिहार सरकार और शिक्षा विभाग हर साल बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को इनाम देता है. पिछले साल पहले स्थान पर रहने वाले छात्र को 2 लाख रुपये और एक लैपटॉप दिया गया था. इस बार टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा, इसकी जानकारी नीचे दिए गए लिंक के जरिए देखी जा सकती है.

टॉपर वेरिफिकेशन में पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी

बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले संभावित टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है. इसी प्रक्रिया के तहत पूर्णिया जिले की रहने वाली डिंपी कुमारी को भी वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था. माना जा रहा है कि इस बार उनका नाम टॉप 10 में शामिल हो सकता है.

Bihar Board 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • अब BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.

नाम से भी देख सकते हैं रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कई तरीकों से चेक करने की सुविधा देता है. छात्र चाहें तो नाम के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. जिन छात्रों के पास उस समय रोल नंबर या रोल कोड उपलब्ध नहीं हो, उनके लिए यह तरीका उपयोगी हो सकता है. नाम से रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे दिए गए लिंक पर देखा जा सकता है.

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

Bihar BSEB 10th Result 2026 by Name Check Here

बिहार बोर्ड 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है.
ऐसे छात्रों को बिहार बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाता है.
इससे छात्र उसी साल अपनी परीक्षा पास कर सकते हैं.

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य पोर्टल्स पर भी जारी किया जाएगा. छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • bsebexam.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी मिलेगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट indiaresults.com पर भी देखा जा सकता है. इस वेबसाइट पर छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दी गई जानकारियां भरनी होती हैं:

  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड

इसे भी पढ़ें-राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे नजदीक, जानिए कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
83 %
4.1kmh
50 %
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here