इस खबर में क्या है?
Bhagalpur News : भागलपुर में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों को सोलर तकनीक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 22 अप्रैल, 2026 बुधवार को सौर मेला आयोजित किया जाएगा. यह मेला शहर के सैंडिस कंपाउंड में लगाया जाएगा, जिसमें विद्युत विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त भागीदारी रहेगी. आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है. मेला का आयोजन से पहले नगर आयुक्त को प्रस्ताव भेज कर संज्ञान में दे दिया गया है और परमिशन भी मिल गयी है. वहीं, प्रचार-प्रसार तेज किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मेले की जानकारी पहुंच सके.
सोलर के फायदे और जानकारी मिलेगी एक ही जगह
मोजाहिदपुर सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा के अनुसार, इस मेले का मुख्य मकसद लोगों को सोलर प्लेट और सोलर सिस्टम के फायदों के बारे में जागरूक करना है. यहां उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित हो सकें. साथ ही विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी पहलुओं को भी सरल भाषा में समझाया जाएगा.
दो लाख तक का लोन, मौके पर ही प्रक्रिया पूरी
मेले की खास बात यह है कि सोलर सिस्टम लगाने के इच्छुक लोगों को मौके पर ही लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जिन उपभोक्ताओं को आर्थिक मदद की जरूरत होगी, उन्हें सरकार की सहायता से कम कागजी प्रक्रिया के साथ दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. लोन स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान और त्वरित रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें.

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा आयोजन
सौर मेला 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा. इस दौरान आने वाले लोगों को सोलर सिस्टम से जुड़ी योजनाओं, सब्सिडी और वित्तीय सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से जिले में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और लोग पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम कर पाएंगे.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर मारवाड़ी महाविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, जर्जर छात्रावास और पानी संकट पर उठाई आवाज
इसे भी पढ़ें-नवगछिया में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, हाइवा से 325 कार्टन जब्त; चालक गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नगर आयुक्त से बदसलूकी और मेयर पर आरोप, पार्षद रंजीत सस्पेंड
इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में LPG आपूर्ति सुचारु, प्रशासन की निगरानी में वितरण व्यवस्था मजबूत
इसे भी पढ़ें-खरमास समाप्त होते ही भागलपुर में शादियों की धूम, बुकिंग में तेज उछाल
इसे भी पढ़ें-सफाई व्यवस्था पर नगर निगम सख्त, लापरवाह एजेंसियों के इंक्रीमेंट पर रोक और ब्लैकलिस्ट की चेतावनी

