19.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

Holi Special Trains 2026: होली पर बिहार लौटने वालों के लिए ट्रेन यात्रा मुश्किल होती जा रही है. ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल और वेटिंग लिस्ट लंबी हो चुकी है. स्पेशल ट्रेनें भी भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रही हैं.

Holi Special Trains 2026: होली के मौके पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के प्रवासी यात्रियों के लिए इस बार ट्रेन का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण होता दिख रहा है. बढ़ती भीड़ और सीमित ट्रेनों के कारण कई प्रमुख रूटों पर टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है, जिससे यात्रियों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

भारतीय रेलवे की ट्रेनों में ‘नो रूम’ जैसी स्थिति

पटना जंक्शन और दानापुर रेल मंडल की ओर आने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं. हालात ऐसे हैं कि स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग खुलते ही कुछ मिनटों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन जा रही है. इससे त्योहार पर घर पहुंचने की उम्मीद लगाए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बड़े शहरों से बिहार आने वाली ट्रेनें फुल

दिल्ली से बिहार आने वाली प्रीमियम ट्रेनों में 1-2 मार्च के आसपास सीट मिलना मुश्किल हो गया है. इसी तरह मुंबई, पुणे और चेन्नई से आने वाली ट्रेनों में भी स्लीपर से लेकर एसी कोच तक ज्यादातर टिकट फुल हो चुके हैं. वेटिंग लगातार बढ़ रही है और तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जा रहे हैं.

स्पेशल ट्रेनों से भी पूरी राहत नहीं

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा जरूर की है, लेकिन मांग इतनी ज्यादा है कि वे पर्याप्त साबित नहीं हो रही हैं. कई स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू होते ही लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई, जिससे यात्रियों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही है.

कुछ ट्रेनों की बुकिंग शुरू नहीं होने से नाराजगी

कुछ घोषित स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग अभी तक शुरू नहीं हो सकी है, जिससे यात्रियों के बीच भ्रम और नाराजगी दोनों देखने को मिल रहे हैं. लोग लगातार रेलवे के नए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं ताकि यात्रा की योजना तय कर सकें.

क्लोन ट्रेनों पर भी संशय

हर साल होली के आसपास अतिरिक्त क्लोन ट्रेनों से राहत मिलती रही है, लेकिन इस बार सीमित घोषणाओं के कारण टिकट संकट और गहरा गया है. यदि जल्द और ट्रेनों का एलान नहीं हुआ तो त्योहार के समय स्टेशनों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था की आशंका जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-अब 3 नहीं 6 कोच के रैक दौड़ेंगे, नए ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

इसे भी पढ़ें-तीनों मामलों में बेल मिलते ही जेल से बाहर आए पप्पू यादव, दिए कई बयान

इसे भी पढ़ें-बिहार में मार्च के बाद जमीन खरीदना पड़ेगा महंगा, बढ़ेगा रजिस्ट्री शुल्क

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
44 %
2.1kmh
0 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here