वायरल वीडियो

तिलक से पहले छाया मातम: सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोश में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Aurangabad Road Accident : औरंगाबाद में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. तिलक समारोह से पहले युवक की मौत से गांव में मातम फैल गया. मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने ढाई घंटे सड़क जाम किया.

Aurangabad Road Accident : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों का माहौल गम में बदल दिया. तिलक समारोह की तैयारी के बीच 22 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध जताया.

हादसा कैसे हुआ?

घटना दाउदनगर–गया मुख्य मार्ग पर डायट तरार शिक्षक प्रशिक्षण स्कूल के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई. बताया गया कि युवक पूजा की सामग्री लेकर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोकर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तिलक समारोह से पहले टूटा परिवार

मृतक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वह अपने रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने आया था और उसी की तैयारी के लिए सामान लेकर लौट रहा था. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया.

चालक भागा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आगे स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित हिरासत में ले लिया.

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रखा. प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

इसे भी पढ़ें-अब 3 नहीं 6 कोच के रैक दौड़ेंगे, नए ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
34 ° C
34 °
34 °
29 %
4.1kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here