🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

किसानों की यात्रा होगी सुरक्षित, मंडियों तक जाने वालों को सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

MP Free Helmet Distribution : मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त हेलमेट योजना और उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की है. सरकार कृषि सुरक्षा और आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

विज्ञापन

MP Free Helmet Distribution : मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त हेलमेट योजना और उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा की है. सरकार कृषि सुरक्षा और आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

विज्ञापन

MP Free Helmet Distribution : मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिले के शुजालपुर में किसानों और जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान इन योजनाओं की घोषणा की. सरकार अब उन किसानों को मुफ्त हेलमेट उपलब्ध कराएगी जो गांव से शहर और मंडियों तक अपनी उपज या दूध लेकर दोपहिया वाहनों से यात्रा करते हैं. इसके साथ ही उड़द उत्पादकों को प्रति क्विंटल ₹600 का अतिरिक्त बोनस देने का भी निर्णय लिया गया है.

किसानों की सुरक्षा पर जोर, मुफ्त हेलमेट योजना लागू

सरकार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ा है. किसान रोजाना लंबी दूरी तय करके मंडियों तक पहुंचते हैं. ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इसी को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त हेलमेट वितरण योजना शुरू करने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य सड़क हादसों में गंभीर चोट और जानमाल के नुकसान को कम करना है.

उड़द किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल बोनस

कृषि आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने उड़द उत्पादकों को प्रति क्विंटल ₹600 का बोनस देने का ऐलान किया है.

  • मूंग उत्पादकों की तरह अब उड़द किसानों को भी बोनस का लाभ मिलेगा
  • सोयाबीन किसानों के लिए मूल्य अंतर सहायता योजना पहले से लागू है जिससे उन्हें बाजार के उतार चढ़ाव से राहत मिलती है और सही दाम मिल सके

पशुपालन और डेयरी पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. इसलिए राज्य सरकार डेयरी विकास, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. छोटे और सीमांत किसानों को इन क्षेत्रों से जोड़कर स्थिर आय देने की दिशा में काम किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
44%
2.9m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें