इस खबर में क्या है?
MP Free Helmet Distribution : मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिले के शुजालपुर में किसानों और जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान इन योजनाओं की घोषणा की. सरकार अब उन किसानों को मुफ्त हेलमेट उपलब्ध कराएगी जो गांव से शहर और मंडियों तक अपनी उपज या दूध लेकर दोपहिया वाहनों से यात्रा करते हैं. इसके साथ ही उड़द उत्पादकों को प्रति क्विंटल ₹600 का अतिरिक्त बोनस देने का भी निर्णय लिया गया है.
किसानों की सुरक्षा पर जोर, मुफ्त हेलमेट योजना लागू
सरकार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ा है. किसान रोजाना लंबी दूरी तय करके मंडियों तक पहुंचते हैं. ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इसी को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त हेलमेट वितरण योजना शुरू करने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य सड़क हादसों में गंभीर चोट और जानमाल के नुकसान को कम करना है.
उड़द किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल बोनस
कृषि आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने उड़द उत्पादकों को प्रति क्विंटल ₹600 का बोनस देने का ऐलान किया है.
- मूंग उत्पादकों की तरह अब उड़द किसानों को भी बोनस का लाभ मिलेगा
- सोयाबीन किसानों के लिए मूल्य अंतर सहायता योजना पहले से लागू है जिससे उन्हें बाजार के उतार चढ़ाव से राहत मिलती है और सही दाम मिल सके
पशुपालन और डेयरी पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. इसलिए राज्य सरकार डेयरी विकास, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. छोटे और सीमांत किसानों को इन क्षेत्रों से जोड़कर स्थिर आय देने की दिशा में काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-
- दिल्ली में दर्दनाक अग्निकांड, 21 की मौत, खिड़कियों और छतों से कूदे लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख
- बिहार में कब तक दस्तक देगा मानसून?, IMD ने दी राहत भरी अपडेट
- दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में अभी जारी रहेगी भीषण लू
- बिहार में कहीं लू तो कहीं बारिश-आंधी का कहर, कई जिलों में अलर्ट
- बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

