विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: जंगल में अवैध कोयला खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रैक्टर और मशीनें जब्त

Dhanbad News: मुगमा के गलफरबाड़ी जंगल में ईसीएल और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कोयला लदा ट्रैक्टर, पंप और जेनरेटर जब्त किए गए. अधिकारियों ने अवैध खनन से जुड़े लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने और खनन स्थल की भराई कराने की बात कही.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के मुगमा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ ईसीएल सुरक्षा विभाग और बैजना सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे गलफरबाड़ी माझी बस्ती स्थित जंगल में छापेमारी कर अवैध खनन स्थल से कोयला लदा एक ट्रैक्टर, पंप और जेनरेटर जब्त किया गया. कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एरिया सुरक्षा अधिकारी रूपेश कुमार निश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ईसीएल सिक्यूरिटी और बैजना सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने गलफरबाड़ी जंगल स्थित अवैध खनन स्थल पर छापेमारी की. टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए.

मटकुरिया गोलीकांड में 15 साल बाद फैसला, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत 30 दोषी करार

कोयला लदा ट्रैक्टर समेत उपकरण जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से निकाले गए कोयले से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. इसके अलावा अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे पंप और जेनरेटर को भी कब्जे में लिया गया. जब्त सभी सामान को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है.

संबंधित लोगों पर होगी प्राथमिकी

एरिया सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अवैध खनन से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा. साथ ही शनिवार से अवैध खनन स्थल की भराई का काम भी शुरू कराया जाएगा, ताकि दोबारा वहां अवैध उत्खनन न हो सके.

इसे भी पढ़ें-झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए निकली 340 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त को होगा सीधा चयन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
81%
4.5m/s
95%
रवि
28 °
सोम
35 °
मंगल
31 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें