विज्ञापन

वायरल वीडियो

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के BSO को CID ने दबोचा, JSSC-JPSC समेत कई परीक्षाओं में फर्जी सफलता का आरोप

Jharkhand Competitive Exam Scam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा फर्जीवाड़े के खिलाफ CID ने बड़ी कार्रवाई की है. गोड्डा के BSO अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. आरोप है कि उसने JSSC, JPSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सफलता हासिल की थी.

विज्ञापन

Jharkhand Competitive Exam Scam: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा फर्जीवाड़े के खिलाफ CID ने बड़ी कार्रवाई की है. गोड्डा के BSO अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. आरोप है कि उसने JSSC, JPSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सफलता हासिल की थी.

विज्ञापन

Jharkhand Competitive Exam Scam: झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां एक-एक कर बड़े चेहरे बेनकाब होने लगे हैं. सीआईडी (CID) ने मंगलवार देर रात गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी का आरोप है कि टीडीपीएल (TDPL) कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर रहते हुए उसने JSSC और JPSC की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सफलता हासिल की और बाद में सरकारी नौकरी तक पहुंच गया.

फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

आधी रात की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मंगलवार देर रात सीआईडी की विशेष टीम पोड़ैयाहाट के बांझी रोड स्थित अभय कुमार तिवारी के किराए के मकान पर पहुंची. काफी देर तक चली तलाशी में टीम ने पांच लाख रुपये नकद बरामद किए. इसके बाद आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई. रातभर चली कार्रवाई की खबर जैसे ही बाहर आई, पोड़ैयाहाट से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई.

एक शिकायत ने खोल दी पूरा मामला

इस कार्रवाई के पीछे नगड़ी निवासी एसएस शर्मा की लिखित शिकायत अहम मानी जा रही है. उन्होंने स्थानीय थाना, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीआईडी को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि अभय कुमार तिवारी सिर्फ परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सफल नहीं हुआ, बल्कि वह संगठित परीक्षा सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य भी था. शिकायत के बाद सीआईडी ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की.

देवघर में AI करेगा भीड़ की निगरानी, संख्या बढ़ी तो कई स्थानों पर रोके जाएंगे श्रद्धालु

एक नहीं, कई प्रतियोगी परीक्षाओं में मिली सफलता

जांच के दौरान सामने आया कि अभय कुमार तिवारी ने कई अहम प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की थी. इनमें PGTTCE-2023 (रोल नंबर-10309146), JSSC CGL-2023 (रोल नंबर-1237696, रैंक-2), ACF PT-2024 (रोल नंबर-24300086), MRO PT-2024 (रोल नंबर-24400147) और FSO लिखित परीक्षा-2023 शामिल हैं. अब सीआईडी यह पता लगा रही है कि इन परीक्षाओं में उसकी सफलता के पीछे क्या पूरा खेल था और इसमें कौन-कौन शामिल था.

अब सिंडिकेट के दूसरे चेहरों की तलाश

सीआईडी को उम्मीद है कि अभय कुमार तिवारी से पूछताछ में परीक्षा सिंडिकेट के कई और सदस्यों का खुलासा हो सकता है. जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. अधिकारियों का मानना है कि यह मामला केवल एक अभ्यर्थी या एक अधिकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार एक बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं. इसी वजह से आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां या बड़े खुलासे होने से इनकार नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

रांची में 16 से 25 जुलाई तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कई मार्गों पर नो-एंट्री और रूट डायवर्जन
रांची में अब बिना NOC नहीं होगी बोरिंग, 2500 रुपये शुल्क के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
69%
5.9m/s
82%
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
33 °
शनि
35 °
रवि
36 °

अन्य खबरें