🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,953.92 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,403.24 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 76,944.28 (-0.02%) 📊 Nifty 50 : 23,858.00 (-0.82%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,953.92 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,403.24 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 76,944.28 (-0.02%) 📊 Nifty 50 : 23,858.00 (-0.82%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं ऑरेंज-येलो अलर्ट

Heavy Rain Alert: सितंबर के पहले सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बारिश का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने 2 से 7 सितंबर तक पहाड़ी राज्यों के साथ बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: सितंबर के पहले सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बारिश का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने 2 से 7 सितंबर तक पहाड़ी राज्यों के साथ बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: सितंबर के पहले सप्ताह में देश के कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक अलग-अलग दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से लेकर बिहार, झारखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

2 से 7 सितंबर तक पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 2 से 7 सितंबर के बीच कई जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है.

10 दिन में पलटा फैसला, हटाई 2 लाख की लिमिट; फिर मिलेगा 4 लाख का लोन

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिनों में बारिश

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर बना रहेगा. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 और 4 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर तक बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर तथा 6 और 7 सितंबर को कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार में इन जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है.

प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी बिहार के जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

राजस्थान में 2-3 सितंबर से बदलेगा मौसम

राजस्थान में 2-3 सितंबर से भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश का दायरा बढ़ सकता है और भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर तथा उदयपुर संभाग में कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं ऑरेंज-येलो अलर्ट Rain Alert
बिहार

इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. कोटा और आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून कमजोर रहने की संभावना है. हालांकि 4 से 6 सितंबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर से पूरे राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद 3 से 5 सितंबर तक येलो अलर्ट रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं ऑरेंज-येलो अलर्ट Rain Alert 2
झारखंड

झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा

झारखंड में 2 सितंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

3 और 4 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. इन दोनों दिनों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

इसे भी पढ़ें-

जमीन के काम में गड़बड़ी पर 13 अफसरों पर एक्शन, जानिए किस पर क्या है आरोप
बिहार के 58,749 शिक्षकों का रिकॉर्ड अब भी अपडेट नहीं, विभाग ने बताया पूरा मामला
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
5.1m/s
100%
बुध
28 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें