🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,953.92 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,403.24 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 76,944.28 (-0.02%) 📊 Nifty 50 : 23,858.00 (-0.82%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,953.92 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,403.24 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 76,944.28 (-0.02%) 📊 Nifty 50 : 23,858.00 (-0.82%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बैंक ऑफ इंडिया में निकली 205 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल

Bank of India SO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे. भर्ती में वेतन, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी यहां जानें.

विज्ञापन

Bank of India SO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे. भर्ती में वेतन, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी यहां जानें.

विज्ञापन

Bank of India SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 205 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

बिहार में सितंबर से खुलेगा भर्ती का रास्ता, 9,500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति

भर्ती में शामिल पदों की संख्या और पदवार अन्य जानकारियां बैंक की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई हैं. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित पद की योग्यता और शर्तों की जांच करनी होगी.

48,480 से 1.20 लाख रुपये तक बेसिक पे

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के अलग-अलग स्केल के लिए वेतनमान भी निर्धारित किया गया है. Scale-I में बेसिक पे 48,480 रुपये से शुरू होगा. Scale-II के लिए शुरुआती बेसिक पे 64,820 रुपये और Scale-III के लिए 85,920 रुपये है. वहीं Scale-IV में बेसिक पे 1,02,300 रुपये से लेकर 1,20,940 रुपये तक रहेगा.

पद के अनुसार अलग-अलग होगी उम्र

आयु सीमा भी सभी पदों के लिए एक समान नहीं है. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

बैंक ऑफ इंडिया में निकली 205 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल BOI SO Recruitment

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,180 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और PwD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है.

हाईकोर्ट में 388 पदों पर बंपर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होगा आवेदन; जानें फीस और पूरी डिटेल

पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर इंटरव्यू

भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर शुरू होगा. ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी.

अभी ऑनलाइन परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है. बैंक ऑफ इंडिया बाद में परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी करेगा. भर्ती की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 25 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा: तारीख बाद में घोषित होगी
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा

Bank of India Specialist Officer 2026 Official Notification

इसे भी पढ़ें-

इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू
11,403 बैंक पदों के लिए आज आखिरी मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन
SSC Stenographer भर्ती में बड़ा अपडेट, 105 पद बढ़े; जानें किसे मिलेगा इसका फायदा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
5.1m/s
100%
बुध
28 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें