🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,646.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,13,349.56 💵 USD / INR : ₹ 95.50 📈 Sensex : 76,933.59 (-0.93%) 📊 Nifty 50 : 24,090.85 (-0.48%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,646.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,13,349.56 💵 USD / INR : ₹ 95.50 📈 Sensex : 76,933.59 (-0.93%) 📊 Nifty 50 : 24,090.85 (-0.48%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू

ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026: ISRO ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए Scientist Engineer 'SC' के 175 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं. Electronics में 100, Mechanical में 53 और Computer Science में 22 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए 16 सितंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है. BE या BTech में कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA वाले 18 से 28 वर्ष के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026: ISRO ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए Scientist Engineer 'SC' के 175 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं. Electronics में 100, Mechanical में 53 और Computer Science में 22 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए 16 सितंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है. BE या BTech में कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA वाले 18 से 28 वर्ष के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

ISRO Recruitment 2026: ISRO में नौकरी का सपना देख रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका है. Indian Space Research Organisation ने Scientist Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 के तहत 175 पदों पर भर्ती का रास्ता खोल दिया है. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 अगस्त से हो चुकी है, जबकि उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 16 सितंबर 2026 तक का समय है.

किस ब्रांच के लिए कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती में सबसे ज्यादा मौका Electronics Engineering के उम्मीदवारों को मिलेगा. कुल 175 पदों में Electronics के 100 पद रखे गए हैं. वहीं Mechanical Engineering के लिए 53 और Computer Science Engineering के लिए 22 पद हैं.

यानी संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए ISRO में Scientist Engineer बनने का सीधा अवसर है.

पदपदों की संख्या
Scientist Engineer ‘SC’ (Electronics)100
Scientist Engineer ‘SC’ (Mechanical)53
Scientist Engineer ‘SC’ (Computer Science)22
कुल175

65% अंक वालों को मिलेगा आवेदन का मौका

Scientist Engineer ‘SC’ पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में BE, BTech या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA निर्धारित किया गया है.

11,403 बैंक पदों के लिए आज आखिरी मौका, ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऐसे करें आवेदन

यहां एक बात को लेकर उम्मीदवारों को भ्रमित नहीं होना चाहिए. Scientist Engineer ‘SC’ में SC पदनाम का हिस्सा है, इसका अनुसूचित जाति कैटेगरी से कोई संबंध नहीं है.

28 साल से ज्यादा उम्र तो नहीं कर पाएंगे आवेदन

उम्मीदवार की उम्र 16 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम उम्र 28 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

Official Notification

750 रुपये देंगे, 500 रुपये वापस मिलेंगे

आवेदन शुल्क को लेकर भी उम्मीदवारों के लिए खास जानकारी है. फॉर्म भरते समय 750 रुपये जमा करने होंगे. हालांकि परीक्षा के बाद 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे.

भर्ती की अन्य शर्तों और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू isro recruitment apply online

ISRO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Career सेक्शन में जाकर Scientist Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 की आवेदन लिंक खोलें.
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का PDF या प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
  • 16 सितंबर है आखिरी मौका
SSC Stenographer भर्ती में बड़ा अपडेट, 105 पद बढ़े; जानें किसे मिलेगा इसका फायदा

ISRO की इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 27 अगस्त से खुल चुकी है. उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. ऐसे में आवेदन करने से पहले अपनी ब्रांच, अंक, उम्र और अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर मिला लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.1m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
33 °
रवि
31 °
सोम
30 °
मंगल
28 °

अन्य खबरें