Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 3 से 8 सितंबर के बीच उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, मध्य भारत और बिहार-झारखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत बिहार के पूर्वी जिलों और पहाड़ी राज्यों में बताई गई है.
इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 4 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 3 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 3 सितंबर को विदर्भ में तथा 3 से 5 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3 से 5 सितंबर, हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 सितंबर और उत्तराखंड में 3 से 8 सितंबर तक बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3 से 4 सितंबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 सितंबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 सितंबर के दौरान भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार का मौसम: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
3 सितंबर 2026 को पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है.
बिहार के 12 जिलों में आज मौसम बिगड़ेगा; ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
वहीं पश्चिम चंपारण, सीवान, बक्सर, रोहतास, भागलपुर और जमुई समेत राज्य के पश्चिमी व दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसके विपरीत पटना, मुज़फ़्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और नालंदा सहित मध्य बिहार के जिले ग्रीन जोन में हैं, जहां मौसम सामान्य रहने और किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई गई है.
झारखंड में दो दिन वज्रपात और तेज हवा का खतरा
झारखंड में 3 और 4 सितंबर 2026 को राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

हालांकि 5 से 7 सितंबर के दौरान राज्य के लिए मौसम संबंधी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
राजस्थान में कहां होगी ज्यादा बारिश
राजस्थान में 3 से 7 सितंबर के दौरान मौसम लगातार बदलता रहेगा.
3 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 4 से 7 सितंबर के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं.
प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के जिलों में मध्यम से तेज या भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा, जबकि 4 से 6 सितंबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.
दिल्ली में दो दिन बादल, बिजली और बारिश
दिल्ली में 3 और 4 सितंबर को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. दोनों दिनों में सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दोपहर से शाम के समय कई इलाकों में हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना है.
3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
राजस्थान मौसम अपडेट 02 सितंबर
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 2, 2026
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना
WML आज पश्चिमी झारखंड व आसपास के लगे उत्तर पूर्वी MP के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 24 घंटों में उत्तरी MP व दक्षिणी UP की और आगे बढ़ने की संभावना है। pic.twitter.com/bKssrTOLvH
पूर्वोत्तर में 8 सितंबर तक भारी बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. 3 से 8 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
इसके अलावा 3 से 6 सितंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 7 और 8 सितंबर को इन राज्यों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़ें-



