🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,893.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,950.89 💵 USD / INR : ₹ 94.62 📈 Sensex : 76,676.72 (0.69%) 📊 Nifty 50 : 23,908.75 (0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,893.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,950.89 💵 USD / INR : ₹ 94.62 📈 Sensex : 76,676.72 (0.69%) 📊 Nifty 50 : 23,908.75 (0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

स्कूल में 12 छात्राओं से दुष्कर्म के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, पुलिस जांच में जुटी

Buxar School Crime: बक्सर के डुमरांव स्थित मध्य विद्यालय में दो शिक्षकों पर 12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है, जबकि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

Buxar School Crime: बक्सर के डुमरांव स्थित मध्य विद्यालय में दो शिक्षकों पर 12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है, जबकि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

Buxar School Crime: बक्सर के डुमरांव प्रखंड स्थित एक स्कूल में दो शिक्षकों पर 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया, जबकि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. वायरल वीडियो की पुष्ट हेलोसिटीज24 नहीं करता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे सामने आया पूरा मामला

डुमरांव प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला यह मामला तब सामने आया, जब तीन दिन पहले छात्राओं का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विद्यालय पहुंचकर दोनों आरोपित शिक्षकों की घेराबंदी कर उनकी पिटाई कर दी.

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

आरोप- कई महीनों से छात्राओं का कर रहे थे शोषण

ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों शिक्षक पिछले कई महीनों से नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण कर रहे थे. इतना ही नहीं, उन्होंने छात्राओं के अश्लील वीडियो भी बनाए, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है.

शिक्षा विभाग ने तत्काल किया निलंबन

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सुधांशु कुमार ने विद्यालय पहुंचकर प्राथमिक जांच की और अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी.

जिला शिक्षा पदाधिकारी इंद्र कुमार कर्ण के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने बुधवार को दोनों शिक्षकों के खिलाफ अलग-अलग निलंबन आदेश जारी कर दिए.

बीआरसी से किया गया संबद्ध

दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय संबंधित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) से संबद्ध कर दिया गया है. विभागीय नियमों के अनुसार निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध औपचारिक आरोप पत्र गठित कर अलग से विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी.

थाने के सामने जुटे ग्रामीणों, गिरफ्तारी की मांग की

बुधवार देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण कृष्ण ब्रह्म थाना के पास जुटे रहे और आरोपित शिक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते रहे.

थाना प्रभारी के अनुसार ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पॉक्सो एक्ट के तहत जांच तेज

पुलिस वायरल वीडियो, छात्राओं और परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई में जुटी है. मामले की जांच पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत की जा रही है.

प्रभारी डीएसपी के अनुसार मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की और गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में ऑरेंज, कई राज्यों में रेड जैसी स्थिति, IMD ने जारी किया अलर्ट
बाढ़ के मुहाने पर बिहार, गंगा-गंडक के बाद सोन में भी भारी उफान; 56 गेट खुले
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
30 ° C
30 °
30 °
79%
3.1m/s
16%
शुक्र
33 °
शनि
34 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
34 °

अन्य खबरें