🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Sanhaula Drowning: दोस्तों के साथ नहाने गया 22 वर्षीय युवक, गेहरा नदी की तेज धारा में डूबा

Sanhaula Drowning: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में गेहरा नदी के छिटका घाट पर नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक दोस्तों के साथ नदी में उतरा था और तेज धारा में बह गया. सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sanhaula Drowning: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में गेहरा नदी के छिटका घाट पर नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक दोस्तों के साथ नदी में उतरा था और तेज धारा में बह गया. सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sanhaula Drowning: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में गेहरा नदी एक परिवार के लिए मातम की वजह बन गई. भवानीपुर गांव का 22 वर्षीय युवक दोस्तों के साथ छिटका घाट पर नहाने गया था, जहां तेज धारा में बह जाने से उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान बिट्टू कुमार दास (22) के रूप में हुई है. वह सहदेव दास का पुत्र और भवानीपुर गांव का निवासी था. बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ गेहरा नदी के छिटका घाट पर नहाने पहुंचा था.

Sanhaula Drowning: नहाने के दौरान तेज धारा में बह गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में नहाते समय बिट्टू अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया. साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया.

भागलपुर-बांका के बीच 239 करोड़ से बनेगी चौड़ी सड़क, SH-25 पर सफर होगा बेहतर

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया.

गोताखोरों ने निकाला शव

स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया. खोजबीन के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें-

बाढ़ से उजड़े ग्रामीणों को सुरक्षित जगह पर भी संकट, मैदान का गेट बंद होने पर हंगामा
भागलपुर में दवा कारोबारी के बेटे की हत्या में 2 को उम्रकैद, हथियार छिपाने वाले को 7 साल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
89%
1.5m/s
98%
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
29 °

अन्य खबरें