Sanhaula Drowning: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में गेहरा नदी एक परिवार के लिए मातम की वजह बन गई. भवानीपुर गांव का 22 वर्षीय युवक दोस्तों के साथ छिटका घाट पर नहाने गया था, जहां तेज धारा में बह जाने से उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान बिट्टू कुमार दास (22) के रूप में हुई है. वह सहदेव दास का पुत्र और भवानीपुर गांव का निवासी था. बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ गेहरा नदी के छिटका घाट पर नहाने पहुंचा था.
Sanhaula Drowning: नहाने के दौरान तेज धारा में बह गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में नहाते समय बिट्टू अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया. साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया.
भागलपुर-बांका के बीच 239 करोड़ से बनेगी चौड़ी सड़क, SH-25 पर सफर होगा बेहतर
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया.
गोताखोरों ने निकाला शव
स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी देर तक तलाश अभियान चलाया गया. खोजबीन के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है.
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें-



