🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : आरा में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे

Arrah Junction Mahananda Express: आरा जंक्शन के यार्ड में महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच के पहिए पटरी से उतर गये. घटना के बाद अप लाइन पर परिचालन रोकना पड़ा और पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. रेलवे की टीम ट्रैक और प्वाइंट की जांच के साथ जल्द परिचालन बहाल करने में जुटी है.

विज्ञापन

Arrah Junction Mahananda Express: आरा जंक्शन के यार्ड में महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच के पहिए पटरी से उतर गये. घटना के बाद अप लाइन पर परिचालन रोकना पड़ा और पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. रेलवे की टीम ट्रैक और प्वाइंट की जांच के साथ जल्द परिचालन बहाल करने में जुटी है.

विज्ञापन

Arrah Junction Mahananda Express: आरा जंक्शन के यार्ड में रविवार की सुबह महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच के पहिए पटरी से उतरने के बाद रेल परिचालन पर बड़ा असर पड़ा. अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही ट्रेन निर्धारित ठहराव के बाद जैसे ही आगे बढ़ी, यार्ड के पास यह घटना हुई. ट्रेन में जोरदार झटका लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. घटना के बाद आरा की अप लाइन पर परिचालन रोकना पड़ा और दूसरी ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

Arrah Junction Mahananda Express: महानंदा के पहिए उतरे, आरा की अप लाइन पर थमी ट्रेनों की रफ्तार

घटना रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है. महानंदा एक्सप्रेस आरा जंक्शन पर अपने निर्धारित ठहराव के बाद आगे बढ़ी ही थी कि यार्ड क्षेत्र में उसके दो कोच के पहिए पटरी से उतर गये.

एक परीक्षा में फेल हुए तो साल नहीं होगा बर्बाद, 15 दिन में मिलेगा दोबारा मौका

उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे. अचानक ट्रेन में जोरदार झटका लगा और ट्रेन रुक गयी. इसके बाद यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

पंजाब मेल और विभूति एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित

दो कोच के पहिए पटरी से उतरने के बाद अप लाइन पर रेल परिचालन बाधित हो गया. इसका असर इस रूट से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनों पर भी पड़ा. पंजाब मेल और विभूति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के अलग-अलग स्थानों पर रुकने की जानकारी सामने आयी है.

फिलहाल प्रभावित अप लाइन पर परिचालन शुरू नहीं किया गया है. रेलवे की तकनीकी और इंजीनियरिंग टीमें ट्रैक को बहाल करने में जुटी हैं.

चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के बावजूद स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. बताया जा रहा है कि चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. घटना के समय ट्रेन की गति और परिस्थितियों को लेकर रेलवे की तकनीकी टीम जांच कर रही है.

फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मौके पर पहुंची रेलवे की पूरी टीम

घटना की सूचना मिलते ही आरा जंक्शन के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और अन्य रेलकर्मी मौके पर पहुंच गये. घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पहिए उतरने की वजह तलाशने का काम शुरू किया गया.

रेलवे यह जांच कर रहा है कि घटना ट्रैक में खराबी, प्वाइंट की गड़बड़ी या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुई.

जीएम और डीआरएम ने भी लिया जायजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक डिंपी गर्ग और दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भी अधिकारियों की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी ली.

उन्होंने प्रभावित ट्रैक को जल्द बहाल करने का निर्देश दिया. इसके बाद तकनीकी और इंजीनियरिंग टीम ने बहाली का काम तेज कर दिया.

जांच के बाद ही सामने आएगा हादसे का कारण

महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच के पहिए किस वजह से पटरी से उतरे, इसकी जांच जारी है. रेलवे की टीम ट्रैक और प्वाइंट समेत दूसरे तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है.

जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था.

दिल्ली-अलीपुरद्वार के बीच चलती है महानंदा एक्सप्रेस

महानंदा एक्सप्रेस 15483/15484 दिल्ली और अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेन है. आरा जंक्शन के यार्ड में इस ट्रेन के दो कोच के पहिए उतरने से जहां यात्रियों में अफरातफरी मची, वहीं अप लाइन पर दूसरी ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची गंगा, बढ़ा बाढ़ का खतरा
लोहिया पुल पर गिरा स्ट्रीट लाइट का पोल, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
29 ° C
29 °
29 °
84%
1.5m/s
62%
रवि
34 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें