🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : लोहिया पुल पर गिरा स्ट्रीट लाइट का पोल, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Bhagalpur Lohia Bridge: भागलपुर के लोहिया पुल पर कमजोर रेलिंग से स्ट्रीट लाइट पोल गिरने से बड़ा हादसा टल गया. पोल सड़क पर गिरने के बजाय मस्जिद पर अटक गया, जबकि उस समय पुल पर जाम और वाहनों की आवाजाही जारी थी. घटना के बाद पुल की रेलिंग, गड्ढों और बाकी स्ट्रीट लाइट पोल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Lohia Bridge: भागलपुर के लोहिया पुल पर कमजोर रेलिंग से स्ट्रीट लाइट पोल गिरने से बड़ा हादसा टल गया. पोल सड़क पर गिरने के बजाय मस्जिद पर अटक गया, जबकि उस समय पुल पर जाम और वाहनों की आवाजाही जारी थी. घटना के बाद पुल की रेलिंग, गड्ढों और बाकी स्ट्रीट लाइट पोल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur Lohia Bridge: भागलपुर के लोहिया पुल पर शनिवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने पुल की जर्जर हालत पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. कमजोर रेलिंग का सहारा लिए खड़ा स्ट्रीट लाइट पोल अचानक झुककर गिर गया और पुल के पश्चिमी हिस्से की मस्जिद पर जाकर अटक गया. राहत की बात यह रही कि पोल सड़क की ओर नहीं गिरा, वरना जाम के बीच गुजर रहे कई वाहन और लोग इसकी चपेट में आ सकते थे.

मस्जिद ने रोका पोल, सड़क पर गिरता तो मच सकता था हादसा

घटना के समय लोहिया पुल पर सामान्य दिनों की तरह वाहनों की आवाजाही जारी थी और जाम भी लगा हुआ था. इसी दौरान स्ट्रीट लाइट का पोल रेलिंग के साथ झुककर नीचे गिर गया. पोल सीधे सड़क पर नहीं गिरा, बल्कि मस्जिद की दीवार के सहारे रुक गया. इससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

मिरजानहाट में सड़क पर सजी मछली मंडी, निगम ने खाली कराया, वसूला 12,500 जुर्माना

इस घटना के बाद पुल पर लगे बाकी स्ट्रीट लाइट पोल भी चिंता का कारण बन गए हैं. सभी पोल लगभग समान वजन और ऊंचाई के हैं, जबकि उन्हें संभाल रही रेलिंग पहले से कमजोर मानी जा रही है.

सिर्फ रेलिंग नहीं, पुल की सड़क भी बनी खतरा

लोहिया पुल की बदहाल स्थिति केवल रेलिंग तक सीमित नहीं है. पुल का ज्वाइंट एक्सपेंशन पिछले पांच साल से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है, जिसे अस्थायी रूप से मेटेरियल भरकर सील किया गया है.

मोजाहिदपुर थाना की ओर पुल पर कई बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके हैं. इन गड्ढों से निकले नुकीले लोहे के छड़ वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं. वहीं फुटपाथ भी टूट चुका है और पिछले वर्ष बिछाए गए चेकर ब्लॉक कई जगहों से उखड़ गए हैं.

रात में ट्रकों का बढ़ता दबाव बढ़ा रहा जोखिम

बाइपास बनने के बाद भारी वाहनों को शहर से बाहर निकालने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब रात नौ बजे के बाद ट्रक फिर से शहर होकर लोहिया पुल से गुजर रहे हैं. इससे पुल पर भार बढ़ रहा है और जर्जर ढांचे के कारण दुर्घटना का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है.

गिरे पोल को हटाने में जुटा नगर निगम

नगर निगम के शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि गिरे हुए स्ट्रीट लाइट पोल को हटाने के लिए मिस्त्री भेज दिए गए हैं. सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग की मदद से पोल हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. उनके अनुसार रेलिंग कमजोर होने की वजह से ही पोल झुककर गिरा.

घर के कमरे बने तालाब, दीपनगर में गंगा की बाढ़ से मुश्किल में 100 परिवार

वहीं आरसीडी के इंजीनियर ने कहा कि फिलहाल लोहिया पुल की मरम्मत के लिए अलग से कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई है. अलीगंज तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान ही कांट्रैक्टर से पुल की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-बांका के बीच 239 करोड़ से बनेगी चौड़ी सड़क, SH-25 पर सफर होगा बेहतर
नवगछिया में शंकरपुर का 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा में समाया, कटाव ने मिटाई धार्मिक विरासत
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
27 ° C
27 °
27 °
94%
2.1m/s
67%
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें