TMBU : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में वित्त पदाधिकारी (एफओ) के आवास, स्टाफ कार के इस्तेमाल और उससे जुड़े खर्चों का ब्योरा सूचना के अधिकार के तहत मांगा गया है. नाथनगर निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने लोक सूचना पदाधिकारी को आवेदन देकर नियुक्ति, कार्यकाल, आवास आवंटन, वाहन उपयोग और वित्तीय भुगतान से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है.
नियुक्ति और कार्यकाल से जुड़े दस्तावेज मांगे
आरटीआई आवेदन में वर्तमान वित्त पदाधिकारी की नियुक्ति की तारीख और नियुक्ति-पत्र अथवा अधिसूचना की प्रमाणित प्रति मांगी गयी है. इसके साथ ही नियुक्ति के लिए निर्धारित कार्यकाल और उसके पूरा होने की तारीख से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध कराने को कहा गया है.
दुर्गा पूजा में मिठाइयों पर बरसेगा पैसा, बताशा से टिकरी तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद
TMBU : प्रो-वीसी आवास में रहने के आदेश की मांग
आवेदक ने वित्त पदाधिकारी को प्रो-वीसी यानी प्रतिकुलपति के आवास में रहने की अनुमति देने वाले आदेश और आवंटन आदेश की प्रमाणित प्रति मांगी है. साथ ही यह भी पूछा गया है कि किस नियम, परिनियम, अध्यादेश, विनियम या विश्वविद्यालय के प्रस्ताव के आधार पर आवास उपलब्ध कराया गया है. संबंधित प्रावधानों की प्रतियां भी मांगी गयी हैं.
स्टाफ कार के इस्तेमाल की अनुमति और नियमों का ब्योरा
वित्त पदाधिकारी द्वारा विश्वविद्यालय की स्टाफ कार के उपयोग से संबंधित आदेश और अनुमति देने वाले सक्षम प्राधिकारी के निर्देश की प्रमाणित प्रति मांगी गयी है. इसके अलावा स्टाफ कार के आवंटन और उपयोग से जुड़े लागू नियमों, विनियमों, परिनियमों तथा कार्यालय आदेशों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.
आवेदन में यह स्पष्ट करने को भी कहा गया है कि नियमानुसार किन पदों और अधिकारियों को स्टाफ कार की सुविधा दी जा सकती है.
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान
12 महीने के ईंधन खर्च और भुगतान अभिलेख भी मांगे
आरटीआई के तहत स्टाफ कार के ईंधन पर पिछले 12 माह में हुए खर्च का हिसाब भी मांगा गया है. इसमें पेट्रोल-डीजल के बिल, बजट और भुगतान अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.
इसके अलावा वर्तमान वित्त पदाधिकारी को दिये जा रहे वेतन, भत्ते और अन्य अनुमन्य वित्तीय लाभों का विवरण तथा उनसे संबंधित भुगतान आदेशों की प्रतियां भी मांगी गयी हैं. आवेदन में आवास, वाहन सुविधा और वित्तीय भुगतान से जुड़े मामलों में लागू नियमों तथा संबंधित प्रशासनिक अभिलेखों की जानकारी मांगी गयी है.
इसे भी पढ़ें-



