Bhagalpur Durga Puja Flag March : भागलपुर में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और पर्व के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया. प्रशासन और पुलिस ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह पहल की.
90 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
भागलपुर पुलिस ने आम नागरिकों से दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है. पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है. पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए वह प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें-



