Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर के आसपास राज्य के कुछ हिस्सों में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
25 साल से चकमा दे रहा चारा घोटाले का आरोपी लखनऊ में धराया, ट्रेन में CBI ने पकड़ा
Jharkhand Weather Update: सुबह कुहासा, दिन में साफ आसमान
शनिवार, 24 अक्टूबर को राजधानी रांची में सुबह हल्की धुंध या कुहासा छा सकता है. हालांकि, दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहने के कारण बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा.
रांची में 29 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान
राजधानी रांची में शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह और रात में तापमान अपेक्षाकृत कम रहने से हल्की ठंडक रहेगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम गर्म महसूस हो सकता है.
रांची के ड्रग्स सिंडिकेट के विदेशी तार थाईलैंड-नाइजीरिया तक? पैंट्री कार से तस्करी, 6 गिरफ्तार
28 और 29 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 अक्टूबर के आसपास झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. ऐसे में महीने के अंतिम दिनों में मौसम शुष्क रहने के मौजूदा दौर में बदलाव देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें-



