Nitin Nabin Jharkhand Visit : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे हैं. 24 अक्टूबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. उनके दौरे को लेकर राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला.
झारखंड में अभी साफ रहेगा मौसम, 27 अक्टूबर से बारिश के आसार
पारंपरिक अंदाज में स्वागत, ढोल-नगाड़ों से गूंजा एयरपोर्ट
नितिन नवीन के रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड की पारंपरिक संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया. एयरपोर्ट परिसर से लेकर राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों तक भाजपा के झंडे, बैनर और पोस्टर नजर आये.
एयरपोर्ट के निकासी द्वार से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने ‘नितिन नवीन जिंदाबाद’ के नारे लगाये. स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा ने किया अभिनंदन
एयरपोर्ट से नितिन नवीन सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. वहां प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से उनका स्वागत किया गया. प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किये.
कार्यसमिति की बैठक में संगठन और राजनीति पर चर्चा
24 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे. इस दो दिवसीय बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेंगे.
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठकें भी प्रस्तावित हैं. इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा.
स्वागत में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे मौजूद
रांची एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और मधु कोड़ा शामिल थे. इनके अलावा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ भी मौजूद रहे.
रांची के ड्रग्स सिंडिकेट के विदेशी तार थाईलैंड-नाइजीरिया तक? पैंट्री कार से तस्करी, 6 गिरफ्तार
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, दीपक प्रकाश, रवींद्र राय, यदुनाथ पाण्डेय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, पूर्व सांसद पीएन सिंह, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, दीपक बँका, अनंत ओझा, रोशनी खलखो और नीरज कुमार समेत सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें-



