वायरल वीडियो

Bihar Road Accident : बिहार में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत

Bihar Road Accident :पूर्वी चंपारण के पताही क्षेत्र में सड़क हादसे ने दो सगे भाइयों की जान ले ली, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. शादी में जा रहे थे तीनों, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद गांव में शोक और परिवार में कोहराम मचा है.

Bihar Road Accident : बिहार में पूर्वी चंपारण एक भयावह सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं. घटना के पकड़ीदयाल अनुमंडल स्थित पताही थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतकों की पहचान राहुल (21) और अनिकेत (19) के रूप में हुई है, जो मिंटू पासवान के बेटे थे. दोनों भाई किसी पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया है.

टक्कर इतनी जोरदार कि नहीं बच सकी जान

बताया जा रहा है कि हादसा बेहद तेज रफ्तार और जोरदार टक्कर के कारण हुआ, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस दुर्घटना में उनके साथ जा रहा गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है. इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

पिता का दर्द: “सब कुछ खत्म हो गया”

मृतकों के पिता मंटू पासवान ने बताया कि उनके बेटे फुआ के घर शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि रात करीब 8 बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. दो जवान बेटों की मौत से टूट चुके पिता ने कहा कि अब उनके जीवन में कुछ भी नहीं बचा. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

नवादा में भीषण टक्कर, एक ही बाइक पर सवार तीन बच्चे जख्मी

नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को ककोलत जलप्रपात जाने वाले रास्ते पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई. पथरा मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन किशोर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में चिंता बढ़ गई है.

ककोलत जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, माधोपुर गांव के तीन किशोर—मोहम्मद फैज (14), मोहम्मद साहिल (17) और मोहम्मद शहंशाह (16)—एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए निकले थे. इसी दौरान उनके आगे चल रहा ट्रैक्टर पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक मुड़ गया. पीछे से आ रही बाइक चालक संतुलन नहीं बना सका और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद तुरंत पहुंची पुलिस टीम

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर ले जाया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ लग गई और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

घायलों की हालत चिंताजनक

घायलों में मोहम्मद फैज को शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी है और उसका एक पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है. वहीं मोहम्मद साहिल के कई दांत टूट गए हैं. मोहम्मद शहंशाह को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं. तीनों की हालत को लेकर चिकित्सक लगातार निगरानी कर रहे हैं. इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में जमीन मापी दरों में बदलाव, शहर के लिए 1000 और ग्रामीण के लिए 500 रुपये तय

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा बदलाव, उपासना-कुंभ-हिमगिरि ट्रेनों को मिले नए नंबर, नई सीरीज लागू

इसे भी पढ़ें-बिहार कैबिनेट में बड़ा बंटवारा, 29 विभाग CM सम्राट चौधरी के पास, बाकी विजय-बिजेंद्र को मिले

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
13 %
7.2kmh
0 %
Wed
43 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
43 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here