22.6 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 106

बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर — BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल

BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल
BJP विधायक ललन कुमार ने छोड़ी पार्टी, RJD में हुए शामिल.

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है. बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से विधायक ललन कुमार ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ग्रहण कर ली. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने उन्हें पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके बाद ललन कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी मुलाकात की.

“तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य”

आरजेडी में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ नजर आए. उन्होंने पोस्ट में लिखा—

“राष्ट्रीय जनता दल का कारवां आगे बढ़ रहा है, और आज से मैं भी इस यात्रा का हिस्सा हूं. तेजस्वी मय बिहार बनाना है, यह हमारा संकल्प है. तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य.”

टिकट कटने से नाराज थे ललन कुमार

सूत्रों के अनुसार, इस बार बीजेपी ने पीरपैंती सीट से मुरारी पासवान को उम्मीदवार घोषित किया था, जिससे ललन कुमार नाराज थे. टिकट कटने के बाद से ही उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी. बीते कुछ महीनों में उनके बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट से भी असंतोष साफ झलक रहा था.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 11 नवंबर को मतदान, गैर सरकारी संस्थानों में भी रहेगा सवैतनिक अवकाश

बीजेपी छोड़ने के बाद अपने फेसबुक पोस्ट में ललन कुमार ने लिखा था—

“भाजपा के साथ मेरी राजनीतिक यात्रा यहीं समाप्त होती है. मैंने पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम किया, पर अब लगता है कि पार्टी को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही.”
राजनीतिक विश्लेषक इसे बीजेपी के भीतर दलित नेतृत्व की उपेक्षा पर ललन कुमार का सीधा संकेत मान रहे हैं.

तेजस्वी यादव बोले—बिहार को नई दिशा देने वालों का स्वागत

आरजेडी में शामिल करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा—

“हम उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो बिहार को नई सोच और दिशा देना चाहते हैं. ललन कुमार जैसे प्रतिबद्ध और सामाजिक न्याय के पक्षधर नेता पार्टी की ताकत बढ़ाते हैं. मिलकर हम नया बिहार बनाएंगे.”

आरजेडी का मानना है कि इस कदम से दलित वर्ग और स्थानीय वोट बैंक में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी.

बदलेगा राजनीतिक समीकरण

ललन कुमार के आरजेडी में जाने से भागलपुर, अंग और सीमांचल क्षेत्र की राजनीति पर असर पड़ सकता है. 2015 और 2020 दोनों चुनावों में पीरपैंती सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी, लेकिन इस बार समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं. आरजेडी को उम्मीद है कि ललन कुमार का जुड़ना उसके लिए सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रभाव दोनों बढ़ाएगा.

इसे भी पढ़ें-

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

कांके में आपदा पीड़ित परिवारों को मिली राहत — विधायक ने 29 लाख रुपये के चेक वितरित किए

कांके में आपदा पीड़ित परिवारों को मिली राहत
कांके में आपदा पीड़ित परिवारों को मिली राहत.

Ranchi News : कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से विभिन्न प्राकृतिक और स्थानीय आपदाओं में प्रभावित परिवारों को कुल 29 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की.

आपदा प्रभावित परिवारों को मिली आर्थिक मदद

विधायक सुरेश कुमार बैठा और अंचल अधिकारी अमित भगत ने उन परिवारों को चेक सौंपे जिनके सदस्य सर्पदंश, वज्रपात, डूबने या सड़क दुर्घटना में मारे गए थे. प्रत्येक परिवार को निर्धारित राशि का चेक दिया गया ताकि वे इस कठिन समय में आर्थिक रूप से संभल सकें.

दस्तावेज़ों का भी हुआ वितरण

कार्यक्रम में लाभुकों को दाखिल-खारिज शुद्धि प्रमाणपत्र, पंजी-II में सुधार, लगान रसीद, अनुमति वाद निपटान, जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र और पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए. अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी लंबित मामलों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

सरकार है संवेदनशील: विधायक

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि सरकार हर उस परिवार के साथ खड़ी है, जिसने किसी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत राशि के वितरण में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो.

मौके पर कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित

इस कार्यक्रम में प्रमुख सोमनाथ मुंडा, बीडीओ विजय कुमार, उपप्रमुख अजय बैठा, रवींद्र प्रसाद, सोमा उरांव, लालचंद सोनी, गौरीशंकर महतो, अर्जुन मुंडा, और अशोक महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने राहत पाने वाले परिवारों को हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ठंड! 2 दिन बाद तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Mirzapur : चुनार स्टेशन पर अफरा-तफरी में ट्रेन से कटे 6 यात्री, जानें कैसे हुई वारदात

चुनार स्टेशन पर ट्रेन से कटे 6 यात्री
चुनार स्टेशन पर ट्रेन से कटे 6 यात्री.

Mirzapur : मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे जंक्शन पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:15 बजे कुछ यात्री गोमो-प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरने के बाद रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजर रही नेताजी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12311) मुख्य लाइन पर आ गई और कई यात्री उसकी चपेट में आ गए.

गलत दिशा से ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कुछ यात्री गलत दिशा से ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान नेताजी एक्सप्रेस अचानक सामने आ गई. बताया गया कि अफरा-तफरी में कई लोग पटरी पर फिसल गए और ट्रेन की चपेट में आ गए. मौके पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई. हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में हवा दमघोंटू, कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, देखें वीडियो

मृतकों की पहचान और प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो पाई है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय कुमार गौड़ ने बताया कि मृतकों में पांच लोग मिर्जापुर जिले के और एक सोनभद्र जिले का निवासी था. सभी यात्री गंगा स्नान के लिए आए थे. मंत्री ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया—भयावह था दृश्य

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया. ट्रेन की चपेट में आने वाले यात्रियों के शव क्षत-विक्षत हालत में पटरी पर बिखरे पड़े थे. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर सहायता के लिए भेजने के भी निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है.

बिलासपुर में भी एक दिन पहले बड़ा रेल हादसा

उधर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम एक बड़ी दुर्घटना हुई थी. इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब गेवरा से बिलासपुर जा रही मेमू ट्रेन लाल सिग्नल पार कर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. इस घटना में मेमू ट्रेन के लोको पायलट विद्या सागर की भी मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़ें-

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

Delhi Pollution: दिल्ली में हवा दमघोंटू, कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, देखें वीडियो

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज
दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार सुबह भी राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “खराब” श्रेणी में बना रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, अक्षरधाम क्षेत्र में बुधवार सुबह AQI 281 दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड इलाके में यह 221 तक पहुंचा. दोनों ही स्तर खराब कैटेगरी में माने जाते हैं.

हवा में धुंध की परत, लोगों को सांस लेने में परेशानी

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज, पश्चिमी हवा चली तो AQI 300 के नीचे

राजधानी के कई हिस्सों में सुबह के समय हवा में घना धुंध देखा गया. दृश्यता में कमी आने से लोगों को सफर में भी मुश्किल हुई. हवा में प्रदूषण की अधिकता से सांस की तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें भी बढ़ गई हैं.

दिल्ली नगर निगम ने किया पानी का छिड़काव

AQI स्तर (Range)वर्गीकरण (Category)रंग संकेत (Color Code)स्वास्थ्य पर प्रभाव (Health Impact)
0 – 50अच्छा (Good)🟢 हरावायु गुणवत्ता संतोषजनक, स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं.
51 – 100संतोषजनक (Satisfactory)🟡 हल्का हरा / पीलाकुछ संवेदनशील लोगों को असुविधा हो सकती है.
101 – 200मध्यम (Moderate)🟠 पीला / नारंगीअस्थमा, सांस या हृदय रोग वाले व्यक्तियों को कुछ समस्या .
201 – 300खराब (Poor)🔴 लालसांस लेने में कठिनाई, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
301 – 400बहुत खराब (Very Poor)🟣 बैंगनीफेफड़ों और हृदय पर गंभीर असर.
401 – 500गंभीर (Severe)⚫ गहरा भूरा / कालास्वस्थ लोगों में भी सांस की तकलीफ, सिरदर्द, आंखों में जलन.

दिल्ली नगर निगम (NDMC) की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. सड़कों पर वाहन की मदद से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि उड़ती धूल को रोका जा सके और हवा में मौजूद कणों की मात्रा कुछ कम हो. अधिकारियों ने बताया कि जिन इलाकों में निर्माण कार्य चल रहा है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है.

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है प्रदूषण स्तर?

दिल्ली में हर साल सर्दियों के शुरू होते ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान कम होने और हवा की गति धीमी पड़ने से प्रदूषक तत्व ऊपर नहीं उठ पाते. इससे वे जमीन के पास ही फंसे रहते हैं, जिसके कारण AQI तेजी से बढ़ता है. इसके साथ ही वाहनों से निकलने वाला धुआं, आसपास के राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं और औद्योगिक उत्सर्जन प्रदूषण को और बढ़ा देते हैं.

स्वास्थ्य पर असर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

प्रदूषण के बढ़ते स्तर से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. डॉक्टरों ने लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को प्रदूषित हवा से दूर रहने की चेतावनी दी गई है. साथ ही, सुबह की सैर करने वालों को खुले में व्यायाम न करने की हिदायत दी गई है.

प्रदूषण कम करने के प्रयास जारी

सरकार और प्रशासनिक एजेंसियों की ओर से प्रदूषण घटाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. सड़कों की सफाई, निर्माण कार्यों पर रोक और धूल नियंत्रण जैसे उपाय लागू किए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति में सुधार से कुछ राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें-

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

Aaj Ka Mausam Bihar: बिहार में ठंड ने दिखाई झलक, IMD ने बताया कब पड़ेगी जोरदार सर्दी

22 दिसंबर से कोल्ड डे का खतरा
22 दिसंबर से कोल्ड डे का खतरा.

Aaj Ka Mausam Bihar: बिहार में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह के वक्त हवा में ठंडक घुल गई है, खेतों में ओस की बूंदें चमक रही हैं और सूरज धुंध की परत के पीछे छिपा दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अभी सर्दी की शुरुआत भर है, असली ठिठुरन आने में थोड़ा वक्त बाकी है.

उत्तर बिहार में छाई कोहरे की परत

मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा और गया जैसे जिलों में मंगलवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे ने दृश्यता को घटा दिया. पूर्णिया में विज़िबिलिटी करीब 400 मीटर तक पहुंच गई. ग्रामीण इलाकों में सुबह का नज़ारा अब पूरी तरह बदल गया है — लोग सिर पर मफलर और हाथ में चाय का प्याला लिए सर्द हवा का मज़ा लेते दिखाई दे रहे हैं.

दिन के समय हालांकि मौसम खुशनुमा बना हुआ है. हल्की धूप सर्दी के आगमन का एहसास कराती है, न ज्यादा तेज़, न ज्यादा हल्की — बिल्कुल मध्यम मिज़ाज की.

तापमान में गिरावट, पर ठिठुरन अभी दूर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और अगले 10 से 12 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा.
पिछले 24 घंटे में मधुबनी में अधिकतम तापमान 33°C और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 16.9°C दर्ज किया गया. यानी रातें ठंडी होती जा रही हैं, लेकिन दिन की धूप अभी भी गर्माहट बनाए हुए है.
मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3°C की और गिरावट हो सकती है.

सर्दी की पूरी दस्तक में अभी वक्त

आईएमडी के मुताबिक, नवंबर के पहले आधे हिस्से में बिहार में कड़ाके की सर्दी के आसार नहीं हैं. फिलहाल वही हल्की ठंड है जो शाम होते ही लोगों को रजाई और गर्म कपड़ों की याद दिलाने लगी है.
गांवों में अलाव की तैयारी शुरू हो गई है, जबकि शहरों में लोग जैकेट और स्वेटर निकालने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें-धनु की मनोकामना होगी पूरी, मेष को रखना होगा संयम, जानें सभी राशियों का हाल

पटना में आज रहेगा सुहाना मौसम

राजधानी पटना में बुधवार की सुबह हल्के कोहरे और ठंड के साथ हुई शुरुआत.
दिन का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 18°C से 20°C के बीच रहने का अनुमान है. दोपहर में धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम ढलते ही ठंडक बढ़ जाएगी.
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर और दक्षिण बिहार के अधिकतर इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.

उत्तर बिहार में पछुआ हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है. इन हवाओं के चलते सुबह के समय हवा में नमी और ठंड दोनों बढ़ गई हैं. मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज और पूर्णिया में अगले कुछ दिनों तक हल्का से मध्यम कोहरा बना रहेगा. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटों में तापमान में क्रमिक गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें- 

मिथिला की लोक-आस्था का प्रतीक सामा चकेवा पर्व, श्रीकृष्ण से जुड़ी है पौराणिक कथा

आखिर क्यों माना जाता है बुधवार गणेश भगवान का दिन? जानिए धार्मिक मान्यता

दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज, पश्चिमी हवा चली तो AQI 300 के नीचे

Aaj Ka Rashifal 5 November 2025: धनु की मनोकामना होगी पूरी, मेष को रखना होगा संयम, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 :
Aaj Ka Rashifal 9 November 2025 :

Aaj Ka Rashifal 5 November 2025: आज का दिन ग्रहों के विशेष संयोग लेकर आया है. बुधवार, 5 नवंबर 2025 को कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुल सकते हैं. करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर ग्रहों का असर देखने को मिलेगा. कुछ जातकों को नए अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को थोड़ा संयम रखना होगा. आइए जानते हैं आज का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है.

♈ मेष राशि – संयम से काम लें

आज ऑफिस में वरिष्ठों से मतभेद या किसी निर्णय को लेकर असहमति संभव है. शांत रहें और किसी बहस से बचें. प्रमोशन या पदोन्नति में विलंब हो सकता है, लेकिन व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.

♉ वृषभ राशि – सोच-समझकर कदम बढ़ाएं

आज आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है. किसी के कहने पर कोई बड़ा फैसला न लें. व्यवहार में मधुरता और विवेक बनाए रखें. लोग आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है.

♊ मिथुन राशि – भाग्य का मजबूत साथ

आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला दिन है. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. कानूनी विवादों में भी सफलता के आसार हैं.

इसे भी पढ़ें- मिथिला की लोक-आस्था का प्रतीक सामा चकेवा पर्व, श्रीकृष्ण से जुड़ी है पौराणिक कथा

♋ कर्क राशि – धैर्य और समझ जरूरी

कड़ी मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे. नजदीकी लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं. दस्तावेजों से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें. व्यापार में साझेदारी या पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें.

♌ सिंह राशि – निर्णय लेते समय सोचें

आज कुछ काम अधूरे रह सकते हैं या योजनाएं बदल सकती हैं. ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है. अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखें. जोखिम भरे निवेश या निर्णय से बचें.

♍ कन्या राशि – धन लाभ के योग

आज भाग्य आपका साथ देगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कारोबार में तेजी आएगी. संपत्ति से जुड़ा सौदा लाभदायक रहेगा. परिवार में शुभ कार्यों की योजना बनेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

♎ तुला राशि – शुभ समय की शुरुआत

आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और पुरानी परेशानियों का अंत होगा. नई जिम्मेदारी या काम शुरू करने का अच्छा दिन है. आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी. लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है.

♏ वृश्चिक राशि – परिवार में खुशी

आज घर-परिवार के मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी. संतान की पढ़ाई या करियर पर खर्च संभव है, जो भविष्य में लाभ देगा. नया वाहन या संपत्ति खरीदने के संकेत हैं. यात्रा से फायदा मिल सकता है.

♐ धनु राशि – कामना पूरी होगी

आज आपका भाग्य साथ देगा. किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति संभव है. व्यापार या नौकरी में सफलता और सम्मान दोनों मिलेंगे. बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

♑ मकर राशि – तरक्की के मजबूत योग

आज आपको करियर में नई ऊँचाइयाँ छूने का अवसर मिल सकता है. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. धैर्य और सावधानी से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा.

♒ कुंभ राशि – सम्मान और प्रगति

आज आपकी बुद्धिमत्ता और व्यवहार कुशलता की सराहना होगी. आवश्यक कार्य पूरे होंगे. मित्रों और सहकर्मियों से मदद मिलेगी. किसी नई योजना की शुरुआत के लिए दिन शुभ है.

♓ मीन राशि – संयम और सतर्कता रखें

आज मन में कुछ भ्रम या असमंजस रह सकता है. कोई करीबी व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप नुकसान से बच जाएंगे. शांत रहें और अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें. अंततः सफलता आपकी होगी.

इसे भी पढ़ें-आखिर क्यों माना जाता है बुधवार गणेश भगवान का दिन? जानिए धार्मिक मान्यता

दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज, पश्चिमी हवा चली तो AQI 300 के नीचे

Asia Cup Controversy: हारिस रऊफ 2 मैच के लिए निलंबित, बुमराह-सूर्यकुमार पर भी गिरी ICC की गाज

हारिस रऊफ 2 मैच के लिए निलंबित
बुमराह और हारिस रऊफ

Asia Cup Controversy: एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों में अनुशासनहीनता पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है, जबकि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर जुर्माना लगाया गया है.

रऊफ पर दो मैच का बैन और जुर्माना

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज, पश्चिमी हवा चली तो AQI 300 के नीचे

पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग घटनाओं में दोषी पाया गया. उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का जिम्मेदार ठहराते हुए 30-30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में खेलने से भी रोक दिया गया है. रऊफ के खिलाफ चार डिमेरिट अंक भी दर्ज किए गए हैं.

सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. आईसीसी की अनुशासन समिति ने माना कि सूर्यकुमार ने खेल की मर्यादा के विपरीत आचरण किया था. उन्होंने मैच के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों के समर्थन में बयान दिया था, जिसे आईसीसी ने ‘राजनीतिक बयान’ की श्रेणी में रखा.

बुमराह को भी चेतावनी और एक डिमेरिट अंक

इसे भी पढ़ें- यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं, जानें पद, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी अनुशासनहीन आचरण के लिए एक डिमेरिट अंक दिया गया है. उन पर आरोप था कि उन्होंने विकेट लेने के बाद रऊफ की ओर आक्रामक हावभाव दिखाए. हालांकि, टीम इंडिया के अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को किसी तरह की सजा नहीं दी गई है.

ICC ने सख्ती का दिया संदेश

आईसीसी ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वे मैदान पर संयम बनाए रखें. संस्था ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर किसी भी तरह की व्यक्तिगत, राजनीतिक या उकसाने वाली टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

Delhi Pollution: दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज, पश्चिमी हवा चली तो AQI 300 के नीचे

दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज
ल्ली में हेल्थ इमरजेंसी की मांग तेज(फाइल फोटो)

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं, जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ. सोमवार को जहां औसत एक्यूआई 309 दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को यह 300 के नीचे पहुंचा.

अलीपुर और आनंद विहार में सबसे खराब स्थिति

इसे भी पढ़ें- यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं, जानें पद, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 377 दर्ज किया गया, जो राजधानी में सबसे अधिक रहा. वहीं आनंद विहार में एक्यूआई 366 रहा. दोनों ही क्षेत्र ‘गंभीर’ श्रेणी में शामिल हैं.

लिसिप्रिया कंगुजम ने की हेल्थ इमरजेंसी की मांग

14 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता और ‘चाइल्ड मूवमेंट (स्कूल ऑफ नेचर एंड ह्यूमैनिटीज)’ की संस्थापक लिसिप्रिया कंगुजम ने सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को टैग करते हुए पोस्ट किया और आग्रह किया कि “दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें, अभी कार्रवाई करें.” उन्होंने अपने पोस्ट में एक तख्ती भी पकड़ी थी जिस पर लिखा था— “हम सांस नहीं ले सकते, अभी कार्रवाई करें.”

बुधवार से शुक्रवार तक हवा और खराब होने की चेतावनी

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, बुधवार से शुक्रवार तक हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

Chhattisgarh Train Accident: बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई
बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई.

Chhattisgarh Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम हुई रेल दुर्घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. बताया जा रहा है कि एक मेमू पैसेंजर ट्रेन, जो गेवरा रोड (कोरबा) से बिलासपुर जा रही थी, अचानक रास्ते में आगे खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू के कई डिब्बे रेल ट्रैक से उतर गए, जिससे यात्री ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया. इसके बाद रेलवे और जिला प्रशासन की टीमों ने मोर्चा संभाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा.

प्रशासन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि अब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी है और कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं.
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

हादसा शाम 4 बजे के आसपास गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ.
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सिग्नल या कम्युनिकेशन में गड़बड़ी के कारण ट्रेन को समय पर रुकने का संकेत नहीं मिला.

राहत-बचाव में जुटी टीमें, जांच के आदेश

इसे भी पढ़ें-अशोक लीलैंड के मालिक का 85 वर्ष की उम्र में निधन, उद्योग जगत को बड़ा झटका

जैसे ही घटना की सूचना मिली, रेलवे पुलिस (RPF), एनडीआरएफ की टीम, और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया.
घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि रेलवे इंजीनियरिंग टीम ने ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी है.

रेल मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, “टक्कर कैसे हुई, इसका पता तकनीकी रिपोर्ट से चलेगा.”
घटनास्थल पर ट्रेनों का संचालन फिलहाल रोका गया है और वैकल्पिक रूट से ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है.

इसे भी पढें-

शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट; रातभर की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव, जानें ताजा रेट

GST काउंसिल का बड़ा फैसला; हानिकारक उत्पाद पान मसाला-तंबाकू महंगे, जीवनरक्षक दवाइयां सस्ती

UPPSC Recruitment 2025: यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं, जानें पद, योग्यता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं
यूपी में दो बड़ी भर्तियां निकलीं

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने दो अलग-अलग पदों पर भर्ती का ऐलान किया है —पहली भर्ती सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) के लिए और दूसरी शोध सहायक (अभियंत्रण) पद के लिए है. आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है. उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) भर्ती विवरण

इसे भी पढ़ें-रेलवे में 60 हजार सैलरी वाली नौकरी, आज से करें आवेदन

इस भर्ती के तहत कुल 8 पद भरे जाएंगे. इनमें से 4 पद ओबीसी और 4 पद एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.
आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा शामिल होगी.

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में डिग्री या पीजी डिप्लोमा आवश्यक है.

साथ ही, उम्मीदवार को निम्न संस्थानों में से किसी एक की सदस्यता होना जरूरी है:

  • इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (इंडिया)
  • अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स
  • इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (लंदन)

एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य / EWS / OBC : ₹125
  • SC / ST : ₹65
  • दिव्यांग : ₹25
  • पूर्व सैनिक : ₹65

शोध सहायक (अभियंत्रण) भर्ती विवरण

  • इस पद के तहत कुल 2 सीटों पर भर्ती की जाएगी.
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है.

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में बी.टेक / बी.ई. डिग्री या MBA / वास्तुकला में डिग्री होनी चाहिए —

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
  • इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग

एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य / EWS / OBC : ₹225
  • SC / ST : ₹105
  • पूर्व सैनिक : ₹105

आवेदन प्रक्रिया (Steps to Apply)

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

  • “Recruitment” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक चुनें.
  • सहायक नगर नियोजक या शोध सहायक के सामने दिख रहे “Apply” टैब पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके फॉर्म भरें.
  • मांगे गए सभी दस्तावेज़ अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

इसे भी पढ़ें-

No College Degree? करें ये 8 Online Course, मिलेगी लाखों की सैलरी और करियर में ग्रोथ

अब दिसंबर में होगी परीक्षा, जानें नई तारीखें और पूरा शेड्यूल

यूजीसी नेट परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक, देखें एनटीए का ऑफिशियल नोटिस