19.1 C
Delhi
14 February 2026, Saturday
Home Blog Page 19

Jamshedpur News : जुगसलाई में 44 साल बाद नगर निकाय चुनाव, 44,239 मतदाता अपने वार्ड के प्रतिनिधियों को चुनेंगे

चुनाव
जुगसलाई में 44 साल बाद नगर निकाय चुनाव.

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद में 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नगर निकाय चुनाव आयोजित होने जा रहे हैं. चुनावी माहौल बनने लगा है. इस बार कुल 44,239 मतदाता अपने वार्ड के प्रतिनिधियों को चुनेंगे. नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जिनके लिए 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 11 सीटें विशेष आरक्षण के तहत आती हैं और शेष 11 सीटें सामान्य घोषित की गई हैं.

आरक्षित और महिला सीटों का विवरण

महिला प्रतिनिधियों के लिए कुल 9 सीटें आरक्षित हैं. इनमें से कुछ सीटें विशेष वर्ग की महिलाओं के लिए निर्धारित की गई हैं. उदाहरण के तौर पर, वार्ड 6 और 10 में केवल अति पिछड़ा वर्ग 1 की महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं, जबकि वार्ड 13 में पिछड़ा वर्ग 2 की महिलाएं ही उम्मीदवार हो सकती हैं. इसके अलावा, सामान्य वर्ग की महिलाएं वार्ड 15, 19, 20, 21 और 22 में चुनाव लड़ सकती हैं.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वार्ड आरक्षण की बात करें तो अति पिछड़ा वर्ग 1 के लिए वार्ड 1, 5, 6, 7, 9, 10 और 11 आरक्षित हैं. पिछड़ा वर्ग 2 के लिए वार्ड 13, 14 और 18 को आरक्षित घोषित किया गया है. शेष 11 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है.

जुगसलाई में चुनाव का इतिहास

जुगसलाई नगर परिषद में अब तक केवल दो बार चुनाव आयोजित हुए हैं. पहला चुनाव 1977 में कराया गया था, जिसमें मुरलीधर केडिया को पहले अध्यक्ष के रूप में चुना गया. इससे पहले यह क्षेत्र नगर पालिका और उससे पहले अधिसूचित क्षेत्र समिति के रूप में कार्यरत था. 1924 में अधिसूचित क्षेत्र समिति का गठन हुआ, और 1976 में इसे नगर पालिका का दर्जा मिला.

मुरलीधर केडिया और सादगी भरा चुनावी दौर

मुरलीधर केडिया बताते हैं कि उस समय चुनाव बेहद सादगी भरे तरीके से होते थे. उन्होंने वार्ड पार्षद का चुनाव मात्र 2,000 रुपये खर्च कर लड़ा था. यह राशि सिर्फ हैंडबिल छपवाने में लगी थी, जबकि पोस्टर, होर्डिंग या बड़े प्रचार अभियान नहीं किए गए. उस दौर में अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं, बल्कि चुने गए सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता था.

मतदाता और वार्ड संरचना

उस समय प्रत्येक वार्ड में लगभग 1,000 मतदाता होते थे और उम्मीदवार अपने मोहल्लों के प्रत्येक परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानते थे. वार्ड संरचना इस तरह बनाई गई थी कि स्थानीय लोगों के साथ व्यक्तिगत संपर्क और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके.

लोकतांत्रिक महत्व और भविष्य

यह चुनाव जुगसलाई के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है. 44 वर्षों के बाद मतदाता अपने वार्ड प्रतिनिधियों को चुनेंगे, जो नगर परिषद के कामकाज और विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगे. इस चुनाव के परिणाम से नगर परिषद का भविष्य तय होगा और स्थानीय प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होगा.

इसे भी पढ़ें-3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, प्रशासन और पुलिस रहेगी अलर्ट

इसे भी पढ़ें-विदेश दौरे से झारखंड लौटे CM हेमंत सोरेन, बोले-प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे

Jamshedpur News : जमशेदपुर में युवक का शव कमरे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी

मौत
सांकेतिक तस्वीर.

Jamshedpur News : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम मोहल्ला में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला. मृतक की पहचान आकाश रजक के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है.

परिवार वालों के मुताबिक, आकाश एक गैस एजेंसी में कार्यरत था और उसने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था. हालांकि शादी के बाद से दंपती के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे. घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी आशा रजक अक्सर मायके चली जाया करती थी, जिससे आकाश मानसिक तनाव में रहता था. घटना के समय आशा अपने मायके सोनारी के झाबरी बस्ती में थी.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बताया गया कि 24 जनवरी को भी आशा मायके गई थी. इसके बाद सोमवार को आकाश की भाभी और मामी उसे वापस लाने पहुंचे थे, लेकिन ससुराल पक्ष ने भेजने से इनकार कर दिया. आकाश अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था, जबकि उसके माता-पिता अलग आवास में रहते हैं.

सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से जांच की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें-एक चरण में होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

Dhanbad News : जिले की निगरानी अब एक छत के नीचे, शुरू हुआ नया पुलिस कंट्रोल सेंटर

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News : जिले की कानून-व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में गणतंत्र दिवस पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. कोर्ट मोड़ स्थित नए पुलिस कंट्रोल सेंटर को जिला प्रशासन और पुलिस नेतृत्व ने संयुक्त रूप से जनता को समर्पित किया. यह केंद्र अब जिले में होने वाली सभी प्रमुख पुलिस गतिविधियों का संचालन और निगरानी करेगा.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष को आधुनिक कमांड सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है. यहां स्थापित मॉनिटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे निगरानी कैमरों से आने वाली सूचनाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम परिसर में बनाए गए मॉनिटरिंग हॉल में जल्द ही उच्च क्षमता वाली एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपात सेवाओं का एकीकृत संचालन

यह कंट्रोल सेंटर दिन-रात सक्रिय रहेगा और यहीं से सिटी हॉक बाइक यूनिट, पीसीआर गश्ती दल और डायल-112 जैसी आपात सेवाओं का समन्वय किया जाएगा. त्वरित निर्णय और फील्ड रिस्पॉन्स के लिए यहां डीएसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है.

सीसीटीवी और एएनपीआर से बढ़ेगी निगरानी

एसएसपी ने जानकारी दी कि जिले के लगभग 350 चिन्हित स्थानों पर ऑडियो फीचर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही प्रमुख सड़कों और चौराहों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (ANPR) से लैस कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे संदिग्ध गतिविधियों और वाहनों की पहचान आसानी से हो सकेगी.

अपराध और ट्रैफिक नियंत्रण में मिलेगी मदद

नई व्यवस्था के तहत कैमरों की लाइव फीड पर निरंतर निगरानी से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसे कार्यों में पुलिस की कार्यक्षमता को और प्रभावी बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, प्रशासन और पुलिस रहेगी अलर्ट

इसे भी पढ़ें-विदेश दौरे से झारखंड लौटे CM हेमंत सोरेन, बोले-प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे

Dhanbad News : 3 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, प्रशासन और पुलिस रहेगी अलर्ट

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News : आगामी तीन फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को व्यवस्थित और अनुशासनपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में प्रशासनिक, पुलिस और परीक्षा केंद्र प्रभारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा संचालन से जुड़े हर पहलू पर निर्देश जारी किए गए.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण कर कक्षाओं, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली, पंखा और पेयजल की स्थिति दुरुस्त कराने को कहा. साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि स्ट्रांग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और यातायात बाधित न हो. सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों और स्ट्रांग रूम में कार्यरत कर्मियों का पुलिस सत्यापन पूरा रहे.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

डीडीसी ने यह भी कहा कि परीक्षा समाप्ति के बाद देर शाम तक स्ट्रांग रूम और उसके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए. परीक्षा केंद्रों के समीप किसी भी तरह के कार्यक्रम या भीड़भाड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि परीक्षा से संबंधित कोई सामग्री या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है, तो उसकी त्वरित जांच की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मी पूरे परीक्षा काल में अवकाश नहीं लेंगे.

बैठक में समय प्रबंधन, बैठने की योजना, वीडियोग्राफी, उपस्थिति पंजी, प्रश्न पत्रों के समयबद्ध वितरण और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए. केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और परीक्षा शुरू होने से पहले पूरे परिसर की जांच की जाएगी.

परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा

जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने जानकारी दी कि मैट्रिक परीक्षा तीन से 17 फरवरी तक जिले के 96 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा, जिसमें 29,514 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा तीन से 23 फरवरी तक 81 केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें लगभग 25 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे.

उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा संयुक्त प्रश्न पत्र-उत्तर पुस्तिका में होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सादी उत्तर पुस्तिका पर ली जाएगी. प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा से करीब दो घंटे पहले झरिया, धनबाद और गोविंदपुर के स्ट्रांग रूम से केंद्रों तक पहुंचाई जाएंगी, जबकि अन्य प्रखंडों में यह सामग्री बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

इस समन्वय बैठक में डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, घनश्याम दुबे सहित सभी संबंधित प्रखंड और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-एक चरण में होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

Dhanbad News : एक चरण में होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News : राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की तारीख घोषित किए जाने के साथ ही जिले में चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है. आयोग के फैसले के अनुसार पूरे राज्य में एक ही चरण में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. इस क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी.

चुनावी तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मंगलवार को समाहरणालय में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए 13 अलग-अलग कोषांग गठित किए गए हैं, जिनमें नोडल अधिकारियों और सहयोगी कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. नामांकन के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं, जबकि मतगणना गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक परिसर में कराई जाएगी.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम आपूर्ति जियाउल अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी

धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी, जो 4 फरवरी तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है. 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे. मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

974 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

प्रशासन के अनुसार धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 471 भवनों में कुल 974 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 158 बूथ सामान्य, 647 संवेदनशील और 169 अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. वहीं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में 32 भवनों में 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें अधिकांश सामान्य और कुछ संवेदनशील घोषित किए गए हैं.

आचार संहिता प्रभावी, नोटा नहीं होगा विकल्प

नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. नियमों का उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इस बार मतपत्र में नोटा का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों से लेकर स्ट्रांग रूम तक पुलिस बल की तैनाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बल भी लगाया जाएगा. मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें-विदेश दौरे से झारखंड लौटे CM हेमंत सोरेन, बोले-प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे

एयर इंडिया का नया ड्रीमलाइनर; सामने आई केबिन की तस्वीर, पहले से ज्यादा खुला, सफर होगा और आरामदायक

का नया
एयर इंडिया का नया ड्रीमलाइनर.

Air India Dreamliner : एयर इंडिया के पहले कस्टम-डिज़ाइन बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर की अंदरूनी झलक सामने आई है. तस्वीरों में विमान का केबिन ज्यादा चौड़ा और खुला दिखाई दे रहा है, वहीं सीट्स को पहले के मुकाबले अधिक आरामदायक बनाया गया है. मोटी कुशनिंग, बेहतर बैक-सपोर्ट और एडजस्ट होने वाले हेडरेस्ट यात्रियों को लंबी उड़ानों में अतिरिक्त सहूलियत देंगे.

इलेक्ट्रॉनिक विंडो शेड्स से मिलेगा बेहतर व्यू

इस नए ड्रीमलाइनर में बड़े आकार के इलेक्ट्रॉनिक विंडो शेड्स लगाए गए हैं. इनके जरिए केबिन में प्राकृतिक रोशनी अधिक प्रवेश कर सकेगी और यात्रियों को बाहर का नज़ारा भी साफ दिखाई देगा. इससे उड़ान के दौरान माहौल पहले से ज्यादा सुकूनभरा रहेगा.

1 फरवरी से कमर्शियल सर्विस में उतरेगा विमान

जनवरी 2022 में निजीकरण के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऐसा ड्रीमलाइनर है, जिसे खास तौर पर कंपनी की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है. यह विमान 1 फरवरी से व्यावसायिक उड़ानों में शामिल होने जा रहा है, जिससे एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को मजबूती मिलेगी.

33 ड्रीमलाइनर विमानों का बेड़ा

फिलहाल एयर इंडिया के पास कुल 33 ड्रीमलाइनर विमान हैं. इनमें 26 पुराने बोइंग 787-8, विस्तारा से जुड़े छह बोइंग 787-9 और एक नया कस्टम-बिल्ट विमान शामिल है. इसके अलावा, इंडिगो भी लीज पर लिए गए कुछ ड्रीमलाइनर विमानों का संचालन कर रही है.

इसे भी पढ़ें-बर्फबारी से कश्मीर ठिठुरा, ऊंचाई वाले इलाकों की सड़कें सील, श्रीनगर की फ्लाइट्स बंद

इसे भी पढ़ें-कर्तव्य पथ पर IAF ने राफेल, सुखोई और मिग-29 से दिखाया शौर्य, सिंदूर फॉर्मेशन से रोशन किया आसमान

विदेश दौरे से झारखंड लौटे CM हेमंत सोरेन, बोले-प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे

Hemant Soren
विदेश दौरे से झारखंड लौटे CM हेमंत सोरेन

Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद रांची पहुंचे. 12 दिनों तक चले इस प्रवास के दौरान वे स्विट्ज़रलैंड के दावोस और ब्रिटेन के लंदन में विभिन्न वैश्विक और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने झारखंड की आर्थिक, प्राकृतिक और मानव संसाधन क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया. इसके बाद वे 22 जनवरी से लंदन में रहे और वहां कई बैठकों, संवादों और आयोजनों में भाग लिया. 26 जनवरी को वे ब्रिटेन में आयोजित भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भी शामिल हुए.

“अनुभवों के साथ नई संभावनाएं लेकर लौटे हैं”

रांची पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस यात्रा ने झारखंड के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं. उन्होंने बताया कि वैश्विक मंचों से मिले अनुभवों के आधार पर सरकार राज्य के लोगों के हित में ठोस कदम उठाएगी. जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ संतुलित विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे. शिक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा.

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि उन्होंने दावोस और यूनाइटेड किंगडम में युवा झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक समृद्धि और विकास के संकल्प को दुनिया के सामने रखा. वैश्विक स्तर पर झारखंड की क्षमता को पहचान मिली है और अब इस युवा राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का समय है.

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने यूके प्रवास के दौरान मिले प्रेरणादायक क्षणों का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि आधिकारिक कार्यक्रमों के बीच उन्हें भारत के महान राष्ट्रनिर्माताओं और विचारकों के जीवन और मूल्यों को समझने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से लेकर महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, इंदिरा गांधी और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तक—इन सभी के विचार आज भी समानता, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण की राह दिखाते हैं. विदेश में रहते हुए इन मूल्यों से जुड़ना, झारखंड और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूत करता है.

इसे भी पढ़ें-चाईबासा में दो दिन चले अभियान में 17 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने साझा की कहानी

इसे भी पढ़ें-कर्तव्य पथ पर IAF ने राफेल, सुखोई और मिग-29 से दिखाया शौर्य, सिंदूर फॉर्मेशन से रोशन किया आसमान

Heavy snowfall : बर्फबारी से कश्मीर ठिठुरा, ऊंचाई वाले इलाकों की सड़कें सील, श्रीनगर की फ्लाइट्स बंद

कश्मीर
कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों की सड़कें सील.

Heavy snowfall : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुई जबरदस्त बर्फबारी के बाद चतरगला दर्रा पूरी तरह बर्फ में दब गया, जिससे कई लोग वहां फंस गए. हालात की गंभीरता को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तुरंत मोर्चा संभाला और ऊंचाई वाले इलाके में फंसे कुल 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इनमें राष्ट्रीय राइफल्स के 40 जवान भी शामिल थे.

करीब 10,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे पर बर्फ की मोटी परत जम चुकी थी, जिससे भद्रवाह–चतरगला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था.

40 घंटे की बर्फबारी, फिर भी नहीं रुका राहत कार्य

BRO की 118 सड़क निर्माण इकाई ने 24 जनवरी से लगातार अभियान चलाया. सड़क पर कई जगह पांच से छह फीट तक जमी बर्फ को हटाते हुए लगभग 38 किलोमीटर लंबे मार्ग को दोबारा चालू किया गया.
25 जनवरी की शाम तक रास्ता बहाल कर लिया गया, जिसके बाद 20 आम नागरिकों और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को उनके साजो-सामान और हथियारों सहित सुरक्षित निकाला गया. पूरा राहत अभियान 26 जनवरी की सुबह सफलतापूर्वक समाप्त हुआ और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई.

मुगल रोड पर फिलहाल ब्रेक

घाटी में जारी भारी हिमपात का असर मुगल रोड पर भी साफ दिखाई दे रहा है. BRO की पुंछ इकाई लगातार सड़क साफ करने में जुटी हुई है, लेकिन फिसलन और खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.
पीर की गली और हीरपुर के रास्तों से कश्मीर–पुंछ के बीच ट्रैफिक फिलहाल बंद रखा गया है.

इसे भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस परेड में सीट विवाद, राहुल गांधी को तीसरी पंक्ति में बैठाने पर कांग्रेस नाराज, उठाए प्रोटोकॉल पर सवाल

श्रीनगर एयरपोर्ट ठप, पर्यटक इंतजार में

बर्फबारी ने हवाई यातायात को भी प्रभावित किया है. श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. मौसम की स्थिति सुधरने और रनवे को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही उड़ानें बहाल होंगी.
अब तक 58 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिससे गणतंत्र दिवस की छुट्टियों के बाद लौट रहे सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में ही रुकने को मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें-कर्तव्य पथ पर IAF ने राफेल, सुखोई और मिग-29 से दिखाया शौर्य, सिंदूर फॉर्मेशन से रोशन किया आसमान

इसे भी पढ़ें-मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश, बोले-भारत के स्टार्टअप्स अब हर सेक्टर में दिखाएंगे अपनी ताकत

Bihar Politics : राहुल गांधी को लेकर बयान से सियासी तूफान, शकील अहमद ने जताई सुरक्षा की चिंता

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi & Shakeel Ahmed.

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई. राहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी करने के बाद उन्होंने दावा किया कि उनकी जान और संपत्ति को खतरा हो सकता है. शकील अहमद का आरोप है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के संकेत पर उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास को निशाना बनाया जा सकता है.

इन आरोपों के सामने आते ही न सिर्फ राज्य की राजनीति गरमा गई है, बल्कि कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान भी सार्वजनिक मंच पर आ गई है. दरअसल, यह स्थिति राहुल गांधी को ‘डरपोक’ और ‘असुरक्षित’ नेता बताने के बाद सामने आयी है. 

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी बेचैनी

शकील अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली है. उनके अनुसार, 27 जनवरी को पुतला दहन के नाम पर बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर हमला करने के निर्देश दिए गए हैं.
उन्होंने इस कथित साजिश को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया और कहा कि विचारों की असहमति को हिंसा के जरिए दबाने की कोशिश किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती.

राहुल गांधी की नेतृत्व शैली पर सीधा हमला

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शकील अहमद ने राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के भीतर उन नेताओं से असहज हो जाते हैं, जिनकी अपनी राजनीतिक पकड़ और स्वतंत्र पहचान है.
उनका आरोप था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केवल औपचारिक भूमिका में हैं, जबकि असल फैसले राहुल गांधी ही लेते हैं. शकील अहमद के मुताबिक, राहुल गांधी उन्हीं लोगों के साथ सहज महसूस करते हैं, जहां उन्हें सर्वेसर्वा होने का भाव मिलता है.

पॉडकास्ट बयान से भड़का पूरा मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत एक पॉडकास्ट से हुई, जिसमें शकील अहमद ने राहुल गांधी को ‘असुरक्षित नेता’ करार दिया था. इसके बाद पार्टी के भीतर से उनके खिलाफ प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
इसी क्रम में उन्होंने अपने घरों पर संभावित हमले की बात कही, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया.

‘संविधान बचाओ’ अभियान पर भी उठाए सवाल

शकील अहमद ने राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ’ अभियान को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने दावा किया कि इस अभियान का जमीनी स्तर पर कोई ठोस असर नजर नहीं आ रहा है.
मुस्लिम समुदाय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ग के भीतर भी राहुल गांधी के बयानों को लेकर एकराय नहीं है. उनका आरोप था कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मुस्लिम नेताओं के साथ मंच साझा करने या फोटो खिंचवाने से भी बचते हैं, क्योंकि उन्हें हिंदू वोट बैंक के नुकसान का डर रहता है.

पार्टी छोड़ने के सवाल पर दिया जवाब

लगातार हो रहे कयासों के बीच शकील अहमद ने यह साफ कर दिया कि वह कांग्रेस छोड़ने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं, बल्कि राहुल गांधी की कार्यशैली से है.
दूसरी ओर, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने तंज कसा कि जब कोच खुद मैदान में उतरकर खेलने लगे, तो टीम का संतुलन बिगड़ जाता है.

कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर बड़ा सवाल

शकील अहमद के बयान ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और नेतृत्व को लेकर चल रही असहजता को उजागर कर दिया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि कांग्रेस नेतृत्व इन आरोपों पर क्या रुख अपनाता है और क्या यह विवाद बिहार की राजनीति में किसी बड़े सियासी बदलाव की भूमिका तैयार करेगा.

इसे भी पढ़ें-हार के बाद तेजस्वी यादव पहली बार RJD दफ्तर पहुंचे, भितरघातियों को जमकर ललकारा

इसे भी पढ़ें-नीतीश ने मकर संक्रांति पर दिखाया सियासी दबदबा, चिराग और चेतन आनंद के भोज में NDA नेता जुटे

इसे भी पढ़ें-मकर संक्रांति से पहले तेज प्रताप ने भाई और माता-पिता से की मुलाकात, दही-चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण

Jharkhand Civic Elections : झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल, जानें जनता कब करेगी प्रतिनिधियों का चयन

चुनाव
जुगसलाई में 44 साल बाद नगर निकाय चुनाव.

Jharkhand Civic Elections : झारखंड में शहरी सरकारों के गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को प्रेस वार्ता के दौरान नगर निकाय चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया. आयोग द्वारा जारी समय-सारिणी के मुताबिक, राज्यभर में 23 फरवरी 2026 को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 27 फरवरी 2026 को चुनाव परिणाम सामने आएंगे.

निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया—नामांकन से लेकर मतगणना तक—पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संचालित होगी. संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) को चुनाव कार्य संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

28 जनवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया, लागू होगी आचार संहिता

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी. इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे निर्वाचन से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आ जाएगी.

नामांकन, जांच और वापसी की पूरी समय-रेखा तय

नगर निगम चुनाव में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे. नामांकन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे.

दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को की जाएगी. इस प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में बने रहेंगे.
जो प्रत्याशी चुनाव से हटना चाहेंगे, वे 6 फरवरी को नाम वापस ले सकेंगे. इसके अगले दिन 7 फरवरी को उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे.

मतदान 23 फरवरी को, 27 फरवरी से मतगणना

राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

मतगणना की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. उसी दिन नगर निकाय चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और आम मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहयोग करें और चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

इसे भी पढ़ें-चाईबासा में दो दिन चले अभियान में 17 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने साझा की कहानी

Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
52 %
1.5kmh
3 %
Sat
21 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

जरूर पढ़ें