‘पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?’ न्यूजीलैंड के पत्रकार को मिला यह जवाब

पत्रकार के सवाल पर विदेश मंत्रालय का जवाब
विदेश मंत्रालय के सचिव रुद्रेंद्र टंडन, फोटो-X

PM Modi New Zealand Journalist: न्यूजीलैंड के एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल उठाया तो विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता अपने नेताओं से सीधे संवाद पसंद करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कला में पूरी तरह पारंगत हैं. टंडन के जवाब के बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया.

‘भारतीय मतदाता सीधे संवाद पसंद करते हैं’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल पर रुद्रेंद्र टंडन ने कहा कि वह एक सरकारी अधिकारी हैं, इसलिए प्रधानमंत्री की राजनीतिक कार्यशैली पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की विशेषता यह है कि यहां मतदाता अपने नेताओं से बिना किसी तीसरे पक्ष के सीधे जुड़ना पसंद करते हैं.

यूरेनियम सप्लाई से लेकर रक्षा साझेदारी तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कई बड़े फैसले

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से सीधे संवाद करने में विश्वास रखते हैं. भारतीय राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण गुण है और इसी वजह से देश की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है.”

PM Modi New Zealand Journalist: नॉर्वे यात्रा के दौरान भी उठा था सवाल

टंडन ने याद दिलाया कि मई 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान भी एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि वह मीडिया के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते. उस समय यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी.

भारत-न्यूजीलैंड FTA पर भी दी अहम जानकारी

विदेश मंत्रालय के सचिव ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रगति पर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे और न्यूजीलैंड में इसे लागू करने की संसदीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल; ईरान ने जारी किए हताहतों के आंकड़े

टंडन ने कहा कि वहां संसद में विधेयक की पहली रीडिंग पूरी हो गई है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी को भरोसा दिलाया है कि इस समझौते को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है और इसे जल्द लागू किया जाएगा.

‘भारत निवेश के लिए बेहतर साझेदार’

भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक निवेश की संभावनाओं पर रुद्रेंद्र टंडन ने कहा कि भारत किसी भी देश पर निवेश का दबाव नहीं बनाता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के कारोबारी समुदाय को संदेश दिया है कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल बाजार वाला देश है. यहां निवेश केवल आर्थिक अवसर नहीं, बल्कि दीर्घकालिक साझेदारी का माध्यम है.

इसे भी पढ़ें-

ओमान तट के समीप हादसे का शिकार हुआ MSV विराट 1, 14 भारतीयों के लिए बचाव अभियान
ईरान के साथ समझौते पर ट्रंप का बयान, कहा- डील के बाद सामान्य होगी समुद्री आवाजाही

मुजफ्फरपुर से दबोचा गया 20 लाख की एटीएम ठगी का मास्टरमाइंड, इंजीनियर बन चला रहा था पूरा नेटवर्क

मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार एटीएम ठगी का मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार और जांच करती पुलिस.
सांकेतिक तस्वीर.

ATM Booth Fraud Arrested: भोपाल में एसबीआई के 22 एटीएम बूथों से करीब 20 लाख रुपये की हाईटेक ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है. भोपाल के शाहपुरा थाना पुलिस ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से भगवानपुर स्थित किराये के मकान में छापेमारी कर आरोपित अभिषेक कुमार को दबोच लिया. वह कैश लोडिंग एजेंसी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. पुलिस के अनुसार, वह पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था. मामले में अब तक सात आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

भगवानपुर में किराये के मकान पर हुई छापेमारी

भोपाल पुलिस को पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान अभिषेक कुमार के मुजफ्फरपुर में छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद शाहपुरा थाना की टीम ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से भगवानपुर स्थित किराये के मकान पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित मूल रूप से छपरा जिले के खलपुरा गांव का रहने वाला है.

मुजफ्फरपुर कांटी एनटीपीसी डैम में नहाने गए 3 मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

इंजीनियर ने तैयार किया था ठगी का गिरोह

जांच में सामने आया है कि अभिषेक ने छपरा और गया के युवकों को जोड़कर एक संगठित गिरोह तैयार किया था. गिरोह में इंजीनियरिंग के दो छात्र भी शामिल थे. पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद सागीर, साहिल अली, प्रिंस गुप्ता, सोनू उर्फ विपुल और साकेत खेतान को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से 50 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है.

डोरीगंज में चलता था ट्रेनिंग सेंटर

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अभिषेक ने छपरा के डोरीगंज इलाके में प्रशिक्षण का ठिकाना बना रखा था. यहां नए सदस्यों को एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने, मास्टर चाबी से शटर खोलने और तकनीकी तरीके से नकदी निकालने का प्रशिक्षण दिया जाता था. पुलिस के अनुसार, गिरोह मशीन से रुपये निकालने के बाद बैंक के सर्वर पर ट्रांजेक्शन फेल दिखाने की तकनीक का इस्तेमाल करता था.

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सुनसान एटीएम को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक गिरोह ऐसे एटीएम बूथों को चुनता था, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती थी. आरोपित कैश डिस्पेंसर में तकनीकी छेड़छाड़ कर ग्राहकों के रुपये मशीन में फंसा देते थे. इसके बाद ग्राहक से कहा जाता था कि कुछ देर में राशि उसके खाते में वापस आ जाएगी. ग्राहक के जाते ही आरोपित मशीन खोलकर फंसी हुई नकदी निकाल लेते थे.

जांच में यह भी सामने आया है कि कई एटीएम बूथों पर ग्राहक सेवा केंद्र के नंबर की जगह गिरोह के सदस्य अपना मोबाइल नंबर लिख देते थे. शिकायत के लिए फोन करने वाले लोगों को भी झांसे में लेकर ठगी की जाती थी.

ATM Booth Fraud Arrested: मुजफ्फरपुर की घटनाओं से भी जुड़ रहे तार

भोपाल पुलिस के अनुसार, मो. सागीर की निशानदेही पर ही मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में यह भी पता चला कि अभिषेक और गया निवासी सोनू उर्फ विपुल को ठगी की रकम का 10-10 प्रतिशत हिस्सा मिलता था, जबकि बाकी रकम गिरोह के अन्य सदस्यों में बांट दी जाती थी.

अब पुलिस मुजफ्फरपुर के सदर, अहियापुर और मिठनपुरा थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई करीब 20 एटीएम फ्रॉड की घटनाओं के संबंध में भी आरोपित से पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

फैमिली ट्रिप की आड़ में शराब तस्करी का खेल, नवविवाहित जोड़े समेत 4 गिरफ्तार
एक रात में चार घरों पर हाथ साफ, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

बांका में पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़, डबल मर्डर के आरोपी सचिन के पैर में लगी गोली

बांका अमरपुर में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल शूटर सचिन कुमार सिंह
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली.

Banka Double Murder : अमरपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित बलिया डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी और शूटर सचिन कुमार सिंह ने शनिवार तड़के हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना में एक ओपी अध्यक्ष, एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मामले की जांच के लिए एसटीएफ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है.

रांची से गिरफ्तारी के बाद लाई गई थी पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को बलिया गांव के समीप गुंजन सिंह और सीटू सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सचिन कुमार सिंह को तकनीकी इनपुट के आधार पर झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया था. ट्रांजिट रिमांड पर बांका लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बलिया गांव के जंगल में छिपाने की बात स्वीकार की.

पटना से लापता सरकारी शिक्षक रोहतास से मिले, पुलिस ने चार लोगों को दबोचा

हथियार निकालते ही पुलिस टीम पर झोंकी गोलियां

शनिवार की अहले सुबह पुलिस टीम आरोपी को लेकर जंगल में हथियार बरामद करने पहुंची. इसी दौरान सचिन ने एक पुलिसकर्मी का हाथ झटककर खुद को छुड़ा लिया और झाड़ियों में पहले से छिपाकर रखी पिस्तौल निकाल ली. इसके बाद उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

अचानक हुई गोलीबारी में मैनमा ओपी अध्यक्ष आयांस रंजन, अमरपुर थाना के एसआई मुकेश कुमार समेत दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. कुछ को गोली के छर्रे लगे, जबकि अन्य को अफरा-तफरी के दौरान चोटें आईं.

आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक गोली सचिन कुमार सिंह के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा. पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में लेकर पहले सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया गया.

बिहटा में दो शव मिलने से हड़कंप, किशोर की संदिग्ध मौत और बधार में मिला अज्ञात वृद्ध का शव

Banka Double Murder : एसटीएफ और एफएसएल जुटी जांच में

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में एसटीएफ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से खोखे और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस पूरे घटनाक्रम की फोरेंसिक जांच करा रही है.

दूसरा आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी सोनम सिंह उर्फ सोम सिंह को पहले ही बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

5 जुलाई को हुई थी दोहरे हत्याकांड की वारदात

गौरतलब है कि 5 जुलाई को अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के समीप दिनदहाड़े गुंजन सिंह और सीटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई थी.

एसपी बोले- कानून पर हमला करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के मुख्य शूटर सचिन कुमार सिंह को रांची से तकनीकी इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था. हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और छिपाकर रखे गए हथियार से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी.

उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी. घटना में दो पुलिस पदाधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. मामले में आगे की विधिसम्मत प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में मिली सफलता
बिहार की बेटी मिताली प्रसाद ने केदारकांठा शिखर पर लहराया परचम, पर्वतारोहण में एक और उपलब्धि

‘बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है’, तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी से सियासत गरम

तेज प्रताप यादव का बिहार सरकार पर बड़ा दावा
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो)

Tej Pratap Yadav: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि बिहार में मौजूदा सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और जल्द सत्ता परिवर्तन होगा. उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

एक्स पर किया सरकार बदलने का दावा

शुक्रवार को पटना में एनडीए की अहम बैठक संपन्न हुई थी. बैठक खत्म होने के कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूँ, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद उनके दावे को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

एनडीए में मतभेद का लगाया संकेत

अपने बयान के जरिए तेज प्रताप यादव ने यह संकेत देने की कोशिश की कि एनडीए के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है. हालांकि, उनके इस दावे पर गठबंधन के किसी भी प्रमुख नेता की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

एनडीए की बैठक में विकास और समन्वय पर जोर

उधर, पटना में आयोजित एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाएगा.

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

‘विकसित बिहार’ के संकल्प को पूरा करने की बात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए एनडीए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद की परंपरा आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

क्राइम फ्री बिहार के लिए नया फरमान: अपराधियों को मिलेगी सजा, पटना-मुजफ्फरपुर में तगड़ा एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस

आज का राशिफल 11 July : नौकरी, व्यापार और परिवार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 July 2026

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार, 11 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि आज कुछ राशियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी.

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आत्मविश्वास के साथ किए गए काम में सफलता मिलेगी. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा.

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा. निवेश और बचत से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. कारोबार में पुराने संपर्कों से नए अवसर मिल सकते हैं.

मिथुन राशि

संवाद कौशल और नई चीजें सीखने की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी. विद्यार्थी, मीडिया, लेखन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: कर्क राशि

पारिवारिक जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देना होगा. घर की किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी ईमानदारी की सराहना होगी.

सिंह राशि

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे. व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. कार्यस्थल और व्यापार में व्यवस्थित तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी.

पूजा की भस्म को भूलकर भी कूड़ेदान में न फेंकें, जानें क्या है सही तरीका

तुला राशि

संतुलित व्यवहार रिश्तों को मजबूत बनाएगा. साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें. रचनात्मक कार्यों में नई पहचान मिलने के योग हैं.

वृश्चिक राशि

धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परिवार के लोग आपकी राय को महत्व देंगे.

धनु राशि

शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और शोध कार्यों में सफलता के संकेत हैं. धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

मकर राशि

आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में विवेक से काम लें. मेहनत और अनुशासन के बल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि

नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. व्यापार में नई तकनीक अपनाने से फायदा मिल सकता है. टीमवर्क से सफलता मिलेगी.

मीन राशि

रचनात्मक सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको नई उपलब्धियां दिला सकता है. परिवार और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा तथा सहयोग प्राप्त होगा.

इसे भी पढ़ें-इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

भागलपुर : आज बरारी के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद, जानिए वजह

भागलपुर बिजली कटौती
बरारी इलाके में आज बंद रहेगी बिजली.

Bhagalpur Power Cut: भागलपुर शहर के पूर्वी हिस्से में शनिवार को कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से लाइन मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए दो फीडरों को अलग-अलग समय पर शटडाउन पर रखा जाएगा. इससे बरारी, हाउसिंग बोर्ड और बियाडा क्षेत्र समेत आसपास के कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दो चरणों में रहेगा शटडाउन

बिजली विभाग के अनुसार, बरारी उपकेंद्र के इंडस्ट्रियल फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसके बाद बरारी फीडर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन पर रखा जाएगा.

भागलपुर स्टेशन पर ही अब मिलेगा होटल जैसा आराम, स्लीपिंग पॉड्स का हुआ शुभारंभ

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

शटडाउन के कारण बरारी, हाउसिंग बोर्ड, बियाडा औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग ने लोगों से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है.

मेंटेनेंस और टहनियों की छंटाई होगी

जूनियर इंजीनियर मिथिलेश कुमार ने बताया कि लाइन के नियमित मेंटेनेंस और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य जरूरी है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

भागलपुर में 15 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश, किसानों को राहत

बारिश का मौसम
बारिश का मौसम

Bhagalpur Weather: भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार को भी लगातार जारी रही. लगातार हो रही वर्षा से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 जुलाई तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की बुआई और रोपाई का काम तेज करने की सलाह दी है.

15 जुलाई तक बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान

बीएयू, सबौर और मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 जुलाई के बीच दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है. वहीं बांका और नवादा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है.

भागलपुर स्टेशन पर ही अब मिलेगा होटल जैसा आराम, स्लीपिंग पॉड्स का हुआ शुभारंभ

तापमान में आएगी कमी

पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह में 90 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत तक आर्द्रता रहने का अनुमान है.

किसानों को धान की बुआई-रोपाई की सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने हाल की बारिश का लाभ उठाकर धान की बुआई और रोपाई शुरू करने की सलाह दी है. किसानों को सबौर दीप, प्रभात, शुष्क सम्राट और सहभागी जैसी किस्मों की बुआई करने को कहा गया है. बुआई से पहले बीजों को कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करने की सलाह दी गई है.

भागलपुर एनसीसी के 5 कैडेट्स को मिली स्कॉलरशिप, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित

इसके अलावा राजेंद्र नीलम, राजेंद्र कस्तूरी और राजेंद्र श्वेता जैसी मध्यम अवधि वाली किस्मों की रोपाई भी की जा सकती है. वहीं सबौर मोती धान और सबौर सोना जैसी किस्मों की सीधी बुआई भी इस समय उपयुक्त मानी गई है.

लगातार बारिश से खेतों में लौटी रौनक

शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. इससे खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे धान की खेती के लिए अनुकूल स्थिति बन गई है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से इस बार खेती की अच्छी उम्मीद जगी है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

भागलपुर स्टेशन पर ही अब मिलेगा होटल जैसा आराम, स्लीपिंग पॉड्स का हुआ शुभारंभ

भागलपुर जंक्शन स्लीपिंग पॉड्स
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड्स का हुआ शुभारंभ.

Bhagalpur Railway Station: भागलपुर रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को जल्द ही अत्याधुनिक स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा मिलने लगेगी. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने स्टेशन पर मंडल का पहला स्लीपिंग पॉड्स परिसर तैयार कर लिया है. इसका शुभारंभ भी कर दिया गया है और जल्द ही इसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. इस सुविधा के शुरू होने से कनेक्टिंग ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों, पर्यटकों और श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.

स्टेशन परिसर में ही मिलेगा आरामदायक ठहराव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के दौरान स्टेशन से बाहर होटल या लॉज तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित, वातानुकूलित और किफायती ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी. इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

भागलपुर स्टेशन पर ही अब मिलेगा होटल जैसा आराम, स्लीपिंग पॉड्स का हुआ शुभारंभ Bhagalpur Railway Station 2
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड्स का हुआ शुभारंभ.
भागलपुर एनसीसी के 5 कैडेट्स को मिली स्कॉलरशिप, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित

डीआरएम के मार्गदर्शन में तैयार हुई सुविधा

मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में इस परियोजना को पूरा किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है.

46 बेड और दो प्राइवेट रूम की व्यवस्था

स्लीपिंग पॉड्स परिसर में 23 डबल-लेवल पॉड यूनिट लगाए गए हैं, जिनमें कुल 46 बेड उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा परिवार या निजी तौर पर ठहरने वाले यात्रियों के लिए दो प्राइवेट रूम भी बनाए गए हैं. परिसर में आधुनिक वॉशरूम, भारतीय और वेस्टर्न शौचालय, अग्निशमन उपकरण तथा फायर अलार्म सिस्टम की भी व्यवस्था की गई है.

एयरपोर्ट क्षेत्र के 845 भवन मालिकों के लिए 7 दिन की मोहलत, दस्तावेज नहीं दिखाने पर होगी कार्रवाई

वाई-फाई, लॉकर और चार्जिंग जैसी सुविधाएं

हर पॉड वातानुकूलित होगा. यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट, डिजिटल लॉकर और आरामदायक बिस्तर की सुविधा मिलेगी. गोपनीयता के लिए प्रत्येक पॉड में पर्दे लगाए गए हैं. वहीं पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.

श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं को होगा बड़ा फायदा

रेलवे का मानना है कि इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ श्रावणी मेला के दौरान भागलपुर, सुल्तानगंज और देवघर आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा. लंबी यात्रा के दौरान यात्री स्टेशन परिसर में ही आराम कर सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा भारतीय रेलवे की यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम पहल है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

मुजफ्फरपुर कांटी एनटीपीसी डैम में नहाने गए 3 मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Kanti NTPC Dam Accident
Kanti NTPC Dam Accident.

Kanti NTPC Dam Accident: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. कोठियां स्थित एनटीपीसी डैम में नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

नहाने के दौरान डैम में डूबे तीन बच्चे

मृतकों की पहचान कांटी पुराना चौक निवासी राजकुमार साह के 12 वर्षीय पुत्र दीनानाथ कुमार, जय कुमार के 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुन्ना साह के 12 वर्षीय पुत्र आरब कुमार के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने बचाने की पूरी कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चे डैम के किनारे खेलते-खेलते नहाने लगे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए. तैरना नहीं आने के कारण तीनों डूबने लगे. शोर सुनकर स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और काफी देर की तलाश के बाद बच्चों को बाहर निकाला.

Kanti NTPC Dam Accident: अस्पताल में नहीं बच सकी जान

ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को पहले कांटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर किया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

‘फौजी’ बनकर रचाया प्रेमजाल, सच्चाई सामने आई तो निकला साइकिल पंक्चर मिस्त्री

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक साथ तीन मासूमों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया. अस्पताल से लेकर मृतकों के घर तक चीख-पुकार का माहौल रहा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि डैम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

विधायक ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव और कांटी के अंचलाधिकारी से बात कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें-

फैमिली ट्रिप की आड़ में शराब तस्करी का खेल, नवविवाहित जोड़े समेत 4 गिरफ्तार
एक रात में चार घरों पर हाथ साफ, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और BAS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

बिहार IAS BAS तबादला सूची
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 10 जुलाई को जारी अधिसूचना के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वहीं विभिन्न जिलों में उप विकास आयुक्त (DDC), एसडीओ और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के पदों पर भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.

बांकीपुर से BJP ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा को मिला टिकट

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से स्थानांतरित कर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. मनोरंजन कुमार को शिक्षा विभाग से विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है.

डॉ. गगन को गया नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. वहीं विधु भूषण चौधरी और मनोज कुमार को उद्योग विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. कृत्यानन्द रंजन को नालंदा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कब को होगा नामांकन

इसके अलावा हेमंत कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का सचिव बनाया गया है, जबकि प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

11 BAS अधिकारियों का भी हुआ तबादला

राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का भी तबादला किया है. सारा अशरफ को उद्योग विभाग में खाद्य प्रसंस्करण निदेशक तथा निशांत सिहारा को मुजफ्फरपुर का नया उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है.

इन जिलों में बदले गए DDC

तबादला सूची के अनुसार—

  • संजय कुमार को शिवहर का DDC
  • कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद का DDC
  • राकेश कुमार को शेखपुरा का DDC
  • आदित्य कुमार पियूष को जहानाबाद का DDC
  • इन्द्रवीर कुमार को सुपौल का DDC
  • अरुण प्रकाश को भोजपुर का DDC बनाया गया है.
  • DTO और SDO पदों पर भी नई तैनाती

अधिसूचना के अनुसार अभिषेक आनंद को मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और सोनी कुमारी को पूर्णिया का नया DTO बनाया गया है. वहीं कुमार गौरव को दरभंगा सदर का एसडीओ, आनंद उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का एसडीओ तथा शाहिद परवेज को नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.

सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़