26.1 C
Delhi
15 February 2026, Sunday
Home Blog Page 28

Patna hostel incident : किस-किस के बीच हुई थी अहम चैट?; पर्सनल डायरी से सामने आया दर्द और रहस्य, जानें डिटेल्स

Patna hostel incident
पर्सनल डायरी से सामने आया दर्द और रहस्य(फाइल फोटो).

Patna hostel incident : जहानाबाद की उस नीट छात्रा की मौत के मामले में जांच को एक महत्वपूर्ण मोड़ मिल गया है. एसआईटी को अब छात्रा की व्यक्तिगत डायरी मिल गई है, जिसमें उसने अपने जीवन के कई पहलुओं को विस्तार से दर्ज किया था. सूत्रों के अनुसार, डायरी में छात्रा ने पटना आने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव, मानसिक तनाव और पारिवारिक रिश्तों का ब्यौरा लिखा था.

डायरी के कई पन्ने यह संकेत भी देते हैं कि छात्रा किसी गंभीर मानसिक सदमे से गुजर रही थी. यह सदमा अचानक नहीं आया बल्कि धीरे-धीरे बढ़ता गया. डायरी मिलने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि मामले में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा हो सकता है. इसके साथ ही छात्रा के फोन कॉल और चैट पैटर्न की भी पूरी जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें-नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार अपना परिवार, 2-3 दिन में सामने आएगी सच्चाई, बोले अशोक चौधरी

अंतिम कॉल का खुलासा

पुलिस को यह जानकारी मिली है कि छात्रा ने अपनी आखिरी कॉल रात करीब 9 बजे अपनी मां को की थी. इसके बाद उसका फोन स्लीप मोड में चला गया और कोई भी गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हुई. जांच टीम यह पता लगाने में लगी है कि फोन स्वाभाविक रूप से स्लीप मोड में गया या किसी ने इसे ऐसा किया.

एम्स की रिपोर्ट का इंतजार

एसआईटी दिल्ली एम्स की मेडिकल रिपोर्ट और डीएनए जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद मामले के कई रहस्य उजागर होने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि इसके बाद कई पहलू स्पष्ट हो जाएंगे.

चैट से मिला अहम सुराग

जांच टीम ने छात्रा के केस से जुड़े एक व्यक्ति और दो डॉक्टरों के बीच की चैट भी बरामद की है. इस चैट में 6 से 9 जनवरी तक के संवाद शामिल हैं, जिसमें किसी को पुलिस को जानकारी देने से रोकने और मामला सीमित रखने की बात कही गई थी. इस पर टीम ने सोमवार को संबंधित सीनियर डॉक्टर से लंबी पूछताछ की.

साइंटिफिक जांच जारी

सीआईडी के एडीजी पारसनाथ ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जाकर सभी जरूरी सैंपल जुटा लिए हैं. उन्होंने कहा कि मामले की वैज्ञानिक जांच जारी है और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी.

एडीजी ने यह स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया अभी चल रही है, इसलिए कोई निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. फॉरेंसिक टीम मामले के हर पहलू का गहन विश्लेषण कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में BAO के घर लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा काटकर की वारदात

इसे भी पढ़ें-दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी, इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट, कई स्टेशनों पर जांच

Bhagalpur News : बरारी थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

मौत
सांकेतिक तस्वीर.

Bhagalpur News : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. महिला का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है.

मृतका के परिजनों के अनुसार, महिला ने रोज़ की तरह सुबह अपने दो बेटों और एक बेटी को स्कूल भेजा था. इसके बाद वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली. जब परिजनों ने जाकर देखा तो वह कमरे में फंदे से झूलती हुई पाई गई.

मृतका के पति का नाम इम्तियाजुल बताया गया है, जो सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं. मृतका की सास जोहरा बेगम ने बताया कि उनके बेटे की शादी वर्ष 2013 में हुई थी और वह करीब 9 महीने पहले भागलपुर आया था, इसके बाद से लगातार सऊदी अरब में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि घटना के दिन सुबह महिला बिल्कुल सामान्य थी और बच्चों को स्कूल भेजने के बाद भी किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आई.

परिवार के अन्य सदस्यों में ससुर समसूल, भैसूर हसनौन उर्फ नेपाली है. हालांकि, घटना के बाद परिजन किसी भी अंदरूनी कारण को लेकर खुलकर कुछ कहने से बचते नजर आए, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है.
घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब सब कुछ सामान्य लग रहा था, तो महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया. यह मामला अब पूरी तरह पुलिस जांच का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: सिपेट भागलपुर में बने कांवड़ियों के जलपात्र, DM नवल किशोर चौधरी का सुझाव

Bhagalpur News : सिपेट भागलपुर में बने कांवड़ियों के जलपात्र, DM नवल किशोर चौधरी का सुझाव

Bhagalpur
सिपेट भागलपुर का पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मना.

Bhagalpur News : केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), भागलपुर ने अपना प्रथम स्थापना दिवस ‘संकल्प-2026’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, संस्थान के पदाधिकारियों और प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी रही.

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर की. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिपेट भागलपुर के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अभित लकड़ा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन में सहभागिता की. अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और चादर भेंट कर किया गया.

संस्थान की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश

संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अभित लकड़ा तथा सिपेट मुख्यालय से आए अधिकारी राम नाथ तिवारी ने अपने संबोधन में सिपेट भागलपुर के उद्देश्यों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (CSTS) और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (PWMC) की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.

तकनीकी शिक्षा और रीसाइक्लिंग पर जोर

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा के महत्व और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने सिपेट और उद्योग विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से कांवड़ियों के लिए जलपात्र का निर्माण सिपेट भागलपुर में कराने का सुझाव भी दिया.

प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. साथ ही सिपेट के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया, जिसे उपस्थित अतिथियों और कर्मचारियों ने सराहा.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में सिपेट मुख्यालय के अधिकारी राम नाथ तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के अधिकारियों, कर्मियों और प्रशिक्षुओं का अहम योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें-पीरपैंती में हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार के साथ 2 आरोपियों को दबोचा

Bhagalpur Crime : पीरपैंती में हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार के साथ 2 आरोपियों को दबोचा

Bhagalpur
पुलिस ने हथियार के साथ 2 आरोपियों को दबोचा.

Bhagalpur Crime : पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई प्रीवेंटिव पुलिसिंग के तहत की गई, जिससे एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई. मामले की जानकारी पीरपैंती थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2026 को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक शिक्षक को जान से मारने की सुपारी दी गई है. सूचना की पुष्टि होते ही पीरपैंती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर जांच शुरू की. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सत्यम कुमार और कमल कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की साजिश से जुड़ी जानकारी दी, जिसके आधार पर रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया.

इस अभियान में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे. एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत, DM ने हरी झंडी दिखाकर चेतना रथ किया रवाना

जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में लगी आग, 6 छात्र झुलसे, दमकल ने बड़ा हादसा टाला

Jehanabad
जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में लगी आग

Jehanabad News : जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड में सोमवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण एक कमरे में भड़क गई और कुछ ही मिनटों में पास के कमरों तक फैल गई, जिससे पूरे परिसर में धुआं घुल गया.

घायलों का इलाज जारी

इस घटना में लगभग छह छात्र झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी घायल छात्रों का उपचार हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

प्रशासन और दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई

आग लगने की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन, स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे. दमकल की गाड़ियों के आने से पहले ही कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग को रोकने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल

आग के कारण पूरे छात्रावास में दहशत का माहौल पैदा हो गया. प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुट गया है कि आग कैसे लगी और सुरक्षा उपायों में क्या सुधार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत, DM ने हरी झंडी दिखाकर चेतना रथ किया रवाना

इसे भी पढ़ें-गयाजी से लापता 4 छात्राओं का सुराग दिल्ली में मिला, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Bhagalpur News : भागलपुर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत, DM ने हरी झंडी दिखाकर चेतना रथ किया रवाना

Bhagalpur DM
भागलपुर DM ने हरी झंडी दिखाकर चेतना रथ किया रवाना.

Bhagalpur News : भूकंप के प्रति लोगों को सतर्क और जागरूक करने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से भूकंप चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी अंचलों के लिए रवाना किया.

जन-जागरूकता पर दिया गया जोर

इस मौके पर जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आम लोगों को सुरक्षा और बचाव के उपायों की जानकारी देना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से जिलेभर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एलईडी और नुक्कड़ नाटक से दी जाएगी जानकारी

उन्होंने बताया कि चेतना रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि संदेश सरल भाषा में हर वर्ग तक पहुंच सके.

भूकंपरोधी मकान पर डीएम की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि भूकंपरोधी मकान निर्माण में सामान्य भवन की तुलना में केवल 5 से 7 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च आता है, लेकिन इससे भूकंप के समय भवन को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है. ऐसे मकानों में दरार तक नहीं पड़ती, इसलिए लोग सुरक्षित निर्माण को प्राथमिकता दें.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, NEP निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारी और वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-बिना बिचौलिए अब अफसरों से मिल सकेगी जनता, सात निश्चय–3 योजना लागू

इसे भी पढ़ें-बिहार के भागलपुर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें-नगर आयुक्त ने टेंडर निष्पादन में अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम

Gaya News : गयाजी से लापता 4 छात्राओं का सुराग दिल्ली में मिला, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Gaya News
गयाजी से लापता 4 छात्राओं का सुराग दिल्ली में मिला.

Gaya News : गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र से अचानक गायब हुई चार स्कूली छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित ढूंढ निकाला है. सभी छात्राएं एक-दूसरे की सहेलियां हैं और बीते 15 जनवरी की शाम से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था.

एसएसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी

छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया. वरीय अधिकारियों की निगरानी में टीम ने तकनीकी और मैदानी स्तर पर जांच शुरू की, जिससे जल्द ही अहम सुराग हाथ लगे.

एडमिट कार्ड लेने निकली थीं छात्राएं

परिजनों के अनुसार, 15 जनवरी को चारों छात्राएं मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने के लिए अनुग्रह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकली थीं. शाम तक वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरू की गई.

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद तेज हुई जांच

काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अगले दिन डेल्हा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई और हर संभावित पहलू की जांच शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी, इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट, कई स्टेशनों पर जांच

फोन कॉल से मिला पहला सुराग

जांच के दौरान एक छात्रा ने घर पर फोन कर खुद को नानी के घर आरा में होने की बात कही. पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन तब तक छात्राएं स्थान बदल चुकी थीं, जिससे शक और गहराता चला गया.

तकनीकी जांच से दिल्ली का खुलासा

कॉल ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि चारों छात्राएं दिल्ली की ओर रवाना हो चुकी हैं. इसके बाद एक टीम तत्काल विमान से दिल्ली भेजी गई.

कनॉट प्लेस से सकुशल बरामदगी

दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने रविवार शाम कनॉट प्लेस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर चारों छात्राओं को सुरक्षित बरामद कर लिया. सभी छात्राएं पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही हैं.

आज गयाजी लौटेंगी छात्राएं

पुलिस के अनुसार, छात्राओं को ट्रेन के माध्यम से गयाजी लाया जा रहा है. यहां पहुंचने के बाद उनसे घर छोड़ने और बाहर जाने के कारणों को लेकर पूछताछ की जाएगी.

परिजनों ने ली राहत की सांस

बेटियों की सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही परिवार के लोगों ने राहत महसूस की है. परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें-नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार अपना परिवार, 2-3 दिन में सामने आएगी सच्चाई, बोले अशोक चौधरी

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में BAO के घर लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा काटकर की वारदात

Patna Hostel Incident : नीतीश कुमार के लिए पूरा बिहार अपना परिवार, 2-3 दिन में सामने आएगी सच्चाई, बोले अशोक चौधरी

Ashok Chaudhary
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी.

Patna Hostel Incident : पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में विश्वास नहीं रखती. मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पुलिस और प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं और आने वाले दो से तीन दिनों में मामले की सच्चाई सार्वजनिक हो जाएगी.

जांच में जुटी SIT, कार्रवाई जारी

अशोक चौधरी ने बताया कि इस केस की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) सक्रिय रूप से काम कर रही है और टीम जहानाबाद तक जाकर तथ्यों की पड़ताल कर चुकी है. उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जा रही है.

विपक्ष के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

मंत्री ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब SIT जांच में जुटी है और कार्रवाई चल रही है, तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं है. अशोक चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील और दुखद घटना को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है.

मुख्यमंत्री के लिए हर बेटी समान

अशोक चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं. इस दृष्टि से इस घटना में जान गंवाने वाली छात्रा भी उनकी बेटी जैसी ही है. उन्होंने दावा किया कि बीते करीब 20 वर्षों के शासनकाल में सरकार ने कभी भी किसी अपराधी को बचाने का काम नहीं किया है. उन्होंने लोगों से पुलिस, एसएसपी और SIT की जांच प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखने की अपील की.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके का है, जहां शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर जहानाबाद की रहने वाली एक छात्रा NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी. 11 जनवरी को छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पाई गई. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने जताई गंभीर आशंका

छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत सामान्य नहीं है और उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था. हालांकि शुरुआती दौर में पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है. सबूतों की कमी के चलते पुलिस ने शुरुआत में आरोपों को सीधे स्वीकार नहीं किया, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील बन गया.

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में BAO के घर लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा काटकर की वारदात

इसे भी पढ़ें-दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी, इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट, कई स्टेशनों पर जांच

Naomika Saran : राजेश खन्ना की पोती नायोमिका सरन की बॉलीवुड एंट्री तय? वेदांग रैना संग मैडॉक फिल्म्स में दिखीं

Naomika
Naomika Saran : वेदांग रैना संग मैडॉक फिल्म्स में दिखीं.

Rajesh Khanna Granddaughter : बॉलीवुड की यंग जनरेशन के बीच एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वेदांग रैना और नायोमिका सरन को हाल ही में एक साथ देखे जाने के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर भी दोनों को लेकर फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं.

मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर बढ़ी हलचल

वेदांग रैना और नायोमिका सरन को मुंबई में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस से बाहर निकलते हुए देखा गया. दोनों के हाथों में स्क्रिप्ट थी, जिसे देखकर पैपराजी तुरंत सक्रिय हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों वहां स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के लिए पहुंचे थे, जिससे नए प्रोजेक्ट की चर्चा और तेज हो गई.

प्री-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में प्रोजेक्ट

ऑफिस से बाहर निकलते वक्त नायोमिका जहां जल्द ही अपनी कार में बैठकर निकल गईं, वहीं वेदांग कुछ समय तक वहीं मौजूद रहे. इस पूरे घटनाक्रम ने यह संकेत दिया कि फिल्म अपने फाइनल प्री-प्रोडक्शन स्टेज के करीब पहुंच चुकी है. यही वजह है कि इस संभावित जोड़ी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कार्तिक-अनन्या का जादू, सिर्फ इतने करोड़ कमाए

2026 में आ सकती है रोमांटिक कॉमेडी

यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी होगी. अभी इसका नाम सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 2026 के मध्य तक फ्लोर पर आ सकती है. कहानी को हल्के-फुल्के और नए जमाने के रोमांस के अंदाज में पेश किया जाएगा.

नायोमिका सरन का होगा बॉलीवुड डेब्यू

इस प्रोजेक्ट के जरिए नायोमिका सरन बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. वह रिंकी खन्ना की बेटी और राजेश खन्ना व डिंपल कपाड़िया की पोती हैं. नायोमिका पिछले एक साल से एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं और पूरी तैयारी के बाद ही उनके डेब्यू को लेकर फैसला लिया गया है.

वेदांग रैना का अब तक का सफर

वेदांग रैना ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह 2024 की फिल्म ‘जिगरा’ में बड़े पर्दे पर नजर आए, जहां उन्होंने आलिया भट्ट के भाई की भूमिका निभाई. अब संभावित रूप से इस रोमांटिक फिल्म के जरिए वे एक नए अवतार में दिख सकते हैं.

फैंस में बढ़ा उत्साह

वेदांग और नायोमिका की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी उत्साह देखा जा रहा है. अगर यह फिल्म फाइनल होती है, तो दर्शकों को एक नई और फ्रेश जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें-भिड़ेंगे अरमान-अभीरा, कहानी लेगी खतरनाक मोड़; खतरे में वाणी की जान

इसे भी पढ़ें-प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे, डे-4 कलेक्शन ने चौंकाया

इसे भी पढ़ें-आसान और स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स, फिर मिलेगी वाहवाही

इसे भी पढ़ें-लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई

Aurangabad News : औरंगाबाद में BAO के घर लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा काटकर की वारदात

chori
औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी.

Aurangabad News : बिहार के औरंगाबाद शहर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. नगर वार्ड संख्या 11 के न्यू एरिया महाराणा प्रताप नगर में स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. यह मकान कई दिनों से बंद पड़ा था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित गृहस्वामी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि वह वर्तमान में मुंगेर जिले के धनहरा प्रखंड में कृषि पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. उनका मूल निवास दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा बिगहा मकबूलपुर गांव में है. वर्ष 2010 में उन्होंने औरंगाबाद में मकान बनवाया था और परिवार के साथ यहीं रहते थे. मकान के ऊपरी हिस्से में एक किरायेदार भी निवास करता है.

अशोक प्रियदर्शी के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह पिछले करीब दस दिनों से घर पर मौजूद नहीं थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनसान मकान को अपना निशाना बनाया. चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी को काटकर घर में प्रवेश किया और अंदर रखे अलमीरा, दीवान तथा अन्य बक्सों को खंगाल डाला. चोर जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए.

गृहस्वामी ने यह भी बताया कि उनके मकान में पहले भी चोरी हो चुकी है. वर्ष 2023 में इसी घर में बड़ी चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 25 लाख रुपये के आभूषण और नकद राशि चोरी चली गई थी. लगातार दूसरी बार चोरी होने से परिवार में गहरी चिंता है.

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है. इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी, इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट, कई स्टेशनों पर जांच

Patna
haze
25 ° C
25 °
25 °
50 %
4.1kmh
40 %
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
33 °

जरूर पढ़ें