विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime : पीरपैंती में हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने हथियार के साथ 2 आरोपियों को दबोचा

Bhagalpur Crime : पीरपैंती में पुलिस ने हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. एक शिक्षक की हत्या की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने आरोपियों के पास से लोडेड देसी कट्टा भी बरामद किया.

Bhagalpur Crime : पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई प्रीवेंटिव पुलिसिंग के तहत की गई, जिससे एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई. मामले की जानकारी पीरपैंती थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2026 को पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक शिक्षक को जान से मारने की सुपारी दी गई है. सूचना की पुष्टि होते ही पीरपैंती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर जांच शुरू की. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सत्यम कुमार और कमल कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की साजिश से जुड़ी जानकारी दी, जिसके आधार पर रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया.

इस अभियान में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे. एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत, DM ने हरी झंडी दिखाकर चेतना रथ किया रवाना

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
42%
3.8m/s
7%
सोम
35 °
मंगल
42 °
बुध
45 °
गुरु
43 °
शुक्र
42 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें