16.1 C
Delhi
16 February 2026, Monday
Home Blog Page 34

Bihar News : बेलागंज में चोरी की बड़ी वारदात, बंद घर से 25 लाख से अधिक की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

chori
औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी.

Bihar News : बिहार में बेलागंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ताजा मामला थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखपुरा गांव निवासी सेना के जवान कमलेश कुमार का घर काफी समय से बंद था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी सहित अन्य जगहों पर रखे कीमती सामानों को निकाल लिया. चोर मुख्य रूप से सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण लेकर फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की गहन जांच की. पीड़ित के भाई अमरेश कुमार ने बताया कि चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है.

इधर, इस घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में भय का माहौल है. लोग रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि चोरी की घटना उनके संज्ञान में आई है. मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

Bihar Crime : कुख्यात के नाम से मिली धमकी भरी फोन कॉल, कारोबारियों में दहशत, ढोलबज्जा बाजार बंद

Bihar Crime
धमकी कॉल से कारोबारियों में नाराजगी, ढोलबज्जा बाजार बंद.

Bihar Crime : भागलपुर जिले में धमकी भरी कॉल से कारोबारियों में दहशत है. मामला नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार की है. कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जेल में बंद कुख्यात के नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है. कारोबारियों में इसको लेकर नाराजगी और भय का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि बाजार के पांच व्यवसायियों को फोन कॉल के जरिए प्रत्येक से पांच–पांच लाख रुपये की मांग की गई है, हालांकि पुलिस स्तर पर मामले की जांच जारी है.

जेल में बंद होने के बावजूद नाम का इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार, हत्या के एक मामले में कख्यात और उसका पिता फिलहाल जेल में सजा काट रहे हैं. इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा उसके नाम का सहारा लेकर धमकी दिए जाने की चर्चा बाजार में है. इस बात को लेकर व्यवसायियों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें-पटना सिटी की तंग गली में मौत का तांडव, युवक को घेरकर मार डाला, दोस्त घायल

फोन कॉल से डराने की बात सामने आई

पीड़ित बताए जा रहे व्यवसायियों का कहना है कि कॉल करने वालों ने खुद को जेल में बंद कुख्यात से जुड़ा बताया और बातचीत के दौरान गंभीर परिणाम की बात कही. कथित तौर पर डर पैदा करने के लिए फोन पर किसी व्यक्ति से बात भी कराई गई, जिसे कुख्यात का नाम बताया जा रहा था. इन कॉल्स के बाद व्यापारियों में असुरक्षा बढ़ गई.

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

घटना के बाद ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों में नाराजगी देखी गई. व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने रंगदारी से जुड़े कॉल की जानकारी थाना को दी थी, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिखी. इसी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

बाजार बंद कर जताया विरोध

मामले के विरोध में सोमवार को ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों ने सामूहिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. इसके बाद सभी व्यापारी थाना पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की.

जांच का आश्वासन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है. संदिग्ध कॉल्स की कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता

फिलहाल इस कथित घटना से ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. व्यापारी वर्ग का कहना है कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक डर का माहौल बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें-पटना में रात को निकली महिला घर नहीं लौटी, गोली मारकर हत्या

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

Bhagalpur News : मुंगेर–नाथनगर दोगच्छी एनएच-80 का निर्माण पूरा, सड़क विभाग को हैंडओवर

हाइवे
एनएच-80 का निर्माण पूरा

Bhagalpur News : मुंगेर से नाथनगर दोगच्छी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-80 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. कार्य एजेंसी ने तैयार सड़क को एनएच विभाग को हैंडओवर कर दिया है. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 मीटर चौड़ी इस सड़क पर घोरघट से नाथनगर दोगच्छी तक जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था की गई है. इस परियोजना पर करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. संवेदक को अगले दस वर्षों तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है.

इधर, जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक एनएच-80 का निर्माण कार्य अभी जारी है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस हिस्से का काम जून-जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है. घोषपुर फरका और मसाढू के पास पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है.

घोषपुर और फरका के पास पुल निर्माण शीघ्र पूरा होने की संभावना है, जबकि मसाढू पुल को पूरा होने में अभी चार-पांच महीने का समय और लग सकता है. इसके अलावा पांच किलोमीटर पीसीसी सड़क और 33 किलोमीटर नाला निर्माण का कार्य शेष है.

एनएच के अभियंता ने बताया कि मेन पावर की कमी के कारण काम प्रभावित हुआ है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में प्रशासनिक सख्ती, DM ने 3 अहम कार्यालयों का लिया जायजा

Bhagalpur News : भागलपुर में प्रशासनिक सख्ती, DM ने 3 अहम कार्यालयों का लिया जायजा

Bhagalpur DM
भागलपुर DM ने 3 अहम कार्यालयों का लिया जायजा.

Bhagalpur News : भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को सदर अनुमंडल अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अनुमंडल सदर कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय और भू-अर्जन कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया.

साफ-सफाई, रिकॉर्ड और मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों के सभी कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति, फाइलों और पंजीयों के रखरखाव का अवलोकन किया. इसके साथ ही उन्होंने अनुमंडल न्यायालय और भूमि सुधार उप समाहर्ता न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की.

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशों के त्वरित अनुपालन पर विशेष जोर दिया और कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा.

इस मौके पर सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) और अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मकर संक्रांति महोत्सव; ग्रामीण कलाकारों ने अंगिका लोक कला से रौशन किया मंच

भागलपुर में मकर संक्रांति महोत्सव; ग्रामीण कलाकारों ने अंगिका लोक कला से रौशन किया मंच

Makar Sankranti Festival
भागलपुर में मकर संक्रांति महोत्सव.

Bhagalpur News : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त प्रयास से आयोजित दो दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे.

अंग क्षेत्र की ग्रामीण संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम

उद्घाटन अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने सभी का स्वागत किया और महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 14 और 15 जनवरी को अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय में आयोजित किया जा रहा है. प्रथम दिवस में भागलपुर के ग्रामीण कलाकारों को लोक प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें अंगिका लोक गीत, लोक नृत्य और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति शामिल है.

महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को भास रचित माध्यम व्यायोग नाटक का मंचन और भागलपुर के युवा एवं वरिष्ठ कवियों का कवि सम्मेलन होगा. उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ किया.

युवा कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने उद्बोधन में सभी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी और कहा कि लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जुड़ाव जरूरी है. उद्घाटन के मौके पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भागलपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों ने अंगिका लोक गीत ‘गोदना’ की प्रस्तुति दी, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए. इसके अलावा भागलपुर के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आए कलाकारों ने संस्कार गीत, कटनी और रोपनी गीत प्रस्तुत कर अंगिका रस से दर्शकों को सराबोर कर दिया.

मंच का संचालन कुमार गौरव ने किया. कार्यक्रम के अंत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने सभी कलाकारों का अंगिका में परिचय लिया और उन्हें निर्देश दिया कि बिहार कलाकर पंजीयन पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है. केवल पंजीकृत कलाकारों को ही भविष्य में मंचीय प्रस्तुति का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की देखभाल करने वालों में कंबल वितरित

इसे भी पढ़ें-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ; बोले डीडीसी

इसे भी पढ़ें-नगर निगम कार्यालय में शुभम कुमार को विदाई, किसलय कुशवाहा का अभिनंदन

Bihar News : कैमुर में बंद घर से चोरी, लाखों के आभूषण गायब

Theft in Kaimur
कैमुर में बंद घर से चोरी.

Bihar News : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर वार्ड नंबर 3 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की. चोर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन सहित अन्य कीमती सामान ले गए, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है.

चोरी का तरीका और प्रभाव जानें

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर में रखी मुख्य अलमारी को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए. गृहस्वामी के घर पर न होने के कारण चोरी गए सामान का सही अनुमान अभी नहीं लगाया जा सका है. इस क्षेत्र में हाल ही में तालाबंद घरों पर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल है.

पुलिस की कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद ही कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें-कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, ससुरालवालों की तलाश जारी

Bihar News : कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, ससुरालवालों की तलाश जारी

मौत
सांकेतिक तस्वीर.

Bihar News : कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक 18 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटकी मिली. घटना ने इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका प्रीति कुमारी, महुआरी गांव निवासी देवमुनि नोनिया की पत्नी बताई जा रही हैं. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या पति और ससुरालवालों ने गला दबाकर की.

पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया, अन्य आरोपियों की तलाश

मृतका की मां, टिंकू देवी, रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कुछीला गांव की निवासी हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी से बात हुई थी, लेकिन बुधवार सुबह उनके दामाद देवमुनि नोनिया ने फोन कर मौत की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर मृतका को पलंग पर मृत अवस्था में पाया गया. ससुरालवालों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी.

टिंकू देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पति और ससुरालवालों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या की. प्रीति कुमारी की शादी अप्रैल 2024 में ही हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही सोनहन थाने की पुलिस महुआरी गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई.

सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र पंडित ने बताया कि मृतका की मां ने पति देवमुनि नोनिया सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें-बक्सर में घरेलू विवाद ने लिया दुखद रूप, महिला और 3 बच्चे जहर खाने को मजबूर

इसे भी पढ़ें-दानापुर में 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और नशीले पदार्थ बरामद

Buxar News : बक्सर में घरेलू विवाद ने लिया दुखद रूप, महिला और 3 बच्चे जहर खाने को मजबूर

Buxar News

Buxar News : बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसेन गांव में बुधवार की सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई. पारिवारिक तनाव से आहत महिला रूबी देवी ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. घटना में पांच वर्षीय पुत्र अर्जुन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे और महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

तनाव और पारिवारिक विवाद का असर जानें

रूबी देवी का परिवार के अन्य सदस्यों, विशेषकर सास के साथ लगातार विवाद चल रहा था. इसी तनाव और मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने पहले अपने छह वर्षीय पुत्र करण कुमार, पांच वर्षीय पुत्र अर्जुन और तीन वर्षीय पुत्री राधा कुमारी को जहर दिया और फिर स्वयं भी जहर खा लिया.

जहर खाने के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजपुर लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया. अस्पताल पहुंचते ही पांच वर्षीय अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं करण कुमार और राधा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया. रूबी देवी का इलाज अभी बक्सर के सदर अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें-दानापुर में 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और नशीले पदार्थ बरामद

पारिवारिक पृष्ठभूमि

रूबी देवी की शादी करीब 12 वर्ष पहले रसेन गांव निवासी त्रिलोकी चौधरी के बड़े पुत्र राजकुमार से हुई थी. कुछ वर्षों बाद राजकुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसके बाद परिवार ने रूबी देवी की शादी त्रिलोकी चौधरी के दूसरे पुत्र जितेंद्र चौधरी से कर दी. तब से रूबी देवी उसी परिवार में रह रही थीं.

जितेंद्र चौधरी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते थे और हाल ही में गांव लौटे थे. लौटने के बाद पारिवारिक विवाद फिर से बढ़ गया. मंगलवार को भी विवाद की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और मामला शांत कराया गया था. लेकिन बुधवार की सुबह विवाद दोबारा बढ़ा और इसी के चलते रूबी देवी ने यह खौफनाक कदम उठाया.

इसे भी पढ़ें-सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026: 18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा, उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप उपलब्ध

हृदयविदारक घटना इलाके में चर्चा का विषय

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. राजपुर थाना पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सदर एसडीपीओ गौरव पांडे ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है.

यह हृदयविदारक घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और गांव में शोक का माहौल है.

इसे भी पढ़ें-शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगा हत्या का आरोप

Flipkart Republic Day Sale : सस्ता होगा iPhone 17, 75 हजार से कम में मिलेगी डील

Flipkart Republic Day Sale
75 हजार से कम में मिलेगी डील.

Flipkart Republic Day Sale : अगर आप iPhone 17 को कम कीमत में खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Flipkart की आने वाली Republic Day Sale आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल से पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस बार iPhone 17 पर आकर्षक कीमत और अतिरिक्त लाभ मिलने वाले हैं, जिससे यह फोन 75 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा.

Flipkart Republic Day Sale 2026 की शुरुआत 17 जनवरी से होगी. इस मेगा सेल में मोबाइल फोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप, ऑडियो एक्सेसरीज, स्मार्ट टीवी, बड़े घरेलू उपकरण और टैबलेट्स पर भी भारी छूट दी जाएगी. खास बात यह है कि सेल से पहले ही Early Bird Offers को एक्टिव कर दिया गया है, जहां Apple के नए iPhone 17 की डील सामने आ चुकी है.

iPhone 17 की शुरुआती डील

Flipkart के अर्ली डील सेक्शन में iPhone 17 को 74,900 रुपये की कीमत पर दिखाया गया है. इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के जरिए 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी उठा सकते हैं. यह डील फोन के सभी पांच कलर वेरिएंट — Lavender, Mist Blue, Sage Green, White और Black — पर लागू होगी.

लॉन्च कीमत से कम में मिलेगा फोन

iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल लॉन्च के समय 82,900 रुपये की कीमत पर आया था. ऐसे में Republic Day Sale के दौरान इसे खरीदने पर यूजर्स को कुल मिलाकर 8,000 रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-Gmail में आया Gemini AI का दम, अब फ्री यूजर्स भी उठाएंगे स्मार्ट फीचर्स का फायदा, फटाफट करें चेक

iPhone 17 के प्रमुख फीचर्स

डिस्प्ले: फोन में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है.

इसे भी पढ़ें-3G नेटवर्क को अलविदा कहने की तैयारी; 4G और 5G पर पूरा फोकस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

परफॉर्मेंस: iPhone 17 में Apple का नया A19 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 16-कोर Neural Engine शामिल है, जिससे AI और मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस बेहतर होती है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी और 48MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है. वहीं, फ्रंट में 18MP का कैमरा मिलता है.

इसे भी पढ़ें-Apple iPhone 16 Pro पर Flipkart की बड़ी डील, कीमत में जबरदस्त गिरावट

इसे भी पढ़ें-5,520mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ Redmi Note 15 5G इंडिया में लॉन्च, फीचर्स और कीमत जानें

इसे भी पढ़ें-एक्टिव सिम के बिना अब नहीं चलेगा WhatsApp–Telegram, 90 दिनों में लागू होंगे नए नियम

Video : थाईलैंड में full speed से दौड़ रही ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Thailand Train Accident
हाई स्पीड से दौड़ रही ट्रेन पर गिरी क्रेन. Photo: X

Thailand Train Accident : थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके में बुधवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. नाखोन रत्चासिमा प्रांत में चल रहे एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के दौरान इस्तेमाल की जा रही भारी-भरकम क्रेन अचानक गिर पड़ी, जिसकी चपेट में एक यात्री ट्रेन आ गई. टक्कर के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आग लगने की स्थिति पैदा हो गई.

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 64 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटना के वक्त ट्रेन में करीब 195 यात्री सवार थे.

निर्माण कार्य के बीच गुजरी ट्रेन, तभी हुआ हादसा

यह ट्रेन राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी प्रांत उबोन राचथानी की ओर जा रही थी. जब ट्रेन सिखियो जिले से गुजर रही थी, उसी समय पास में चल रहे एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे निर्माण स्थल पर खड़ी क्रेन संतुलन खो बैठी और सीधे एक डिब्बे पर आ गिरी. इसके बाद ट्रेन का संतुलन बिगड़ गया और आग लगने की सूचना मिली.

इसे भी पढ़ें-2500 साल बाद हुआ ऐसा कि चौंक जाएंगे आप, ईरान की शाही बेटी ने यहूदी से की शादी, चर्चा में विवाह

फंसे यात्रियों को निकालने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. दमकल कर्मियों, मेडिकल टीमों और आपदा प्रबंधन बल को मौके पर भेजा गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बचावकर्मी क्षतिग्रस्त डिब्बों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है.

परिवहन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

थाईलैंड के परिवहन मंत्री पिफत रत्चकितप्राकन ने इस हादसे को बेहद गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि क्रेन गिरने की वजह क्या थी और क्या निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह हादसा एक बार फिर देश में निर्माण परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. हाल के वर्षों में थाईलैंड में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें लापरवाही और तकनीकी खामियों की बात सामने आई है.

हाई-स्पीड रेल परियोजना से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त क्रेन एक महत्त्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल नेटवर्क परियोजना का हिस्सा थी, जिसकी लागत लगभग 5.4 अरब डॉलर आंकी गई है. यह परियोजना बैंकॉक को लाओस के रास्ते चीन के कुनमिंग शहर से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है और इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह योजना चीन की ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल से भी जुड़ी बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान के बदीन में हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या, भारी विरोध, अल्पसंख्यक सुरक्षा पर फिर सवाल