गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन के लिए भू-अर्जन तेज, मुआवजा दावा नहीं करने वाले रैयतों को अंतिम मौका

गोड्डा रेल भू-अर्जन
एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Godda-Pirpainti New Rail Line : गोड्डा-पीरपैंती नई रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित भू-स्वामियों को मुआवजा दावा प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन रैयतों ने अब तक आवश्यक आवेदन जमा नहीं किया है, वे निर्धारित प्रक्रिया जल्द पूरी कर लें, ताकि परियोजना का कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके.

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पीरपैंती अंचल के उदयपुरा, रिफादपुर और परसबन्ना मौजा में रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है. अधिग्रहित जमीन के एवज में मुआवजा भुगतान के लिए प्रभावित भू-स्वामियों से आवश्यक दावा आवेदन मांगे गए थे. इसके लिए पूर्व में नोटिस जारी करने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों में विशेष शिविर भी लगाए गए, जहां आवेदन प्राप्त किए गए.

बारिश की राह देख रहा भागलपुर, उमस से लोग बेहाल; जानिए कब तक बदलेगा मौसम

पहले भी दिए गए थे कई अवसर

जिला भू-अर्जन कार्यालय के अनुसार मुआवजा दावा जमा कराने के लिए 24 जुलाई 2025 को पहली सूचना जारी की गई थी. इसके बाद भी आवेदन नहीं मिलने पर 15 अप्रैल 2026 को दूसरा और 4 जून 2026 को तीसरा नोटिस जारी किया गया. बावजूद इसके कुछ भू-स्वामियों ने अब तक दावा आवेदन जमा नहीं किया है.

भागलपुर में खिड़की से कूदने के बाद युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

Godda-Pirpainti New Rail Line : आवेदन जल्द करने की अपील

प्रशासन ने ऐसे सभी प्रभावित रैयतों से शीघ्र आवेदन जमा करने की अपील की है. इसके लिए संबंधित भू-स्वामियों की सूची भी सार्वजनिक की गई है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मुआवजा पाने से वंचित न रह जाए. अधिकारियों का कहना है कि भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करना प्राथमिकता है, जिससे रेल परियोजना के निर्माण कार्य में किसी तरह की देरी न हो.

गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन परियोजना को क्षेत्र की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल किया गया है. इसके पूरा होने से रेल संपर्क को मजबूती मिलने के साथ आवागमन और विकास गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

Aaj Ka Rashifal : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई लोगों के लिए बदल सकती है किस्मत, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल 26 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 26 June 2026

Aaj Ka Rashifal 26 June 2026: शुक्रवार का दिन ग्रहों की बदलती चाल के कारण सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. आज दोपहर बाद चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का प्रभाव कई लोगों के आत्मविश्वास, भावनाओं, पारिवारिक संबंधों और कार्यशैली पर पड़ सकता है. वहीं सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य योग नौकरी, कारोबार और संचार से जुड़े मामलों में कई राशियों को लाभ दिलाने के संकेत दे रहा है.

आज द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी. गुरु और शुक्र का शुभ संयोग आर्थिक मामलों और पारिवारिक सुख के लिए अनुकूल माना जा रहा है, जबकि मंगल और शनि की स्थिति धैर्य, साहस और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की सलाह दे रही है. ऐसे में किसी राशि के लिए उन्नति के अवसर बनेंगे तो कुछ लोगों को निर्णय लेते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. जानिए 26 जून 2026, शुक्रवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कैसा रहने वाला है.

आइए जानते हैं शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए क्या संकेत लेकर आया है.

मेष राशि

आज आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपनी बात सोच-समझकर रखनी होगी, क्योंकि छोटी सी बहस भी विवाद का रूप ले सकती है. कारोबारियों के लिए दोपहर के बाद निवेश या नया समझौता करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करना होगा. थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम को भी प्राथमिकता दें.

वृषभ राशि

शुक्रवार आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है. लंबे समय से जिस मेहनत का इंतजार था, उसका परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यशैली की सराहना हो सकती है. व्यापार में नए ग्राहक या नया अनुबंध लाभ पहुंचा सकता है. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं.

मिथुन राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं, हालांकि घरेलू जरूरतों पर कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है. प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रिश्तों को और मजबूत बनाएगी. विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की संभावना है. मानसिक ऊर्जा अच्छी रहेगी और दिनभर उत्साह बना रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्रवार राहत भरा दिन साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार और अनुभव का लाभ मिलेगा. अधिकारी और सहकर्मी आपके सुझावों को महत्व देंगे. व्यापार में पुराने रुके हुए भुगतान मिलने के संकेत हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में नई उपलब्धि मिल सकती है. छोटी यात्रा का भी योग बन रहा है.

सिंह राशि

आज जिम्मेदारियां पहले से अधिक रह सकती हैं. नौकरी में अतिरिक्त काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन समय पर कार्य पूरा करने से प्रशंसा भी मिलेगी. व्यापार में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में योजना बनाकर आगे बढ़ें. प्रेम संबंधों में संवाद की कमी गलतफहमी बढ़ा सकती है, इसलिए साथी को समय दें. आंखों और दांतों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी.

कन्या राशि

आज आपके नेतृत्व और निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे. व्यापार में विस्तार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है.

तुला राशि

शुक्रवार का दिन आपके लिए धैर्य की परीक्षा ले सकता है. सुबह के समय कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर बाद चंद्रमा के राशि परिवर्तन के कारण मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है. नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है और समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा. व्यापार में आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए संयमित व्यवहार रखें. पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूरी बनाए रखें. विद्यार्थियों को लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा. बड़े निवेश को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा.

वृश्चिक राशि

दोपहर बाद चंद्रमा के आपकी राशि में प्रवेश करते ही परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की संभावना बन सकती है. व्यापारियों को साझेदारी से लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. प्रेम जीवन में विश्वास और निकटता बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा. विद्यार्थी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसले भी लाभदायक साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी

धनु राशि

आज आपको हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना होगा. कार्यस्थल पर सहयोग की उम्मीद कम रहेगी, इसलिए अपनी जिम्मेदारियां स्वयं निभाएं. व्यापार में अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें. स्वास्थ्य के मामले में पेट और पैरों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता के नए अवसर लेकर आएगा. नौकरी में लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है. आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी शुभ समाचार से घर का माहौल खुशहाल रहेगा. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है. आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता आपके साथ रहेगी.

कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने से शुरुआत में दबाव महसूस होगा, लेकिन धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी. व्यापारियों को किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच कर लेनी चाहिए. प्रेम जीवन में संवाद की कमी दूर करने का प्रयास करें. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें. संपत्ति या वाहन खरीदने का निर्णय कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा. विवादों से दूर रहना ही आपके हित में होगा.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए शुक्रवार उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. नौकरी में अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे. व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवार और मित्रों का साथ मनोबल बढ़ाएगा. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है. खानपान में संतुलन बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

इसे भी पढ़ें-बुध दोष से कुंडली में बढ़ती हैं ये समस्याएं, जानें लक्षण और उपाय

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

रामगढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत; ग्रामीणों ने जाम की सड़क

रामगढ़ सड़क हादसा
ट्रक और पिकअप की टक्कर और ग्रामीणों को समझाती पुलिस.

Ramgarh Road Accident : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. कोयला लदे ट्रक और पिकअप सवारी वाहन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों में छह लोग मारंग मर्चा गांव के निवासी हैं, जबकि एक स्थानीय समाजसेवी भी हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. इस बीच मुस्लिम समाज ने शोक प्रकट करते हुए मुहर्रम का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है.

ताशा पार्टी के सदस्य जा रहे थे रामगढ़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में ताशा पार्टी के सदस्य सवार थे और गोला से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए निकली 340 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त को होगा सीधा चयन

Ramgarh Road Accident : हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलने के बाद रजरप्पा, रामगढ़ और गोला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने यातायात बहाल कराने के साथ-साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच भी शुरू कर दी है.

गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, पहले चरण के साथ दूसरे फेज की तैयारी भी शुरू

तीन दिन में 12 मौतों का दावा, सड़क सुरक्षा की उठी मांग

घटना के विरोध में ग्रामीणों के साथ आजसू नेता पीयूष चौधरी और बारलोंग की मुखिया रेखा देवी भी राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले तीन दिनों के भीतर इसी इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से दुर्घटनाएं रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया.

ग्रामीणों ने सड़क का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट लगाने, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान एसडीपीओ अनूप रंजन, मुख्यालय डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका
कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती

बारिश की राह देख रहा भागलपुर, उमस से लोग बेहाल; जानिए कब तक बदलेगा मौसम

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून.
सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur Weather Update : भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में मानसून की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से लगातार वर्षा के संकेत दिए जा रहे हैं, लेकिन जिले में अब तक संतोषजनक बारिश नहीं हो सकी है. दिन निकलते ही तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. शुक्रवार को भी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा और बारिश नहीं हुई.

30 जून तक हल्की वर्षा के आसार

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 जून के बीच भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में 26 और 27 जून को लू जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है. इसके बाद कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा दर्ज हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी

कृषि कार्यों को लेकर किसानों को परामर्श

मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए आवश्यक सलाह जारी की है. पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण ऊंचे खेतों में धान की रोपाई या खेती शुरू नहीं करने की सलाह दी गई है. जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों का बिचड़ा तैयार करने और खेतों में जरूरत के अनुसार सिंचाई कर नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए निकली 340 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त को होगा सीधा चयन

झारखंड जेल कक्षपाल भर्ती
सांकेतिक तस्वीर.

Jharkhand Jail Recruitment 2026: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य की जेलों में कक्षपाल पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है. यह नियुक्ति सामान्य अभ्यर्थियों के लिए नहीं, बल्कि सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त हो चुके जवानों के लिए होगी. विभाग ने कुल 340 रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है. इसके लिए 12 अगस्त 2026 को हजारीबाग में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.

पुरुष और महिला दोनों के लिए अवसर

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 340 रिक्तियों में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 321 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि 19 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए की जाएगी. विभागीय आवश्यकता और कार्य प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

अन्य रिक्तियां भी राज्य की विभिन्न जेल इकाइयों में शामिल हैं, जिन्हें मिलाकर कुल संख्या 340 पदों तक पहुंचती है.

इंटर पास युवाओं के लिए JSSC में नौकरी का मौका, जानिए कब से भरना है फॉर्म

इन जेलों में भरे जाएंगे पद

राज्य की विभिन्न जेलों में कक्षपालों की नियुक्ति की जाएगी. उपलब्ध रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है :

जेल का नामपुरुष कक्षपालमहिला कक्षपाल
मंडल कारा, धनबाद4004
चास (बोकारो)2703
कोडरमा1803
चतरा2903
गिरिडीह2401
रामगढ़1401
बरही2101

चयनित अभ्यर्थियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को विभाग की ओर से निश्चित मानदेय और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

  • प्रतिमाह 20,000 रुपये का एकमुश्त मानदेय.
  • हर वर्ष मानदेय में 8 प्रतिशत की वृद्धि.
  • एक वर्ष में 20 दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश.
  • सरकारी ड्यूटी के दौरान नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता.
  • सेवा के दौरान किसी दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में राज्य पुलिसकर्मियों के समान अनुग्रह अनुदान की सुविधा.
  • इंटरव्यू कब और कहां होगा

भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को 12 अगस्त 2026 को हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा पहुंचना होगा. इसी दिन साक्षात्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.

आयु सीमा को लेकर यह शर्त

इस भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिनकी आयु 1 जून 2026 तक 55 वर्ष से अधिक नहीं होगी. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कम आयु वाले पूर्व सैनिकों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.

तकनीकी अनुभव वालों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

ड्राइविंग, कंप्यूटर संचालन, चिकित्सा कार्य अथवा अन्य तकनीकी क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले पूर्व सैनिकों को चयन के दौरान विशेष वरीयता दी जाएगी. विभाग की योजना है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले एक माह का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाए, ताकि वे जेल सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें.

इंटरव्यू में साथ रखना होगा यह दस्तावेज

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य एवं शारीरिक जांच भी की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति तथा स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी :

  • डिस्चार्ज कार्ड
  • पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा.

आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती शुरू, 24 जून तक करें आवेदन, सैलरी होगी 63200

यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हजारीबाग पहुंचने के लिए स्वयं व्यवस्था करनी होगी. इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता उपलब्ध नहीं कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका
कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती

इंटर पास युवाओं के लिए JSSC में नौकरी का मौका, जानिए कब से भरना है फॉर्म

JSSC भर्ती 2026
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती: 1 जुलाई से मेडिकल जांच

JSSC Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है. झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 326 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग ने इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की अधिसूचना जारी कर दी है. पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के दौरान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम

भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग ने विस्तृत कैलेंडर जारी किया है. उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.

आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती शुरू, 24 जून तक करें आवेदन, सैलरी होगी 63200
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 20 जुलाई 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 19 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)
  • शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड तथा प्रिंट लेने की अंतिम तिथि : 20 अगस्त 2026 (मध्यरात्रि तक)
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि : 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026
  • किन पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अलग-अलग विभागों में निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी :

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक – 137 पद
  • बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता – 62 पद
  • मात्स्यकी तकनीकी सहायक – 41 पद
  • कीट संग्रहकर्ता – 32 पद
  • वेटनरी सहायक/चिकित्सा सहायक – 27 पद
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक – 27 पद

JSSC Recruitment 2026: कुल रिक्तियां : 326

बिहार में डाक विभाग की फ्रेंचाइजी से कमाई का मौका, गांव में ही शुरू कर सकेंगे यह काम

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया गया है.

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग : 100 रुपये
  • झारखंड के एससी और एसटी वर्ग : 50 रुपये
  • 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी : शुल्क मुक्त

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित वर्ग की रियायती फीस का गलत लाभ लेने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा. निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने वाले उम्मीदवारों का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.

परीक्षा कैसे होगी?

चयन प्रक्रिया के तहत परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ओएमआर शीट आधारित प्रणाली से आयोजित की जा सकती है. परीक्षा बहु-स्तरीय होगी और सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा. परीक्षा पैटर्न, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है.

अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन का विस्तार से अध्ययन करने की सलाह दी गई है. पात्रता, दस्तावेज, आरक्षण और अन्य नियमों की पुष्टि करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करना उचित होगा.

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका

कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री, कहा-जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

पूर्णिया एयरपोर्ट के स्थायी सिविल एन्क्लेव परियोजना की जानकारी देते सम्राट चौधरी
बिहार सीएम सम्राट चौधरी.

Bihar CM Samrat Choudhary : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुई भरत तिवारी की मौत के मामले पर चल रही बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रही है और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे के कदम तय किए जाएंगे.

सरकार ने जांच प्रक्रिया को दी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री का कहना था कि किसी भी विवादित या संवेदनशील घटना में सरकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल सुनिश्चित करना होती है. इसी उद्देश्य से मामले को उच्च स्तर पर जांच के दायरे में लाया गया है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की भूमिका या जिम्मेदारी सामने आती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी बंगले पर सख्ती, राबड़ी देवी को आवास खाली करने का अंतिम नोटिस; जानिए आगे क्या होगा

गांव पहुंचकर शुरू हुई तथ्य जुटाने की कवायद

इधर, मामले की न्यायिक जांच के तहत गुरुवार को जांच दल ने बिलौटी गांव का दौरा किया. जांच आयोग की अगुवाई पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा कर रहे हैं. गांव पहुंचकर टीम ने घटनाक्रम से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी एकत्र की और स्थानीय परिस्थितियों का अवलोकन किया.

पटना में फायर सेफ्टी जांच तेज, खान ग्लोबल समेत 106 कोचिंग संस्थानों को नोटिस, यहां देखें लिस्ट

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

जांच के दौरान प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज सहित अन्य अधिकारियों ने जांच टीम के साथ समन्वय किया. अधिकारियों ने उपलब्ध अभिलेख और आवश्यक सूचनाएं आयोग को सौंपीं.

रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

फिलहाल पूरे मामले में जांच आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. आयोग अपनी पड़ताल पूरी करने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा. इसके बाद ही आगे की प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया तय होगी.

इसे भी पढ़ें-भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस

भागलपुर में खनन विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का स्वागत, इमरजेंसी पर कही अहम बात

प्रमोद चंद्रवंशी भागलपुर दौरा
भागलपुर में खान विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का स्वागत.

Bhagalpur News : भागलपुर पहुंचे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. रेलवे स्टेशन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही. मंत्री के आगमन पर उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा विधायक रोहित पांडेय और जिला अध्यक्ष संतोष साह भी उपस्थित रहे.

भागलपुर में खिड़की से कूदने के बाद युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

भागलपुर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि उनका दौरा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में आपातकाल एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है, जिसके बारे में युवाओं को जानकारी होना आवश्यक है.

मंत्री ने कहा कि उस दौर में देशभर के साथ-साथ भागलपुर के लोगों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था को समझने के लिए उस समय की घटनाओं पर चर्चा जरूरी है.

सुबह-सुबह विक्रमशिला फीडर में फॉल्ट, 4 घंटे तक संकट झेलती रही दक्षिण भागलपुर की एक लाख आबादी

सांस्कृतिक क्षेत्र को लेकर जताई उम्मीद

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष (अति पिछड़ा मोर्चा) प्रिंस मंडल ने मंत्री के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके विभाग से जुड़े विषयों का लाभ जिले को मिल सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्राप्त होगा.

रेलवे स्टेशन पर हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और कई पदाधिकारियों ने मंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

भागलपुर में खिड़की से कूदने के बाद युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

सुरखीकल युवक मौत मामला
सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News : भागलपुर के सुरखीकल क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है. वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक किराये के मकान में एक परिचित परिवार के साथ रह रहा था. घटना के बाद मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

सुबह-सुबह विक्रमशिला फीडर में फॉल्ट, 4 घंटे तक संकट झेलती रही दक्षिण भागलपुर की एक लाख आबादी

घटना को लेकर सामने आया महिला का पक्ष

मकान में रहने वाली महिला का कहना है कि सूरज को शराब पीने की आदत थी. उसके अनुसार गुरुवार सुबह वह नशे की हालत में वहां पहुंचा था. महिला ने बताया कि उस समय घर के भीतर उसकी बेटी मौजूद थी, इसलिए सूरज को कुछ देर रुकने के लिए कहा गया. इसी दौरान वह सीढ़ी वाले हिस्से की खिड़की तक पहुंच गया और वहां से नीचे गिर गया. आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

महिला ने बताया कि सूरज काफी समय से उनके परिवार के साथ रह रहा था और परिवार के सदस्य की तरह ही उसके साथ व्यवहार किया जाता था.

घटना के बाद उठे सवाल

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि घटना से पहले विवाद की स्थिति बनी थी. आसपास के लोगों के बीच भी इस बात की चर्चा रही कि एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी.

पार्षदों ने घेरा, अधिकारियों से मांगा हिसाब; नगर निगम बैठक में उठे जनसुविधाओं के सवाल

मामले की सूचना पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराया. बाद में एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिवार का आरोप है कि सूरज लंबे समय से संबंधित परिवार के संपर्क में था. उनका कहना है कि उसकी कमाई और निजी जीवन से जुड़े कई फैसलों पर भी प्रभाव डाला जाता था. परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी शादी के प्रयास सफल नहीं हो सके और इसके पीछे भी कुछ लोगों की भूमिका रही.

आरोपों को किया खारिज

वहीं महिला ने परिवार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को अस्वीकार कर दिया. उसका कहना है कि उसने कई बार सूरज के परिजनों से संपर्क कर उसे अपने साथ रखने की बात कही थी. महिला के अनुसार सूरज शराब के कारण अक्सर परेशानी खड़ी करता था और कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती थी.

महिला ने कहा कि उसके और सूरज के बीच किसी प्रकार का अनुचित संबंध नहीं था. उसका दावा है कि वह केवल परिचित होने के कारण उनके साथ रह रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

टीएमबीयू में अतिथि शिक्षकों का विरोध जारी, थालियां बजाकर प्रशासन तक पहुंचाई आवाज

टीएमबीयू शिक्षक प्रदर्शन.
टीएमबीयू में अतिथि शिक्षकों का विरोध जारी.

Tmbu teacher protest : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में सेवा से बाहर किए गए अतिथि शिक्षकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है. विरोध कार्यक्रम के छठे दिन गुरुवार को शिक्षकों ने परिसर में अलग अंदाज में प्रदर्शन करते हुए थालियां बजाईं और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. इस दौरान परिसर में नारेबाजी भी हुई. स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर आवाजाही सीमित कर दी गई.

निर्णय पर सवाल, संवाद की मांग

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से वे अपनी बात विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उनका कहना है कि चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के तहत पूरी हुई थी, इसलिए सेवा समाप्ति के निर्णय को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. शिक्षकों ने मांग की कि प्रशासन इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करे.

सुबह-सुबह विक्रमशिला फीडर में फॉल्ट, 4 घंटे तक संकट झेलती रही दक्षिण भागलपुर की एक लाख आबादी

Tmbu teacher protest : बाहरी विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग

आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि नियुक्तियों को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति है, तो पूरे मामले की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए. इसके लिए अन्य विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों को शामिल कर एक नई समिति गठित करने का सुझाव दिया गया. साथ ही अब तक हुई जांचों और उनकी रिपोर्टों की भी दोबारा समीक्षा कराने की मांग उठाई गई.

पार्षदों ने घेरा, अधिकारियों से मांगा हिसाब; नगर निगम बैठक में उठे जनसुविधाओं के सवाल

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन का विस्तार

अतिथि शिक्षकों ने संकेत दिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन का दायरा बढ़ाया जा सकता है. उनका कहना है कि जब तक मामले का संतोषजनक समाधान नहीं निकलता, तब तक विरोध कार्यक्रम जारी रहेगा. शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत का रास्ता खोलने और विवाद का जल्द समाधान निकालने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे