IRE vs IND: आयरलैंड ने कर दिया बड़ा खेल, भारत को 2-0 से हराकर रचा इतिहास

Ireland T20 Win
आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराकर रचा इतिहास

IRE vs IND: भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबले अपने नाम कर लिए. दूसरे टी20 में 1 रन की रोमांचक जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज 2-0 से जीत ली. इसके साथ ही आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 154 रन

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए. टिम टेक्टर और रॉस अडायर ने पहले विकेट के लिए 11 गेंदों में 17 रन जोड़े, लेकिन दोनों शुरुआती बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए.

पाक महिला टीम की हार पर अजय जडेजा का बड़ा बयान, X पर ऐसा लिखा कि छिड़ी बहस

इसके बाद हैरी टेक्टर और कप्तान लॉर्कन टकर ने पारी को आगे बढ़ाया. टकर 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हैरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े. कैलिट्ज ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि टेक्टर ने 47 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली. जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन का योगदान दिया.

प्रिंस यादव ने डेब्यू में लिए तीन विकेट

भारत की ओर से अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को 1 विकेट मिला.

भारत ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, चेन्नई वनडे में 9 विकेट से दर्ज की बड़ी जीत

भारत की शुरुआत रही बेहद खराब

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले के भीतर ही 4 विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके. श्रेयस अय्यर 10 और ईशान किशन 12 रन बनाकर आउट हुए. 35 रन के स्कोर तक भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे.

तिलक वर्मा का अर्धशतक भी नहीं बचा सका मैच

चार विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े. अक्षर 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 55 रन की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. डेब्यू कर रहे सूर्यांश शेडगे 1 रन बनाकर आउट हुए. हर्षित राणा ने अंत में 21 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि हैरी टेक्टर और हम्फ्रीज ने 1-1 सफलता हासिल की.

पहली बार भारत के खिलाफ जीती टी20 सीरीज

पहले मुकाबले में 34 रन से जीत दर्ज करने वाली आयरलैंड ने दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. यह पहली बार है जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में जीत हासिल की.

इसे भी पढ़ें-

हार्दिक पंड्या को मिल सकता है आराम, जानिए BCCI का प्लान
टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली

फ्रांस में उड़ान के कुछ मिनट बाद आसमान से गिरा स्काइडाइविंग विमान, 11 लोगों की मौत

France plane crash
फ्रांस में विमान हादसा. फोटो-सोशल मीडिया

Plane Crash In France : फ्रांस में स्काइडाइविंग के लिए उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 11 लोगों की जान चली गई. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में पांच स्काईडाइवर, पांच इंस्ट्रक्टर और विमान का पायलट शामिल है.

टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा

फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएम टीवी से बातचीत में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन इन्वेस्टिगेशन्स के पूर्व अध्यक्ष जीन-पॉल ट्रोडेक ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

दहल उठा ईरान, अमेरिका ने 10 ठिकानों पर बरसाए बम; ट्रंप बोले- नहीं सुधरे तो खत्म हो जाएगा वजूद

Plane Crash In France : राहत दल पहुंचा, लेकिन कोई जीवित नहीं मिला

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति को जीवित नहीं बचाया जा सका. फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

ओमान तट के समीप हादसे का शिकार हुआ MSV विराट 1, 14 भारतीयों के लिए बचाव अभियान
ईरान के साथ समझौते पर ट्रंप का बयान, कहा- डील के बाद सामान्य होगी समुद्री आवाजाही

शक ने बना दिया हैवान; 10 घंटे तक गर्भवती पत्नी को कमरे में रखता था कैद, फिर दम घोटकर की हत्या

Faridabad Murder Case
एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

Faridabad Woman Murder Case: फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में रहने वाली 23 वर्षीय नेहा कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति अमित गुप्ता को मुख्य आरोपी माना है. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से अमित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने यह बात भी आई है कि पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का संदेह करता था. इसी वजह से वह कथित तौर पर उसके आने-जाने पर रोक लगाता था और कई घंटों तक घर के भीतर बंद रखता था. पुलिस का आरोप है कि घटना वाले दिन उसने नेहा का सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

एक साल पहले हुई थी शादी

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि नेहा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी अमित गुप्ता से हुई थी. शादी के बाद दोनों फरीदाबाद में रहने लगे. उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है. परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद उसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी.

राम मंदिर दान राशि चोरी मामले में SIT का शिकंजा, 80 लाख रुपये बरामद, 8 आरोपी अरेस्ट

नौकरी पर जाने के बाद घर को बाहर से कर देता था बंद

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर और पुलिस जांच के अनुसार, 26 वर्षीय अमित गुप्ता दिल्ली के लाजपत नगर में ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम करता था. वह प्रतिदिन सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच नौकरी के लिए निकलता था और शाम करीब 7 बजे वापस लौटता था. इस दौरान वह कथित तौर पर घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा देता था. पुलिस का कहना है कि इसका उद्देश्य नेहा को घर से बाहर जाने और किसी अन्य व्यक्ति को उससे मिलने से रोकना था.

परिवार ने पूछताछ में दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले से अमित ने घर से निकलते समय बाहर से ताला लगाना शुरू कर दिया था. उनका कहना था कि वह पत्नी पर शक करता था और इसी कारण ऐसा करता था. परिजनों ने यह भी बताया कि नेहा ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उसने कभी इसका विरोध नहीं किया.

लखनऊ अग्निकांड पर सख्त कार्रवाई, जांच के लिए एसआईटी गठित, चार अधिकारी निलंबित

पड़ोसियों के बयान भी जांच का हिस्सा बने

पुलिस के अनुसार, आसपास रहने वाले लोगों ने पूछताछ में बताया कि छह महीने की गर्भवती नेहा अधिकतर समय घर के अंदर ही रहती थी. जांच अधिकारियों के सामने यह बात भी आई कि उसे अकेले बाजार जाने की अनुमति नहीं थी. पुलिस का मानना है कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के संदेह के कारण अमित उसकी गतिविधियों पर लगातार पाबंदियां लगाता था.

जमीन के पंजीकरण को लेकर भी सामने आई जानकारी

फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी यशपाल सिंह यादव ने बताया कि जिस जमीन पर मकान बनाया गया, उसे नेहा के पिता ने खरीदा था. उनके अनुसार, यह जमीन बेटी और दामाद के रहने के लिए ली गई थी, लेकिन दबाव में उसका पंजीकरण अमित गुप्ता के नाम कराया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि मकान का निर्माण भी नेहा के पिता ने ही कराया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी जांच

यशपाल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को मेडिकल बोर्ड ने नेहा का पोस्टमार्टम किया. विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस फिलहाल आरोपी अमित गुप्ता की तलाश कर रही है. साथ ही परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, विपक्ष के वोटों को लेकर शुरू हुई नई चर्चा
ISI हैंडलर से जुड़े नेटवर्क पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों को दबोचा

₹799 में मिलेगा यह 4G फीचर फोन, UPI पेमेंट से लेकर वीडियो स्ट्रीमिंग तक कई सुविधाएं

JioBharat V4
JioBharat V4.

JioBharat V4: कम कीमत में 4G फीचर फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो ने JioBharat V4 पेश किया है. ₹799 की कीमत वाला यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन की जगह कीपैड डिवाइस का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं या सीमित बजट में 4G सुविधा चाहते हैं. कम कीमत होने के बावजूद इसमें डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन कंटेंट जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं.

Jio Bharat V4: कॉलिंग के साथ मिलती हैं डिजिटल सुविधाएं

JioBharat V4 में सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा ही नहीं है. इसमें JioPay का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैंक खाते के जरिए सीधे UPI भुगतान किया जा सकता है. इसके अलावा जियो नेटवर्क पर वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्में देखने और लाइव स्पोर्ट्स हाइलाइट्स जैसी सुविधाओं का भी उपयोग किया जा सकता है.

मोबाइल नंबर बदलते ही कर लें यह काम, नहीं तो खतरे में पड़ सकते हैं ऑनलाइन अकाउंट

Safety Shield समेत कई उपयोगी फीचर

इस फीचर फोन में Safety First से जुड़े फीचर भी शामिल किए गए हैं. कंपनी ने इसमें मॉनिटरिंग और यूजर मैनेजर जैसी सुविधाएं दी हैं, ताकि परिवार के सदस्य आपस में जुड़े रह सकें.

इसके अलावा फोन में Safety Shield फीचर भी मिलता है. JioThing ऐप के जरिए इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है. ऐप की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक करने, कॉल और कुछ सेटिंग्स मैनेज करने के साथ संदिग्ध कॉल की पहचान और उन्हें ब्लॉक करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री तय, जानिए कब लॉन्च होगा नया प्रीमियम स्मार्टफोन

₹123 के प्लान के साथ कर सकते हैं इस्तेमाल

JioBharat V4 की कीमत ₹799 रखी गई है. इसके साथ कंपनी का ₹123 वाला प्लान भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस प्लान में कॉलिंग और इंटरनेट दोनों की सुविधा मिलती है, जिससे कम खर्च में 4G सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है.

यहां मिलेगा फोन

JioBharat V4 को जियो की आधिकारिक वेबसाइट, जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल स्टोर और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है. यह फोन ब्लैक और ब्लू रंग विकल्प में उपलब्ध है. कम बजट वाले ग्राहकों के अलावा बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी इसे एक उपयोगी विकल्प माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-

Redmi Note 14 Pro 5G पर आकर्षक ऑफर, कीमत में बड़ी गिरावट—ग्राहकों को मिल रही अतिरिक्त छूट
टैबलेट मार्केट में OnePlus Pad 4 ने मचाया धमाल; हैरान करने वाला फीचर्स, कंप्यूटर जैसा फील
लॉन्च के कुछ ही दिनों में ₹9000 सस्ता हुआ Samsung का फोन; Amazon ऑफर ने बढ़ाई डिमांड
इंडिया में 1 मई से लागू होंगे नए नियम, रियल मनी गेमिंग पर सख्ती, यूजर्स की सुरक्षा पर जोर

भागलपुर में मीराचक से ज्योति बिहार कॉलोनी तक प्यास बरकरार, 16 वार्डों में नहीं पहुंचा नल का जल

Ranchi Water Supply
सांकेतिक तस्वीर

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में हर घर नल का जल योजना का लाभ अब भी सभी घरों तक नहीं पहुंच सका है. पीएचइडी की ओर से योजना का मूल कार्य काफी पहले पूरा कर लिया गया था, लेकिन उस दौरान छूट गये घरों और टोले-मोहल्लों तक पाइपलाइन विस्तार का काम अब तक अधूरा है. इसका असर यह है कि सबौर प्रखंड की कई पंचायतों के 16 वार्डों में रहने वाले परिवार आज भी नियमित पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं.

भागलपुर की छोटी गलियों में बदलेगा सड़क निर्माण का तरीका, अब लगेंगे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक

विभाग का कहना है कि छूटे हुए घरों तक जलापूर्ति पहुंचाने की प्रक्रिया वर्षों से चल रही है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा है. जिन इलाकों में पाइपलाइन नहीं पहुंची, वहां के लोगों को आज भी पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका.

इन टोलों और बस्तियों में अब भी नहीं पहुंचा पानी

बैजलपुर पंचायत के महेशपुर पश्चिमी टोला, मिल्की टोला, कुरमई पंडित टोला और मंडल टोला, फतेहपुर पंचायत के मंसरपुर, उत्तरी टोला और दक्षिणी टोला, बरारी पंचायत के ज्योति बिहार कॉलोनी और मीराचक टोला, फरका पंचायत का उत्ती टोला, पड़घड़ी का पासवान टोला, सरधो पंचायत के नवटोलिया टोला और महादलित टोला, ममलखा पंचायत के न्यू ममलखा टोला, मसाढ़ू टोला तथा मुसहरी टोला में अब तक हर घर नल का जल योजना का लाभ नहीं पहुंच सका है.

भागलपुर में भोलानाथ और बौंसी ROB की हकीकत आई सामने, रेलवे और एजेंसियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

3.79 करोड़ की योजना तैयार, एजेंसी चयन के बाद शुरू होगा काम

लोगों की मांग को देखते हुए पीएचइडी पूर्वी प्रमंडल ने अब छूटे हुए घरों तक पेयजल पहुंचाने के लिए नई योजना तैयार की है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 3 करोड़ 79 लाख 83 हजार रुपये रखी गयी है. योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार कर सभी छूटे हुए घरों को जलापूर्ति नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है.

इस गर्मी भी नहीं मिलेगी राहत

हालांकि योजना तैयार होने के बावजूद प्रभावित परिवारों को इस गर्मी में पानी मिलने की संभावना नहीं है. विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि छह महीने निर्धारित की है. काम की शुरुआत एजेंसी चयन के बाद ही हो सकेगी. इसके लिए जारी निविदा 15 जुलाई को खोली जायेगी, जबकि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गयी है. वित्तीय निविदा खोलने की तिथि फिलहाल निर्धारित नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

भागलपुर की छोटी गलियों में बदलेगा सड़क निर्माण का तरीका, अब लगेंगे इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक

भागलपुर मोबाइल टॉयलेट
भागलपुर नगर निगम की फाइल फोटो.

Bhagalpur News : नगर निगम क्षेत्र की छोटी और संकरी गलियों में अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया बदलने जा रही है. नगर आयुक्त ने इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी सड़कों के निर्माण में अब पीसीसी के स्थान पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक का उपयोग किया जायेगा. यह व्यवस्था नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश तथा राज्य सरकार के पूर्व जारी संकल्प के अनुरूप लागू की गयी है.

वर्षा जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

जारी आदेश में कहा गया है कि जिन गलियों की चौड़ाई 10 फीट या उससे कम है, वहां निर्माण अथवा पक्कीकरण के दौरान इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक का प्रयोग किया जायेगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य वर्षा जल को जमीन के भीतर समाने का अवसर देना है, जिससे भूजल स्तर के संरक्षण और ग्राउंड वाटर रिचार्ज को बढ़ावा मिल सके.

भागलपुर में भोलानाथ और बौंसी ROB की हकीकत आई सामने, रेलवे और एजेंसियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Bhagalpur News : तय तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार होगा निर्माण

नगर निगम के टेक्निकल सेल द्वारा जारी शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराया जायेगा. पेवर ब्लॉक बिछाने से पहले सब-बेस तैयार किया जायेगा. इसके बाद वाटर बाउंड मैकाडम (डब्ल्यूबीएम) अथवा जीएसबी की परत बिछायी जायेगी और उसके ऊपर सैंड कुशनिंग लेयर तैयार की जायेगी. इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य ब्लॉकों को मजबूती से स्थापित करना और धंसने जैसी समस्या से बचाव करना है.

अभियंताओं को पालन सुनिश्चित करने का निर्देश

नगर आयुक्त ने निगम के सभी अभियंताओं और प्रभारी योजना शाखा को निर्देश दिया है कि छोटी गलियों एवं पथों से संबंधित सभी नयी योजनाओं में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाये. साथ ही आदेश का पूरी तरह अनुपालन कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गयी है.

गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन के लिए भू-अर्जन तेज, मुआवजा दावा नहीं करने वाले रैयतों को अंतिम मौका

पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए निर्धारित किये गये मानक

इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक से बनने वाली सड़कों के निर्माण में तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य रहेगा. नगर आयुक्त के आदेश में इसके लिए छह प्रमुख बिंदु निर्धारित किये गये हैं.

  • नई सड़क और नाला निर्माण से पहले पुरानी सड़क को अनिवार्य रूप से हटाया जायेगा.
  • नाले का वर्टिकल लेवल और उसका स्लोप निर्धारित मानकों के अनुरूप रखा जायेगा, ताकि जलजमाव की स्थिति नहीं बने.
  • गाद की सफाई के लिए तकनीकी मानकों के अनुसार आवश्यक दूरी पर उपयुक्त चेंबर बनाया जायेगा.
  • सड़क बनने के बाद मरम्मत कार्य की स्थिति में ईंट सोलिंग की समुचित व्यवस्था की जायेगी.
  • एमबी बुक करते समय केवल सामग्री की खपत को आधार नहीं बनाया जायेगा, बल्कि कार्य की गुणवत्ता और अपेक्षित परिणाम को प्राथमिकता दी जायेगी.
  • निरीक्षण में यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया तो संबंधित निर्माण कार्य का भुगतान किसी भी स्थिति में नहीं किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे

28 जून के नए रेट जारी, जानें किन शहरों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल के नए रेट
पेट्रोल पंप की सांकेतिक तस्वीर.

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की संशोधित कीमतें जारी कर दी हैं. हाल ही में लगातार चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद रविवार को देश के अधिकांश शहरों में ईंधन के दाम स्थिर रहे. हालांकि कुछ शहरों में नई दरों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है. ऐसे में वाहन चालकों के लिए ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत देखना जरूरी हो सकता है.

Petrol Diesel Price Today: पटना और जमशेदपुर में बदले रेट

रविवार को जारी दरों के अनुसार पटना में पेट्रोल 1.18 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 114.55 रुपये पर पहुंच गया. वहीं जमशेदपुर में इसकी कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन दोनों शहरों को छोड़कर अधिकांश प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत पहले जैसी ही रही.

डीजल के मोर्चे पर भी तस्वीर लगभग समान रही. पटना में इसकी कीमत 1.13 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 100.49 रुपये हो गई, जबकि जमशेदपुर में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अन्य प्रमुख शहरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ.

पेट्रोल रेट :

शहर27 जून का रेट (₹/लीटर)28 जून का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना113.37114.55+1.18
भागलपुर114.37114.37कोई बदलाव नहीं
दरभंगा114.16114.16कोई बदलाव नहीं
गया114.31114.31कोई बदलाव नहीं
मुजफ्फरपुर114.10114.10कोई बदलाव नहीं
रांची106.19106.19कोई बदलाव नहीं
देवघर104.99104.99कोई बदलाव नहीं
धनबाद105.35105.35कोई बदलाव नहीं
जमशेदपुर 105.22105.28+0.06
लखनऊ101.86101.86कोई बदलाव नहीं
नोएडा101.96101.96कोई बदलाव नहीं
दिल्ली102.12102.12कोई बदलाव नहीं
मुंबई111.21111.21कोई बदलाव नहीं
कोलकाता113.51113.51कोई बदलाव नहीं
चेन्नई107.76107.76कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु111.68111.68कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम102.97102.97कोई बदलाव नहीं
भोपाल114.54114.54कोई बदलाव नहीं

डीजल रेट :

शहर27 जून का रेट (₹/लीटर)28 जून का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना99.36100.49+1.13
भागलपुर100.30100.30कोई बदलाव नहीं
दरभंगा100.10100.10कोई बदलाव नहीं
गया100.26100.26कोई बदलाव नहीं
मुजफ्फरपुर100.05100.05कोई बदलाव नहीं
रांची101.31101.31कोई बदलाव नहीं
देवघर100.21100.21कोई बदलाव नहीं
धनबाद100.55100.55कोई बदलाव नहीं
जमशेदपुर 100.42100.48+0.06
लखनऊ95.3695.36कोई बदलाव नहीं
नोएडा95.4495.44कोई बदलाव नहीं
दिल्ली95.2095.20कोई बदलाव नहीं
मुंबई97.8397.83कोई बदलाव नहीं
कोलकाता99.8299.82कोई बदलाव नहीं
चेन्नई99.5599.55कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु99.5699.56कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम95.6495.64कोई बदलाव नहीं
भोपाल99.6499.64कोई बदलाव नहीं

ईंधन की कीमतें किन बातों पर निर्भर करती हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले कर, परिवहन लागत और पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन जैसे कारकों को आधार बनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें-

बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता खत्म, SSY में निवेश से तैयार होगा बड़ा फंड
खाद्य उत्पादों पर ‘Healthy’ के दावों की जांच तेज, FSSAI के रडार पर 8 बड़ी कंपनियां

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

जल्दी चाहिए पासपोर्ट? जानिए कितने दिन में मिलेगा, कितनी लगेगी फीस और कैसे करें आवेदन

Tatkal Passport
जल्दी चाहिए पासपोर्ट तो करें ये काम.

Tatkal Passport: किसी जरूरी वजह से अगर कम समय में पासपोर्ट बनवाने की जरूरत पड़ जाए, तो सामान्य प्रक्रिया का इंतजार करना आवश्यक नहीं है. केंद्र सरकार की Tatkal Passport Scheme ऐसे आवेदकों के लिए शुरू की गई है, जिनको विदेश यात्रा, नौकरी, पढ़ाई, चिकित्सा या अन्य आपात कारणों से जल्द पासपोर्ट चाहिए. इस व्यवस्था के तहत आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाता है और दस्तावेज सही होने पर पासपोर्ट कम समय में जारी किया जा सकता है.

यदि आवेदन में दी गई जानकारी सही हो और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे हों, तो कई मामलों में पासपोर्ट 1 से 3 कार्य दिवस के भीतर जारी किया जा सकता है. हालांकि अंतिम समय दस्तावेजों के सत्यापन, आवेदन की जांच और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर निर्भर करेगा.

क्या है Tatkal Passport सुविधा?

Tatkal Passport एक विशेष सेवा है, जिसके तहत पासपोर्ट आवेदन को सामान्य श्रेणी की तुलना में प्राथमिकता देकर प्रोसेस किया जाता है. इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कम समय में पासपोर्ट उपलब्ध कराना है.

  • किन परिस्थितियों में यह सुविधा फायदेमंद है?
  • विदेश यात्रा
  • विदेश में नौकरी
  • उच्च शिक्षा
  • मेडिकल इमरजेंसी
  • बिजनेस ट्रिप
  • पारिवारिक आपात स्थिति
  • आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली, पानी या गैस बिल (पते के प्रमाण के लिए)
  • बैंक पासबुक
  • जन्म तिथि का प्रमाण
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

ध्यान दें. आवेदन के प्रकार और आवेदक की स्थिति के अनुसार दस्तावेजों की आवश्यकता अलग-अलग हो सकती है.

Tatkal Passport की फीस

पासपोर्ट का प्रकार शुल्क
36 पेज का नया पासपोर्ट ₹3,500
60 पेज का नया पासपोर्ट ₹4,000

इसे भी पढ़ें-सुबह-सुबह कई शहरों में बदले पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Tatkal Passport : ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Step 1: Passport Seva Portal पर रजिस्ट्रेशन कर लॉग इन करें.

Step 2: ‘Apply for Fresh Passport’ विकल्प चुनें.

Step 3: आवेदन फॉर्म भरते समय Tatkal Category का चयन करें.

Step 4: सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

Step 5: निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

Step 6: नजदीकी Passport Seva Kendra या Post Office Passport Seva Kendra में अपॉइंटमेंट बुक करें.

Step 7: तय तारीख पर मूल दस्तावेजों के साथ केंद्र पहुंचें और बायोमेट्रिक व दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें.

जल्दी चाहिए पासपोर्ट? जानिए कितने दिन में मिलेगा, कितनी लगेगी फीस और कैसे करें आवेदन Tatkal Passport 1
Tatkal Passport

कितने समय में मिलता है पासपोर्ट?

यदि आवेदन और दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो Tatkal Passport सामान्यतः 1 से 3 कार्य दिवस के भीतर जारी किया जा सकता है. कुछ मामलों में पहले पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है और बाद में पुलिस सत्यापन कराया जाता है. वहीं दस्तावेजों में कमी या अन्य कारण होने पर प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है.

  • आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
  • आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरें.
  • सभी दस्तावेज अद्यतन और स्पष्ट रखें.
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें.
  • अपॉइंटमेंट के समय मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं.
  • आवेदन जमा करने के बाद नियमित रूप से स्टेटस जांचते रहें.
  • क्या सभी लोग Tatkal Passport के लिए आवेदन कर सकते हैं?

ज्यादातर भारतीय नागरिक Tatkal Scheme के तहत आवेदन करने के पात्र होते हैं. हालांकि कुछ विशेष मामलों में अतिरिक्त जांच की आवश्यकता पड़ सकती है या आवेदन सामान्य प्रक्रिया के तहत निपटाया जा सकता है. इसलिए आवेदन से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अवश्य जांच लें.

इसे भी पढ़ें-

बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता खत्म, SSY में निवेश से तैयार होगा बड़ा फंड
खाद्य उत्पादों पर ‘Healthy’ के दावों की जांच तेज, FSSAI के रडार पर 8 बड़ी कंपनियां

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती: 1 जुलाई से मेडिकल जांच, 1941 अभ्यर्थियों को बुलावा

JSSC भर्ती 2026
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती: 1 जुलाई से मेडिकल जांच

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की भर्ती प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचाते हुए मेडिकल जांच का कार्यक्रम जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा की मेधा सूची में शामिल कुल 1941 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल स्थित आठवें तल्ले के ऑडिटोरियम में कराई जाएगी. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा और उसके आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा.

पहले दिन कितने उम्मीदवारों की होगी मेडिकल जांच

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई को पहले चरण में 150 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच होगी. इसके बाद निर्धारित तिथि के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों, यानी 1941 उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के लिए चयनित किया गया है.

पुलिस भर्ती नियमों के अनुरूप होगी प्रक्रिया

जेएसएससी ने बताया है कि मेडिकल जांच झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली, 2014 तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार कराई जाएगी. पूरी प्रक्रिया अधिसूचित चयन पर्षद की निगरानी में संपन्न होगी. जांच पूरी होने के बाद चयन पर्षद योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को सौंपेगा.

मेडिकल के बाद होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन

चिकित्सीय जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा. यदि किसी कारण से कुछ पद रिक्त रह जाते हैं तो लिखित परीक्षा की मेधा सूची में अगले क्रम के अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा और इसके लिए नई सूची जारी की जाएगी.

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर मेडिकल जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर दिया जाएगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को चिकित्सीय जांच के लिए अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को तय कार्यक्रम के अनुसार समय पर उपस्थित रहने की सलाह दी गई है.

अयोग्य घोषित होने पर अपील कर सकेंगे उम्मीदवार

यदि किसी अभ्यर्थी को मेडिकल जांच में अयोग्य घोषित किया जाता है तो वह अपील कर सकेगा. अपील करने वाले उम्मीदवारों की दोबारा चिकित्सीय जांच 20 और 21 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से रिम्स, रांची स्थित चिकित्सीय अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एपेक्स मेडिकल बोर्ड द्वारा की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा. अपील प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अलग से कोई अवसर नहीं दिया जाएगा.

अनुक्रमांकवार सूची होगी जारी

मेडिकल जांच के लिए चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अलग से प्रकाशित की जाएगी. आयोग ने उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जांच स्थल पर समय से पहुंचने को कहा है.

583 पदों पर होगी भर्ती

उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका समेत आठ जिलों में किया गया था. इस भर्ती अभियान के जरिए उत्पाद सिपाही के 583 रिक्त पद भरे जाएंगे. मेडिकल जांच शुरू होने के साथ भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ गई है और अब अभ्यर्थियों की निगाह अंतिम चयन सूची पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी
नौकरी पर मंडरा रहा संकट होगा दूर, JTET नियम बदलाव से शिक्षकों को राहत
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, सियासी हलचल तेज
लालू प्रसाद को रांची सिविल कोर्ट से राहत, इलाज के लिए सिंगापुर जाने की मिली अनुमति

भागलपुर में अगले तीन दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, बारिश के भी बन रहे आसार

भागलपुर मौसम अपडेट
सांकेतिक तस्वीर.

weather update : भागलपुर में आने वाले तीन दिनों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने के संकेत हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

बादल उमड़ रहे, लेकिन खुलकर नहीं बरस रहा मानसून

पिछले दो दिनों से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है. आसमान में घने बादल छा रहे हैं और कई जगह बिजली भी चमक रही है, लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. कहीं कुछ मिनट तक हल्की बारिश दर्ज की जा रही है तो कई स्थानों पर केवल बूंदाबांदी ही हो रही है. रविवार सुबह भी थोड़ी देर वर्षा हुई, लेकिन उसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहा.

कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने के संकेत, पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर तक अलर्ट

weather update : खेती की रफ्तार पर मौसम की मार

मानसून की धीमी चाल का असर अब खेती पर भी साफ दिखाई देने लगा है. धान की नर्सरी तैयार होने के बावजूद किसान रोपाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि खेतों में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है.

किसानों का कहना है कि बोरिंग के सहारे सीमित क्षेत्र में ही रोपाई संभव है, जबकि अधिकांश खेत अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. उनका मानना है कि यदि जल्द लगातार वर्षा नहीं हुई तो धान की रोपनी का काम और पीछे खिसक सकता है.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम