Asansol News: आसनसोल में इस्टर्न रेलवे बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    Asansol News
    ईस्टर्न रेलवे बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता.

    Asansol News: आसनसोल में ईस्टर्न रेलवे बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई.

    Asansol News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अभियान के तहत 13 जनवरी, 2025 सोमवार को आसनसोल में ईस्टर्न रेलवे बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और “टीबी मुक्त भारत” के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था.

    यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, आसनसोल की देखरेख में आयोजित किया गया और इसमें डॉ एस भट्टाचार्य (अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासन), डॉ. रजनी सिन्हा (मंडल चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), स्कूल का प्रिंसिपल, सीएचआई व डीआरएच, विस्तार शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया.

    प्रतियोगिता का विषय “टीबी मुक्त भारत” था. कुल 24 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता और अभियान के दृष्टिकोण की समझ को अपनी कलाकृति के माध्यम से व्यक्त किया. सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

    इसके अलावा, डॉक्टरों के एक पैनल ने छात्रों और कर्मचारियों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर चर्चा की. चर्चा में तपेदिक उन्मूलन की दिशा में चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया और समुदाय से सक्रिय भागीदारी को प्रेरित किया गया.

    इस कार्यक्रम की व्यापक रूप से सराहना की गई और भारत में टीबी उन्मूलन की महत्वपूर्ण आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया.

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bihar Traffic Rules: सावधान…! तीन बार से ज्यादा नियम तोड़ा तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

    Bihar News
    फाइल फोटो

    Bihar Traffic Rules: सड़कों पर बाइक चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है़. 

    Bihar News: शहर की सड़कों पर बाइक चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है़ या यह कहिए कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिहार ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे लोगों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है. कोई अगर तीन बार से अधिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, लाइसेंस रद्द हो सकता है. 10 हजार से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई है. इसमें से 5 हजार से अधिक लाइसेंस धारक अकेले पटना से हैं, जबकि बाकी तीन अन्य स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ से हैं. यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार और पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने दी है. यह कार्रवाई नजरअंदाज करने जैसी नहीं है.

    26 जनवरी से कौन संभालेगा ट्रैफिक पोस्ट ?

    पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यह बदलाव 26 जनवरी से होगा. ट्रैफिक पोस्ट का कमान महिला पुलिस के हाथों में होगी. महिला पुलिसकर्मी मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगी. शहर के 54 ट्रैफिक पोस्ट पर सिर्फ महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी. चेक पोस्ट पर 60 महिला पुलिस अधिकारी और 250 महिला कर्मियों की तैनाती की जाएगी.

    जानिए, जुर्माना लगाने का अधिकार अब किनके पास रहेगा

    पटना में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सब-इंस्पेक्टर से नीचे के अधिकारी जुर्माना नहीं लगा सकेंगे और न ही चालान काटने के लिए यातायात विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई हैंडहेल्ड मशीन का इस्तेमाल कर सकेगा. सोमवार को ट्रैफिक पुलिस का नया लोगो भी जारी किया गया.

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bhagalpur City: भागलपुर में आज खुलेगा गरीबों की किस्मत का लिफाफा, कंबल वितरण पर लिया जायेगा अंतिम फैसला

    Bhagalpur News
    नगर निगम, भागलपुर

    Bhagalpur City: भागलपुर में जरूरतमंदों के बीच बंटने वाले कंबल को लेकर चल रहा विवाद आज थम जायेगा. कंबल के सेंपल की लेबोरेट्री टेस्ट रिपोर्ट उद्योग विभाग ने नगर निगम को सौंप दी है और आज ही लिफाफा खुलेगा.

    Bhagalpur City: भागलपुर में जरूरतमंदों के बीच बंटने वाले कंबल को लेकर चल रहा विवाद आज थम जायेगा. कंबल के सेंपल की लेबोरेट्री टेस्ट रिपोर्ट उद्योग विभाग ने नगर निगम को सौंप दी है और आज ही यानी, सोमवार को लिफाफा खुलेगा. जांच रिपोर्ट का लिफाफा मेयर डॉ बसुंधरा लाल व प्रभारी नगर आयुक्त के समक्ष खोली जायेगी. इसके बाद तय किया जायेगा कि कंबल वितरण करने लायक है या नहीं.

    पार्षदों ने कंबल को घटिया बताकर वितरण पर रोक लगा रखा है. सेंपल को जांच के लिए उद्योग विभाग भेजा गया था. पिछले कई दिनों से रिपोर्ट मिलने का इंतजार हो रहा था. वहीं, गहराते विवाद के बीच नगर आयुक्त 25 जनवरी तक छुट्टी पर चली गयी. इसके बाद यह मान लिया गया कि अब कंबल वितरण नहीं होगा. लेकिन, अब वितरण को लेकर अंतिम फैसला आज होगा.

    बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    5100 कंबल का दूसरा लॉट आया

    कंबल का दूसरा खेप भी आ गया है. 5100 कंबल है, जिसका वजन कराकर सुरक्षित रखा गया है. पहले खेप में भी 5100 कंबल आया था. कंबल हरेक वार्ड में 200-200 के हिसाब से वितरण के लिए 10,200 कंबल है.

    उद्योग विभाग की रिपोर्ट को पॉजिटिव होने का किया दावा

    उद्योग विभाग की जांच रिपोर्ट का लिफाफा खुलने से पहले नगर निगम ने इसके पॉजिटिव होने का दावा किया है. निगमकर्मी के अनुसार उद्योग विभाग ने कंबल की रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया है. टेंडर के मानक के अनुसार कंबल खरीद बताया है.

    इसे भी पढ़ें

    मार्च में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल, बर्बाद पानी फिर से हो सकेगा इस्तेमाल

    बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2,00,00,000 की बिल्डिंग हो गयी खंडहर, कौन है जिम्मेदार?

    बिहार में राहगीरों के लिए सितंबर में खुलेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन!

    भागलपुर में फिर से 8वीं तक स्कूल बंद, 15 जनवरी तक छुट्टी

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bhagalpur City: गंगा में नहीं चलेगी नाव, मकर संक्रांति से पहले भागलपुर DM ने जारी किया आदेश

    Bhagalpur City
    फाइल फोटो

    Bhagalpur News: भागलपुर में मकर संक्रांति पर गंगा नदी में नाव नहीं चलेगी. यह आदेश डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की ओर से जारी की गयी है.

    Bhagalpur News: भागलपुर में मकर संक्रांति पर गंगा नदी में नाव नहीं चलेगी. यह आदेश डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी (Dr. Nawal Kishore Chowdhary)की ओर से जारी कर की गयी है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी संयुक्त आदेश में जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व बलों की प्रतिनियुक्ति करेंगे. साथ ही विधि व्यवस्था का मॉनीटरिंग व सुपरविजन करेंगे. दरअसल, मकर संक्रांति पर्व पर गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान और दान करने की परंपरा है. इस कारण गंगा नदी के घाटों के किनारे भीड़ रहेगी. इसके मद्देनजर प्रशासनिक प्रबंधन सहित खतरनाक घाटों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाएं सुनश्चित करना आवश्यक बताया गया है.

    नदी के एक से दूसरे छोर आने-जाने पर भी रहेगा पूरी तरह से रोक

    जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि नाव से लोग नदी के एक छोर से दूसरे छोर की ओर आने-जाने पर पूर्णत: रोक रहेगी. अनुमंडल पदाधिकारी नौका के परिचालन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

    बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश

    भागलपुर पुलिस लाइन के पुलिस उपाधीक्षक एवं नवगछिया पुलिस केंद्र के परिवारी प्रवर सहित अन्य पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह ज्वाइंट ऑर्डर के अनुसार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. वहीं, गंगा नदी के घाटों पर आवश्यकता अनुसार नाव, गोताखोर, एसडीआरएफ की टीम की भी प्रतिनियुक्ति करेंगे. पर्व के अवसर पर नदी घाटों पर साफ-सफाई कराना, संवेदनशील, अति महत्वपूर्ण घाटों को चिह्नित करेंगे एवं खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि स्नान करने आने वाले श्रद्धालु उक्त सीमा के पार न जा सके.

    इसके अलावा नदी घाट के आसपास असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, किसी भी अफवाह को फैलने से रोकने एवं भीड़ पर नियंत्रण रखने जैसे सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    इसे भी पढ़ें

    मार्च में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल, बर्बाद पानी फिर से हो सकेगा इस्तेमाल

    बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2,00,00,000 की बिल्डिंग हो गयी खंडहर, कौन है जिम्मेदार?

    बिहार में राहगीरों के लिए सितंबर में खुलेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन!

    भागलपुर में फिर से 8वीं तक स्कूल बंद, 15 जनवरी तक छुट्टी

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    BJP Candidate Third List: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, टिकट कटने से नाराज मोहन सिंह बिष्ट को बनाया मुस्तफाबाद से प्रत्याशी

    BJP Candidate third List
    Mohan Singh Bisht

    Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Singh Bisht) को पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है

    Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस तीसरी लिस्टम में बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Singh Bisht) का नाम आया है. पार्टी ने उन्हें दूसरी लिस्ट में जगह नहीं दी थी और करावल नगर से कपिल मिश्रा को टिकट दिया था. करावल नगर से 5 बार चुने गए निवर्तमान विधानसभा में सबसे वरिष्ठ बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि कपिल मिश्रा को उनकी जगह लाने का पार्टी का फैसला गलत है. नाराजगी दिखाने के बाद बिष्ट को मुस्तफाबाद से उम्मीदवार बनाया गया.रविवार की रात बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की है.

    इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली और दूसरी लिस्ट में 29-29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.

    Delhi Assembly Election 2025: मतदान 5 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी.  

    बीजेपी की पहली लिस्ट(BJP’s first list)

    • आदर्श नगर – राज कुमार भाटिया
    • बादली – दीपक चौधरी
    • रिठाला – कुलवंत राणा
    • नांगलोई जाट – मनोज शौकीन
    • मंगोलपुरी – राजकुमार चौहान
    • रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता
    • शालीमार बाग – रेखा गुप्ता
    • मॉडल टाउन – अशोक गोयल
    • करोल बाग  – दुष्यंत कुमार गौतम
    • पटेल नगर – राज कुमार आनंद
    • राजौरी गार्डन – सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
    • जनकपुरी – आशीष सूद
    • बिजवासना – कैलाश गहलोत
    • नई दिल्ली – प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
    • जंगपुरा – सरदार तरविंदर सिंह वर्मा
    • मालवीय नगर – सतीश उपाध्याय
    • आर के पुरम – अनिल शर्मा
    • महरौली – गजेंद्र यादव
    • छतरपुर – करतार सिंह तंवर
    • अंबेडकर नगर – खुशीराम चुनार
    • कालकाजी – रमेश बिधूड़ी
    • बदरपुर – नारायण दत्त शर्मा
    • पटपइगंज – रवींद्र सिंह नेगी
    • विश्वास नगर – ओम प्रकाश शर्मा
    • कृष्णा नगर – अनिल गोयल
    • गांधी नगर – सरदार अरविंदर सिंह लवली
    • सीमापुरी – कुमारी रिंकू
    • रोहतास नगर – जितेंद्र महाजन
    • घोंडा – अजय महावर

    बीजेपी की दूसरी लिस्ट(BJP’s second list)

    • नरेला – राज करण खत्री
    • तिमारपुर – सूर्य प्रकाश खत्री
    • मुंडका – राजेंद्र दराल
    • किराड़ी – बजरंग शुक्ला
    • सुल्तानपुर माजरा – कर्म सिंह कर्मा
    • शंकूी बस्ती – करनैल सिंह
    • त्रि नगर – तिलक राम गुप्ता
    • सदर बाजार – मनोज कुमार जिंदल
    • चांदनी चौक – सतीश जैन
    • मटिया महल – दीप्ति इंदौरा
    • बल्लीमारान – कमल बागड़ी
    • मोती नगर – हरीश खुराना
    • मादीपुर – उर्मिला कैलाश गंगवाल
    • हरि नगर – श्याम शर्मा
    • तिलक नगर – श्वेता सैनी
    • विकासपुरी – पंकज कुमार सिंह
    • उत्तम नगर – पवन शर्मा
    • द्वारका – प्रद्युम्न राजपूत
    • मटियाला – संदीप सहरावत
    • नजफगढ़ – नीलम पहलवान
    • पालम – कुलदीप सोलंकी
    • राजिंदर नगर – उमंग बजाज
    • कस्तूरबा नगर – नीरज बसोया
    • तुगलकाबाद – रोहतास बिधूड़ी
    • ओखला – मनीष चौधरी
    • कोंडली – प्रियंका गौतम
    • लक्ष्मी नगर – अभय वर्मा
    • सीलमपुर – अनिल गौड़
    • करावल नगर – कपिल मिश्रा

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bhagalpur News: भागलपुर में फिर से 8वीं तक स्कूल बंद, 15 जनवरी तक छुट्टी

    Bhagalpur News
    फाइल फोटो

    Bhagalpur News: भागलपुर में फिर से 8वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है. ठंड की वजह से स्कूलों में कक्षा आठ तक पढ़ाई नहीं होगी. 8वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने रविवार को यह आदेश जारी किया है. यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों, प्री-प्राइमरी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कोचिंग संस्थान पर लागू होगा. पहले स्कूल 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया है.

    9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दिन के 3.30 बजे तक चलेंगी. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जारी रहेगी.

    बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    इसे भी पढ़ें

    मार्च में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल, बर्बाद पानी फिर से हो सकेगा इस्तेमाल

    बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2,00,00,000 की बिल्डिंग हो गयी खंडहर, कौन है जिम्मेदार?

    बिहार में राहगीरों के लिए सितंबर में खुलेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन!

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bhagalpur News: भागलपुर में आरक्षण की मांग कर रहे तांती-ततवा बुनकर समाज हुए एकजुट, उमड़ा जनसैलाब

    Bhagalpur News
    भागलपुर में एकजुट हुए तांती-ततवा बुनकर समाज.

    Bhagalpur News: भागलपुर में आरक्षण की मांग कर रहे तांती-ततवा बुनकर समाज रविवार को महाशय ड्योढ़ी में एकजुट हुए और उनका यहां जनसैलाब दिखा.

    Bhagalpur News: भागलपुर में आरक्षण की मांग कर रहे तांती-ततवा बुनकर समाज रविवार को महाशय ड्योढ़ी में एकजुट हुए और उनका यहां जनसैलाब दिखा. जिले के हर कोने से आए लोगों ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की. सरकार होश में आओ, हमारा आरक्षण वापस करो, पान समाज जिंदाबाद के नारेबाजी से पूरा मैदान गूंज उठा. मैदान के भीतर और बाहर एवं सड़को तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. पुरुषाें से कहीं ज्यादा महिलाएं मौजूद थी. हालांकि, भीड़ नियंत्रित एवं अनुशासित थी. पीरपैंती व कहलगांव से आए लोगों ने कहा हमारे बच्चों की नौकरियां छीनी, बांका एवं सुल्तानगंज से आयी महिलां बेलन लेकर आई थी और गुस्से में दिखी. विद्यार्थियों ने कहा बीपीएससी ने रिजल्ट रोका, हमारी नौकरी छीनी, मेडिकल में नामांकन रोका. लड़कियों में भी खूब गुस्सा दिखा.

    गंगा पार नवगछिया व बिहपुर से भी हजारों लोग शामिल हुए. वहीं, अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आइ पी गुप्ता ने महासभा को दो घंटे तक संबोधित किया ओर कहा, हमने भागलपुर में 10 नेता तैयार कर दिया है. समाज अपना नेता चुनिए. चाहे गरीब हो या चाहे कमजोर हो, तांती-ततवा होना चाहिए,

    बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    अपना हीरो बनाओ, मुखिया सरपंच बनाओ

    महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, अगर हम 80 लाख है तो 60 लाख वोट है, जो 100 विधायक 20 सांसद बना सकते हैं. आखिर क्यों 78 वर्षों से हमारे सांसद विधायक नहीं है. किसी पार्टी ने टिकट नहीं दिया. हमें क्यों इस लायक़ नहीं समझा. षड़यंत्र रच हमारे आरक्षण छीने. हमें राजनीति से दूर रखा, हमारी गिनती भी कम करवा दी, हम बिहार में 80 लाख एवं पूरे देश में 6 करोड़ की जनसंख्या है. कार्यक्रम में आने से पहले आई पी गुप्ता के समर्थक सड़कों पर दो किलोमीटर पहले से ढ़ोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया और हजारों लोग कंधे पर बिठाकर मंच तक लाये. मंच पर गायिका इंदु देवी के जोर दार लोकगीत पर लोग झूमने लगे. उमेश दास के क्रांतिकारी कविता ने लोगों को झकझोर दिया.

    ये रहे मौजूद

    प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानु गुप्ता पान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष तांती ,प्रदेश अध्यक्ष राम शक्ल दास, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हीरामणी, महासचिव संजीव राव, युवा अध्यक्ष निशांत कुमार दास, जिला अध्यक्ष मुकेश मंडल, बांका अध्यक्ष गौतम मांझी, ललीता देवी, सुनीता देवी, राजू महाराणा, नरेश महाराणा, विनय लाल, संजय, डाॅ संजय राम व अन्य.

    इसे भी पढ़ें

    मार्च में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल, बर्बाद पानी फिर से हो सकेगा इस्तेमाल

    बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2,00,00,000 की बिल्डिंग हो गयी खंडहर, कौन है जिम्मेदार?

    बिहार में राहगीरों के लिए सितंबर में खुलेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन!

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bihar Band: पप्पू यादव के भाषण के बीच पुलिस ने समर्थकों को लिया हिरासत में, सबको ले गई गाड़ी में भरकर

    बिहार बंद
    राजधानी पटना में प्रदर्शन

    Bihar Band: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के भाषण के बीच पटना पुलिस ने उनके समर्थकों को हिरासत में लिया और सबको गाड़ी में भरकर ले गई.

    Bihar Band: निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के भाषण के बीच पटना पुलिस ने उनके समर्थकों को हिरासत में लिया और सबको गाड़ी में भरकर ले गई. दरअसल, निर्दलीय सांसद की अपील पर आज 12 जनवरी रविवार को बिहार बंद का आह्वान किया गया. समर्थक राजधानी पटना की सड़कों पर बंद के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, सांसद पप्पू यादव खुद पटना के डाकबंगला चौराहे पर बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर डटे रहे.

    बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    जानकारी के अनुसार, जो समर्थक पुलिस के साथ झड़प कर रहे थे, पुलिस उन्हें उठाकर अपने वाहन में ले गई है. बता दें, बिहार बंद का समर्थन भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी किया है.

    दुकानों के बंद कराए शटर, वाहनों के तोड़े शीशे

    बिहार बंद के दौरान समर्थकों ने दुकानों को शटर बंद कराए, तो वहीं कई वाहनों के शीशे तोड़े. पटना सायंस कॉलेज से प्रदर्शनकारी पहले अशोक राज पथ से पटना कारगिल चौक की ओर रवाना हुए. इस दौरान पूरे रास्ते लाठी-डंडे, बैनर-पोस्टर के साथ बंद समर्थन में नारे लगाते हुए उग्र भीड़ ने जहां-तहां दुकानों के जबरन शटर बंद कराए.

    वहीं सड़क पर गुजर रहे वाहनों पर लाठी मारकर शीशे फोड़ दिए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पटना में अशोक राजपथ पर सड़क जाम कर दिया. वहां टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ.

    इसे भी पढ़ें

    मार्च में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल, बर्बाद पानी फिर से हो सकेगा इस्तेमाल

    बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2,00,00,000 की बिल्डिंग हो गयी खंडहर, कौन है जिम्मेदार?

    बिहार में राहगीरों के लिए सितंबर में खुलेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन!

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bihar News: बिहार में राहगीरों के लिए सितंबर में खुलेगा मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन!

    भागलपुर-मिर्जाचौकी फोरलेन
    फाइल फोटो

    Bhagalpur News: बिहार में मुंगेर-मिर्जाचौकी के दोनों राजमार्गों का काम अगले 9 माह में पूरा करने की बात की जा रही है. यानि सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर 2025 तक दोनों हाइवे राहगीरों के लिए खोल दिया जाएगा.

    Bhagalpur News: बिहार में मुंगेर-मिर्जाचौकी के दोनों राजमार्गों का काम अगले 9 माह में पूरा करने की बात की जा रही है. यानि सबकुछ ठीक रहा तो सितंबर 2025 तक दोनों हाइवे राहगीरों के लिए खोल दिया जाएगा. फेज-1 में मुंगेर से खड़िया गांव तक 26 किमी. सड़क 1485 करोड़ से बन रही है. फेज-2 में खड़िया गांव से बायपास के चौधरीडीह तक 29 किमी. सड़क बन रही है. इस हिस्से में 1020 करोड़ से निर्माण हो रहा है. फेज-3 में चौधरीडीह से रसूलपुर तक 32 किमी. लंबी सड़क 1769 करोड़ से बन रही है. फेज-4 में रसूलपुर से मिर्जाचौकी तक 36 किमी फोरलेन 1198 करोड़ से बन रहा है.

    फोरलेन हाईवे पर कहलगांव के पास चायटोला में बनने लगा टोल प्लाजा

    मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन हाईवे पर कहलगांव के पास चायटोला में टोल प्लाजा बनाने का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआइ) ने शुरू करा दिया है. टोल प्लाजा में छह से आठ लेन बैरियर गेट बनाने का काम किया जा रहा है. इस टोल प्लाजा में राहगीरों के लिए सभी तरह की सुविधा देने का काम होगा. फोरलेन हाईवे पर दूसरा टोल प्लाजा कहलगांव से 60 किमी की दूरी पर कल्याणपुर के आसपास बनेगा.

    दोनों ही टोल प्लाजा में मेडिकल और फुटओवर ब्रिज की सुविधा देने का काम होगा. इससे पैदल यात्री एफओबी से आसानी से सड़क पार कर सकें. मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच 80 पर अभी भागलपुर बायपास पर ही टोल टैक्स लग रहा है लेकिन, आने वाले दिनों में फोरलेन पर भी टोल टैक्स देना होगा.

    टोल टैक्स की वसूली से सड़क का नहीं होगा मेंटेनेंस

    टोल प्लाजा के कलेक्शन से सड़क का मेंटेनेंस नहीं होगा. अधिकारियों का कहना है कि टोल टैक्स का निर्माण लागत राशि को निकालने के लिए की जाती है. जब राशि पूरी तरह से अर्जित हो जाती है तो केंद्र सरकार उसे समाप्त कर देती है. सड़क के मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार विभाग मंत्रालय को रिपोर्ट देते हैं. उसी के आधार पर टेंडर कर मेंटेनेंस कराया जाता है.

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

    Bihar News: बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2,00,00,000 की बिल्डिंग हो गयी खंडहर, कौन है जिम्मेदार?

    Bihar News
    नीरा प्रोजेक्ट के लिए निर्मित प्लांट भवन

    Bihar News:बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2.05 करोड़ की बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गयी है. इसमें न तो नीरा और न ही गुड़ बनाने का काम शुरू हो सका. इससे रोजगार भी किसी को नहीं मिल सका.

    Bihar News:बिहार के भागलपुर में नीरा प्रोजेक्ट के लिए बनी 2.05 करोड़ की बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गयी है. इसमें न तो नीरा और न ही गुड़ बनाने का काम शुरू हो सका. इससे रोजगार भी सृजित नहीं हो पाया. छह हॉल और चार से पांच कमरे वाला 40 डिसमिल से अधिक भूमि पर गोदाम जितना बड़ा प्लांट बना है. यह बरारी के बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (बियाडा) में उद्योग विभाग के नीरा प्रोजेक्ट के लिए बना था, जिसकी शुरुआत सात वर्ष बाद भी नहीं हो सकी है. यानी, शराबबंदी के बाद जीविका दीदी को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की यह योजना ढस हो गयी. यह प्लांट अगर चालू होता, तो इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलता. साथ ही ताड़ के पेड़ लगाने वालों को फायदा होता. लेकिन, इस योजना के धरातल पर नहीं उतरने से रोजगार की संभावना पर ग्रहण लग गया है.

    किस वजह से धरातल पर नहीं उतर सकी योजना?

    भवन निर्माण विभाग और उद्योग विभाग के समन्वय के अभाव में यह धरातल पर नहीं उतर पाया. वर्ष 2018 में 2.05 करोड़ की लागत से प्लांट स्थापित करने के लिए भवन बना है और इसके खंडहर होने से सरकार की राशि बर्बाद हो गयी है. तकरीबन 9.5 करोड़ रुपये की लागत से नीरा व गुड़ तैयार करने के लिए प्लांट स्थापित किया जाना था.

    प्लांट का टायलेट तक अधूरा

    प्लांट का निर्माण अधूरा छोड़ ठेकेदार भाग गए थे. प्लांट के लिए बन रहे शौचालय तक अर्धनिर्मित है. यह पूरी तरह से नहीं बन सका और न ही दोनों विभाग के बीच के समन्वय से योजना की प्रक्रिया पूरी हो सकी.

    मॉनीटरिंग कमेटी ने भी कर दिया नजरअंदाज

    तत्कालीन डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मॉनीटरिंग कमेटी का गठित हुई थी. कमेटी से लेकर भवन निर्माण विभाग और उद्योग विभाग ने कभी खोज-खबर तक नहीं ली. नतीजतन, यहां लगे खिड़की, दरवाजे, पंखे व बिजली वायरिंग की चोरी तक हो गयी है.

    कम्फ्रेड प्रोसेसिंग यूनिट तक नहीं लग सका

    प्लांट में कम्फ्रेड प्रोसेसिंग यूनिट लगना था. इस पर तकरीबन 7.20 करोड़ इसकी लागत आती. भवन अधूरा रहने और इसकी की वजह से यह भी कार्य नहीं हो सका. कुल मिला कर.रोजगार की संभावना पर ग्रहण लग गया.

    स्वादिष्ट नीरा बिक्री की योजना फेल

    स्वादिष्ट नीरा को शहर के रेस्टोरेंट से लेकर लोकल बाजारों में बिक्री की योजना फेल हो गयी है. मद्य निषेद्य उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा बिहार नीरा नियमावली 2017 के तहत 67916 नीरा टैपर्स को लाइसेंस निर्गत करने के लिए चयन किया गया था. जीविका समूह से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण के उपरांत लाइसेंस उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी. लेकिन, जीविका समूह को वेंडिंग पहचान पत्र के साथ वाहन क्रय करने के लिए राशि उपलब्ध कराने की योजना धरातल पर उतरने से पहले दम तोड़ गयी.

    हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.