Bhagalpur City: मार्च में होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल, बर्बाद पानी फिर से हो सकेगा इस्तेमाल

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
फाइल फोटो

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में पानी की बर्बादी रुकेगी. अभी जो पानी बर्बाद हो रहा है, वह फिर से इस्तेमाल में आयेगा. इस पानी का इस्तेमाल सिंचाई या औद्योगिक कामों में भी किया जा सकेगा. मीठे पानी के संसाधनों का संरक्षण होगा.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में पानी की बर्बादी रुकेगी. अभी जो पानी बर्बाद हो रहा है, वह फिर से इस्तेमाल में आयेगा. इस पानी का इस्तेमाल सिंचाई या औद्योगिक कामों में भी किया जा सकेगा. मीठे पानी के संसाधनों का संरक्षण होगा. दरअसल, कई वर्षों से बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल मार्च में होगा और इसके साथ नालियों का पानी का ट्रीटमेंट होने लगेगा. वहीं, गंगा भी निर्मल रहेगा. हालांकि, इस योजना को पूरी करने की डेडलाइन दिसंबर निर्धारित थी. इससे पहले भी कई बार डेडलाइन फेल हो चुका है. लेकिन, अब मार्च में ट्रायल लेने का दावा किया गया है.

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण साहेबगंज में कराया जा रहा है. काम अभी तक में 80 फीसदी पूरा हुआ है. यह 413.29 करोड़ राशि की स्वीकृत प्रोजेक्ट पर 385.09 करोड़ रुपये से निर्माण हो रहा है. कार्य की उपलब्धता पर अबतक 120 करोड़ खर्च हो चुका है.

पांच पंपिंग स्टेशन बनाने पर नहीं हटा रोक

बूढ़ानाथ से बरारी के बीच पांच पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य पर रोक अबतक नहीं हटा है. यह रोक वन विभग ने डाॅल्फिन इकाे सेंसेटिव जाेन बता कर रोक लगा रखा है. शहर में 10 पंपिंग स्टेशन का निर्माण होना है लेकिन, अब बाकी के पांच पंपिंग स्टेशन को बाद में परमिशन लेकर निर्माण कराया जायेगा.

फिलहाल, 60 फीसदी नाले के पानी का हो सकेगा ट्रीटमेंट

शहरी क्षेत्र के छोटे-बड़े नालों का पानी गंगा में सीधे प्रवाहित होता है. गंगा में गिरने वाले नाले के मुहाने को मोड़ा जायेगा. 43 नालों को 10 पंपिंग स्टेशन में पहुंचाने की योजना पर काम होना है, लेकिन, पांच पंपिंग स्टेशन का काम ठप है, तो 60 फीसदी नाले के मुहाने को ही मोड़ा जा सकेगा. ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 45 एमएलडी की रहेगी. लेकिन, मार्च में 25 एमएलडी से ही ट्रायल लिया जायेगा.

किस तरह करेगा पंपिंग स्टेशन काम?

पंपिंग स्टेशन के सहारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचेगा. पंपिंग स्टेशन पर जेनरेटर की सुविधा रहेगी. वहीं इलेक्ट्रो मैकेनिकल आनलाइन पैनल लगा रहेगा, जिससे नाले से मिलने वाले पानी और प्लांट तक पानी पहुंचाने का आटोमैटिक सिस्टम से रिकार्ड मिलता रहेगा.

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एक नजर में

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण : साहेबगंजक्षमता: 45 एमएलडी

नाले की संख्या : 43प्रोजेक्ट वेल्यू : 385.09 करोड़ रुपये

अबतक खर्च : 120 करोड़डेडलाइन : दिसंबर में फेल

नयी डेडलाइन : मार्च 2025कार्य : 80 फीसदी

पंपिंग स्टेशन : 10 (पांच का काम ठप)कार्य प्रारंभ : वर्ष 2021

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर से नवगछिया तक चकाचक होगी सड़क, खर्च होंगे 8.83 करोड़

Bhagalpur News
भागलपुर-नवगछिया मार्ग

Bhagalpur News: भागलपुर से नवगछिया तक हाइवे चकाचक होगा. काम कराने के लिए 08.करोड़ 82 लाख 98 हजार 500 राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है. हाइवे(एनएच 131बी) के गुणवत्ता में सुधार कार्य कराया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है. यह एनएच 131 बी राष्ट्रीय राजमार्ग है. यह नवगछिया से भागलपुर बाइपास होते हुए अलीगंज में हंसडीहा मार्ग से जुड़ता है और झारखंड की सीमा तक जाता है.

इस मार्ग में सड़क का काम होने से बिहार और झारखंड के बीच यातायात आसान होगा. दरअसल, यह मार्ग पूर्वोत्तर के लिए एक नया वैकल्पिक मार्ग है. इस पर अक्सर गाड़ियों का दबाव रहता है, जिससे सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. निर्माण व मरम्मत कार्य से सड़क की स्थिति में सुधार होगा. प्रशासनि स्वीकृति से संबंधित नोटफिकेशन संयुक्त सचिव अंजनी कुमार द्वारा जारी की गयी है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: भागलपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रतिमा के साथ शहर की सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त

Bhagalpur News
मेयर ने की समीक्षा बैठक.

Bhagalpur News: भागलपुर में विवेकानंद जयंती पर प्रतिमाओं के साथ शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी.

Bhagalpur News: मेयर डॉ बसुंधरा लाल ने अपने चेंबर में निगमकर्मियों के साथ बैठक की और इसमें उन्होंने स्वास्थ्य शाखा प्रभारी विकास हरि को स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके प्रतिमा के साफ सफाई सुनियोजित ढंग से करने करले कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही शहर के सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ रखने के लिए निर्देशित किया गया. इसके बाद उन्होंने जन्म मृत्यु शाखा प्रभारी पप्पू हरि को जन्म मृत्यु के प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा गया. यह भी दिशा निर्देश दिया गया कि जन्म मृत्यु शाखा में लाभुकों के लिए डिसप्ले बोर्ड लगाकर सभी मूल दस्तावेजों की विवरणी दर्ज करें.

कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिन भी चीजों की आवश्यकता है उससे महापौर को अवगत कराएं, ताकि कार्य का संचालन बिना रुकावट हो सकें. इसके पश्चात उन्होंने ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत होने वाले कार्यों की जानकारी लिया.

इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पिंक टॉयलेट (वेरायटी चौक, घंटाघर एवं मायागंज) का निर्माण जल्द ही कराया जाना है. शेष जगह के लिए विभाग के मार्गदर्शन के अनुसार स्थल चिन्हित कर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आने वाले सभी विकास कार्यों का क्रियान्वयन कराया जाना है. महापौर ने योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल से वर्तमान में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली गई.

जिन-जिन वार्डों में विकास संबंधी कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन सभी वार्डों में विधिवत उद्घाटन करने के लिए निर्देशित किया गया. जिन विकास योजनाओं का एकरारनामा हो चुका है उसे भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया. इस दौरान सशक्त स्थाई समिति सदस्य संजय कुमार सिन्हा, रंजीत मंडल, निकेश कुमार, अश्विनी जोशी मोंटी, अनिल कुमार पासवान, पंकज गुप्ता, अभिषेक आनंद, जावेद अंसारी व अन्य थे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Akhilesh Yadav Uncle Passes Away:अखिलेश यादव के चाचा का निधन, समाजवादी परिवार में गम का माहौल

Akhilesh Yadav Uncle Passes Away
अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Uncle Passes Away : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह का गुरुवार को निधन हो गया, उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

Akhilesh Yadav Uncle Passes Away : अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुवार सुबह हो गया. उनके निधन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सदमे में हैं. वे मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे.समाजवादी परिवार में गम का माहौल है. दरअसल, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इलाज गुरुग्राम के एक अस्पताल में हो रहा था. गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से पार्टी और उनके समर्थकों को गहरा सदमा लगा है.

राजपाल सिंह यादव का पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम योगदान रहा है.

पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे राजपाल सिंह यादव

अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव 5 भाई थे. चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव थे. भाईयों में राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे थे और शिवपाल यादव से बड़े थे. शिवपाल यादव सबसे छोटे भाई है. राजपाल के बेटे अंशुल भी सक्रिय में एक्टिव नजर आते हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Kharmas 2025 End Date: कुछ दिनों में खत्म होने वाला है खरमास, फिर से शुरु होंगे शुभ कार्य

Kharmas 2025 End Date
Kharmas 2025 End Date

Kharmas 2025 End Date: खरमास कुछ दिनों में खत्म होने वाला है. इसके खत्म होते ही फिर से शुभ कार्य शुरू हो जायेंगे.

Kharmas 2025: खरमास में किसी भी प्रकार का कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होता है. शुभ कार्य करने की मनाही होती है. दरअसल, हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व रहता है, क्योंकि इस अवधि में मांगलिक कार्यों को करने से रोका जाता है. खरमास अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. खरमास को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन पर सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं. इस अवधि में कई तरह के नियमों का ध्यान रखा जाता है. साथ ही इस अवधि में सूर्य देव की पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है.

किस दिन समाप्त होगा खरमास?

रविवार, 15 दिसंबर 2024 से खरमास की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन मंगलवार, 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन होने जा रहा है. यानी, मकर संक्रांति वह दिन है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है. ऐसे में इस दिन के बाद से शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे. इस दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा. 14 जनवरी, मंगलवार को तड़के 3.19 बजे खरमास का अंत होगा और पुनर्वास नक्षत्र 10.27 बजे सुबह मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का भोग लगाने के बाद सूर्य उत्तरायण हो जाएगा.

कर सकेंगे ये काम

खरमास की समाप्ति के बाद धार्मिक व मांगलिक कार्य जैसे वैवाहिक कार्यक्रम, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार आदि किए जा सकेंगे. इसी के साथ खरमास की समाप्ति के बाद नया वाहन, घर या प्रॉपर्टी खरीदना या फिर नए काम की शुरुआत करना भी शुभ होता है.

क्यों लगता है खरमास

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव प्रतिमाह राशि परिवर्तन करते हैं. जब सूर्य बृहस्पति की राशि में धनु और मीन राशि में प्रवेश करता है, तब खरमास की अवधि प्रारंभ होती है. यह ध्यान देने योग्य है कि मार्च के महीने में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे वर्ष का पहला खरमास आरंभ होता है. इसी प्रकार, वर्ष के दूसरे खरमास की शुरुआत धनु राशि में प्रवेश करने के बाद होती है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

सक्रिय राजनीति में वापसी करने जा रहा झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा-वह सीएम हैं और हमेशा सीएम रहेंगे

Raghubar Das News
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास

Raghubar Das News: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास एक बार फिर सक्रिय राजनीजि में वापसी करने जा रहा है. उन्होंने कहा है कि वह सीएम हैं और हमेशा सीएम रहेंगे.

Raghubar Das News: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास एक बार फिर सक्रिय राजनीजि में वापसी करने जा रहा है. उन्होंने कहा है कि वह सीएम हैं और हमेशा सीएम रहेंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के राज्यपाल के पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले रघुवर दास ने यह बीत कही है. रांची में पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने कहा कि वह सीएम हैं और हमेशा सीएम रहेंगे. उन्होंने सीएम का फुल फॉर्म भी बताया. कहा- सीएम यानी कॉमन मैन. एक ऐसा व्यक्ति, जिससे कोई भी कभी भी मिल सकता है. वह शुक्रवार 10 जनवरी 2025 को एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं. भाजपा के आम कार्यकर्ता के रूप में वह संगठन में पदार्पण करने जा रहे हैं.

भाजपा की सदस्यता लेंगे रघुवर दास

रघुवर दास ने कहा कि 10 जनवरी को वह पार्टी की फिर से सदस्यता लेने जा रहे हैं. पार्टी उन्हें जो भी काम सौंपेगी, वह करेंगे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पार्टी में साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें अब तक जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से उन्होंने निर्वहन किया है. आगे भी वह ऐसा ही करते रहेंगे

रघुवर दास ने किस तरह के आंदोलन का किया ऐलान?

रघुवर दास ने ऐलान कर दिया है कि वह झारखंड में धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है. इसे रोकने वाला कोई नहीं है. धर्मांतरण के जरिए आदिवासी समाज को समाप्त करने की साजिश हो रही है. वह ऐसा नहीं होने देंगे. गांव-गांव में जाकर धर्मांतरण को रोकने के लिए आंदोलन खड़ा करेंगे.

इसे भी पढ़ें

1. छुट्टी पर गयीं नगर आयुक्त, गैरमौजूदगी में नहीं होगा फैसला, कंबल के बिना ठिठुरने को मजबूर गरीब

2. भागलपुर में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप, दूसरे केंद्रों से होगा टैग

3. छुट्टी पर गयीं नगर आयुक्त, गैरमौजूदगी में नहीं होगा फैसला, कंबल के बिना ठिठुरने को मजबूर गरीब

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: बिहार के भागलपुर में सिंचाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 142 करोड़, लहलहाएंगे किसानों के फसल

Bihar News
फाइल फोटाे

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में आने वाले दिनों में सिंचाई की समस्या दूर होगी. सिंचाई व्यवस्था के दुरुस्तीकरण कार्य को मंजूरी मिली है.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में आने वाले दिनों में सिंचाई की समस्या दूर होगी. सिंचाई व्यवस्था के दुरुस्तीकरण कार्य को मंजूरी मिली है. आठ प्रखंडों में सिंचाई की समस्या दूर होगी. दरअसल, ये ऐसी जगह है, जहां की नदियां नीची हो गयी है और खेतिहर भूमि ऊंची. इस कारणवश सिंचाई योग्य पर्याप्त पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है. यह देख इन प्रखंडों के चेक डैम, पाइन, बांध आहर व बीयर का जीर्णोद्धार कराया जायेगा.

यह कार्य हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम के तहत लघु जल संसाधन विभाग करायेगा. साल भर में जीर्णोद्धार कार्य पूरा कराने के लिए कार्य एजेंसी बहाल होगी. एजेंसी बहाली के लिए निविदा जारी की गयी है और इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

142 करोड़ होंगे खर्च, दो ग्रुप में होगा कार्य

भागलपुर के आठ प्रखंडों के बांध, बीयर, आहर, पइन आदि का जीर्णोद्धार कार्य दो ग्रुप में बांट कर कराया जायेगा. इसके लिए दो एजेंसी बहाल होगी. पहले ग्रुप में 10 और दूसरे ग्रुप में 18 जगहों पर जीर्णाद्धार कार्य होगा.

यहां होंगे जीर्णोद्धार कार्य

गोराडीह, जगदीशपुर, पीरपैंती, कहलगांव, नाथनगर, सन्हौला, सुलतानगंज व शाहकुंड

इन नदियों में होंगे जीर्णोद्धार कार्य

कहलगांव प्रखंड
मथुरापुर बांध, करिकादो बांध, कालगीगंज पइन,

पीरपैंती प्रखंड :
गोकुल मथुरा पइन, मैनी नाला बीयर व पइन, कोवा नदी पर श्रीमतपुर बीयर, अंधेरी नदी पर बेलखोरिया बीयर, बनोखर बांध

शाहकुंड प्रखंड
बेल्थु पइन व बीयर, मनीकपुर खुर्द बीयर, मनीकपुर बुजुर्ग बीयर, मजरोही पइन व बीयर, कुशहरा व डगरवा पइन,

सन्हौला प्रखंड
भैना नदी पर श्रीमतपुर बीयर, जदाता बीयर, अमडीहा चेक डैम, पाठकडीह चेक डैम, पत्नी बांध पर हसनपुर चेक डैम सोदा बांध पर परिचक चेक डैम व पइन डोभी रगनिया चेक डैम व पइन, जकरामा पइन, कमराचक पइन, बसंतरपुर बांध

सुलतानगंज प्रखंड

खानपुर दौलतपुर बीयर, कटहरा इनायतपुर बीयर, गहिरा नदी पर रतनपुर बीयर, रतनपुर चेक डैम, गहिरा नदी पर इंगलिश दौलतपुर बीयर, पनसल्ला करहरिया चेक डैम, निसाहरा बीयर, चांदन नदी पर किशनपुर बीयर, गहिरा नदी पर आवा बीयर

नाथनगर प्रखंड

बहादुरपुर पइन.

गोराडीह प्रखंड
नदियावन बांध, मुक्तापुर पाइन, बसावन व खरीजान पइन, रायपुर कासील पाइन, जमीन बांध, मलछत्ता पइन, सरकार अमांत पइन, आगरा पइन, कदवा नदी पर मिल्की चेक डैम, चौमुख बीयर, धमना मिल्की बीयर, कटरिया नदी पर सोनूडीह बीयर, दरियाचक चेक डैम, कोकरा नदी पर दोस्तैनी एराजी बीयर, फाजिलपुर बीयर, कदवा नदी पर तरछा बीयर, किचनिया नदी पर अगरपुर माछीपुर बीयर. कदवा नदी पर गोराडीह बीयर, भोजपुर बीयरख् हबीबपुर बीयर, तरछा बीयर, कोकरा नदी पर दोस्तैनी चेक डैम, बभनगामा चेक डैम, चांदन पुरैनी नदी पर उस्तू चेक डैम, श्रीरामपुर दरियाचक चेक डैम, सोनिया नदी पर मोहनपुर चेक डैम, पैजमारा नदी पर जमगांव के निकट बांध, भरोखर बीयर.

ये भी पढ़ें: भागलपुर में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप, दूसरे केंद्रों से होगा टैग

ये भी पढ़ें: छुट्टी पर गयीं नगर आयुक्त, गैरमौजूदगी में नहीं होगा फैसला, कंबल के बिना ठिठुरने को मजबूर गरीब

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Pirpainti Thermal Power: पीरपैंती में रेलवे की 81.265 एकड़ भूमि सहित पांच मौजे के जमीन पर बनेगा थर्मल पावर

Bihar News
फाइल फोटो

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के पीरपैंती में रेलवे की 81.265 एकड़ भूमि के साथ पांच मौजे के जमीन पर थर्मल पावर बनेगा. भूमि का डिटेल, बाजार मूल्य, प्रोजेक्ट कॉस्ट, गांव का नक्शा नहीं रहने से रेलवे ने संशोधित प्रस्ताव मांगा है.

Pirpainti Thermal Power Plant: भागलपुर जिले के पीरपैंती में रेलवे की 81.265 एकड़ भूमि के साथ पांच मौजे के जमीन पर थर्मल पावर बनेगा. भूमि का डिटेल, बाजार मूल्य, प्रोजेक्ट कॉस्ट, गांव का नक्शा नहीं रहने से रेलवे ने संशोधित प्रस्ताव मांगा है. डीएम से रेलवे की भूमि का डिटेल के साथ प्रस्ताव लेकर बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड(BSPGCL), पटना रेलवे को भेजोगा. यह जब बनेगा तो बिहार में बिजली की उपलब्धता बढ़ेगी. पीरपैंती में रेलवे की भूमि 57.685 के स्थान पर 81.265 एकड़ जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव भेजने के लिए बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड(बीएसपीजीसीएल), पटना के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है.

जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि 81.265 एकड़ रेलवे की भूमि का डिटेल्स, प्लॉटवार बाजार मूल्य संबंधित राजस्व, मौजे का नक्शा आदि अविलंब उपलब्ध करायी जाये. ताकि उक्त रेलवे की भूमि के हस्तांतरण पर कार्यवाही की जा सके.

प्रबंध निदेशक ने पत्र में लिखा है कि थर्मल पावर परियोजना, पीरपैंती के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि में से रेलवे की भूमि जिसका रकवा 57.685 है. इसका अंतरविभागीय हस्तांतरण के लिए बीएसपीजीसीएल के मुख्य अभियंता के कार्यालय द्वारा इस्टर्न रेलवे के मालदा डिवीजन के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर को प्रस्ताव भेजा गया था. रेलवे से प्राप्त पत्र के आलोक में बीएसपीजीसीएल के मुख्य अभियंता द्वारा पुन: 81.265 एकड़ भूमि के हस्तानांतरण का प्रस्ताव भेजा गया.

इसमें रेलवे भूमि का डिटेल, भूमि का बाजार मूल्य, प्रोजेक्ट कॉस्ट का डिटेल, गांव का नक्शा संलग्न नहीं है और इस कारणवश संशोधित प्रस्ताव की मांग की गई है.

कोल इंडिया के सहयोग से बनेगा थर्मल पावर?

पीरपैंती में 2400 मेगावाट का थर्मल पावर बनेगा. यह कोल इंडिया के सहयोग से बनेगा. प्रोजेक्ट पर अनुमानित 20000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने इस बारे में कोयला मंत्रालय को पूर्व में ही पत्र लिखकर प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया है.

जानें, पीरपैंती के किन-किन मौजे की ली जायेगी जमीन

पीरपैंती के पांच मौजे की जमीन ली जायेगी और संभवत: इस पर ही थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जायेगा. प्रोजेक्ट के लिए अंचल के हरिणकोल मौजा, श्रीमतपुर मौजा, रायपुरा मौजाख् सुंदरपुर मौजा और टुंडवा-मुंडवा मौजा को चिह्नित किया गया है.

ये भी पढ़ें: भागलपुर में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप, दूसरे केंद्रों से होगा टैग

ये भी पढ़ें: छुट्टी पर गयीं नगर आयुक्त, गैरमौजूदगी में नहीं होगा फैसला, कंबल के बिना ठिठुरने को मजबूर गरीब

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur City: भागलपुर में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप, दूसरे केंद्रों से होगा टैग

Bhagalpur City
भागलपुर उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह.

Bhagalpur City: भागलपुर में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप है. इसको अब दूसरे नजदीकी केंद्रों से टैग किया जायेगा.

Bhagalpur City: भागलपुर जिले में 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप है. इसको अब दूसरे नजदीकी केंद्रों से टैग किया जायेगा. उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने समीक्षा के दौरान 31 केंद्रों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों से टैग करने का निर्देश दिए हैं. डीडीसी ने आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ की है. इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 14 जनवरी तक 90 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आदेश दिया गया है.

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की समीक्षा की गयी. बताया गया कि जिले में कुल 3082 आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है. स्वीकृत केंद्र के विरूद्ध 3051 केंद्र संचालित है. शेष 31 केंद्रों को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों से टैग कर संचालित कराने का निर्देश दिया गया है. मनरेगा एवं आइसीडीएस अभिशरण अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में गति लाने का लाने को कहा गया. साथ ही जिन प्रखंडों की प्रगति संतोषजनक नहीं है उन प्रखण्ड के कार्यक्रम पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया है.

किराये का भुगतान समय से मकान मालिक के खाते में करने का निर्देश

किराये पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में मानक के अनुरूप संचालित कराते हुए किराये का भुगतान ससमय मकान मालिक के खाते में करने काे कहा गया है.

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं यानी, पेयजल, शौचालय, बिजली की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी. भागलपुर जिले में कुल 94 प्रतिशत केंद्रों पर पेयजल, 90 प्रतिशत केन्द्रों पर शौचालय एवं 92 प्रतिशत केन्द्रों पर बिजली सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. शेष मूलभूत सुविधा विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर संबंधित विभाग से पुनः समन्वय स्थापित कर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है.

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में 1 से 2 वर्ष के बच्चों का आधार बनवाते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: छुट्टी पर गयीं नगर आयुक्त, गैरमौजूदगी में नहीं होगा फैसला, कंबल के बिना ठिठुरने को मजबूर गरीब

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur City: छुट्टी पर गयीं नगर आयुक्त, गैरमौजूदगी में नहीं होगा फैसला, कंबल के बिना ठिठुरने को मजबूर गरीब

Bhagalpur City
भागलपुर में कंबल की मापी कराते मेयर.

Bhagalpur City: भागलपुर सिटी में गरीबों के बीच कंबल वितरण का मामला विवाद में फंसा है. नगर आयुक्त डॉ प्रीति छुट्टी पर चली गयीं हैं और इस तरह से विवाद अनसुलझा रह गया है.

Bhagalpur City: भागलपुर सिटी में गरीबों के बीच कंबल वितरण का मामला विवाद में फंसा है. कंबल की खरीद के बावजूद, यह गरीबों के बीच बंट नहीं रहा है. लंबे समय से चल रहे विवाद सुलझने से पहले नगर आयुक्त डॉ प्रीति 25 जनवरी तक छुट्टी पर चली गयीं हैं. उनके छुट्टी पर जाने से कंबल वितरण का मामला अनसुलझा रह गया है. इसके साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की उम्मीद भी अब नहीं रह गयी है. दरअसल, नगर आयुक्त के छुट्टी पर जाने से उप नगर आयुक्त आमिर सोहेल को प्रभार मिला है लेकिन, वह नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी में कोई बड़ा फैसला नहीं ले सकता है. कंबल के वितरण की संभावना नहीं है.

इधर, नगर आयुक्त छुट्टी से जबतक वापस आयेंगी और तय करेंगी कि कंबल बांटने लायक है या नहीं, तब तक ठंड लगभग खत्म होने की कगार पर होगा.

मेयर ने सभी के सामने कंबल की लंबाई-चौड़ाई की मापी कराई

मेयर डाॅ. बसुंधरा लाल ने खरीदे गए कंबल में से कुछ को अपने चेंबर में मंगवाया और सभी के सामने उसकी लंबाई-चौड़ाई की मापी करावाई. यह उप-नगर आयुक्त आमिर सोहेल के समक्ष हुआ. वहीं, उनसे कंबल की गुणवत्ता वाली रिपोर्ट के बारे में भी पूछताछ की. वहां मौजूद एक पार्षद ने बताया कि उप-नगर आयुक्त ने भी कंबल की गुणवत्ता पर असंतोष जताया. उप-नगर आयुक्त की तरफ से कहा गया कि मैं तो कोई नया निर्णय नहीं ले सकता हूं.

स्थायी समिति सदस्य डाॅ. प्रीती शेखर ने क्या कहा?

स्थायी समिति सदस्य डाॅ. प्रीती शेखर ने साफ तौर पर कह दिया कि कंबल के टेंडर में नियमों का उल्लंघन हुआ है. निगम प्रशासन एजेंसी पर मेहरबानी ना दिखाये. कंबल में 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा ऊन की मात्रा होनी चाहिए. बिना हाल मार्क के कम्बल खरीद हुई है.

नगर आयुक्त का छुट्टी पर जाना बना चर्चा का विषय

नगर आयुक्त के छुट्टी पर चले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. चर्चाओं का बाजार गरम है. पार्षदों का कहना है कि नगर आयुक्त विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए छुट्टी ली है, ताकि इस विवाद को टाला जा सके.

2023 से कम रेट में खरीद पर पार्षद मांग रहे जबाव

वर्ष 2023 से भी कम रेट पर कंबल की खरीद पर इसका जबाव पार्षदों ने मांगा है. पार्षदों का कहना है कि जिस एजेंसी को कंबल खरीदने का ठेका दिया था उसी कंपनी को फिर से 2024 में ठेका दिया गया है लेकिन, सबसे मजेदार बात है कि बीते वर्ष 2023 के जनवरी माह में जो कंबल की खरीदारी हुई थी उसमे एजेंसी की तरफ से पहले प्रति कंबल 360 रुपए का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन, बाद में तय हुआ की 290 रुपये की दर से 10 हजार 200 कंबल खरीदा गया था. उसी एजेंसी ने वर्ष 2024 में सिर्फ 220 रुपये में कैसे उपलब्ध करवाया गया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.