18 से 24 अगस्त 2024 राशिफल: यह सप्ताह किन राशि वालों के लिए रहेगा खास और सूर्य गोचर से होगा फायदा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

18 से 24 अगस्त 2024 राशिफल: अगस्त माह का चौथा सप्ताह कई राशि वालों के लिए खास है. क्योंकि, इस सप्ताह कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि यानी कुंभ में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं.

18 To 24 August 2024 Saptahik Rashifal : अगस्त का यह सप्ताह बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ कई राजयोग बनेगा. राहु मीन में और केतु कन्या राशि में विराजमान रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे. सिंह और कन्या राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. सिंह राशि में सूर्यदेव विराजमान रहेंगे, जिससे शुक्रादित्य और बुधादित्य योग बन रहा है. आइए जानते है कि यह सप्ताह किन राशि वालों के लिए खास रहेगा और किनके लिए कष्टकारी… आइए जानते हैं

यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- यह सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपके कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है. नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा. आपके लिए कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा. कठिन परिश्रम करना पड़ेगा.
करियर /बिजनेस- करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. प्रमोशन या नौकरी में बदलाव की संभावना है. बिजनेस में विस्तार के योग हैं. नए पार्टनरशिप में सोच-समझकर कदम उठाएं. पढ़ाई में ध्यान लगाना आसान होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है.
रिलेशनशिप- रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.
हेल्थ- सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं होगी. दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खान-पान का ध्यान रखें. सेहत में सुधार होगा, लेकिन आंखों और सिरदर्द से सावधान रहें.
लकीडेट-18, 22, 23
कलर- गुलाबी, पीला, लाल
लकी-दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. किसी पर बिना जांचे-परखे विश्वास न करें.
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें.

वृषभ राशि वालों के लिए क्या यह सप्ताह लाभकारी रहेगा?

वृषभ राशि– इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर अपनी ऊर्जा और उत्साह के साथ नई उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं. आपके विचारों को महत्व मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें.
करियर /बिजनेस- इस सप्ताह नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी. व्यापार में धैर्य बनाए रखें. कुछ समय बाद ही लाभ दिखने लगेगा. पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. मनोबल बनाए रखें.
रिलेशनशिप- प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं. कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है. रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन वाद-विवाद से बचें.
हेल्थ– मानसिक तनाव हो सकता है. योग और ध्यान करने से लाभ मिलेगा. पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खान-पान का ध्यान रखें.
लकी डेट:20, 21, 24
कलर: काला, सफेद, ब्लू
लकी दिन: मंगलवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी- कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें.
उपाय- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनें.

यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के कैसा रहेगा?

इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में भाग लें.आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी. आपको नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें. वित्तीय मामलों में सतर्क रहें
करियर /बिजनेस-करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. योजनाओं को लागू करने का सही समय है. बिजनेस में लाभ होगा, लेकिन किसी बड़े फैसले को अभी टालें. पढ़ाई में प्रगति होगी, लेकिन ध्यान भटकने से बचें.
रिलेशनशिप- नए रिश्ते बनने की संभावना है. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. पार्टनर के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे.
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेष रूप से पेट संबंधी समस्याओं से बचें.
लकी डेट:20, 21, 24
कलर: काला, सफेद, ब्लू
लकी दिन: मंगलवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. बेवजह की चिंता से बचें.
उपाय- बुध मंत्र का जाप करें और बुधवार को हरे कपड़े पहनें..

सोर्स (प्रभात खबर के जरिए ज्योतिषाचार्य श्रीपति त्रिपाठी)

Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी व्रत का नोट कर लें समय, जानें शुभ मुहूर्त, उपाय और प्रभु के प्रिय भोग

Sawan Putrada Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. प्रत्येक वर्ष 24 एकादशी तिथियां होती हैं, जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है. प्रत्येक एकादशी तिथि का अलग-अलग नाम और महत्व है. श्रावण शुक्ल एकादशी का नाम पुत्रदा एकादशी है. 

Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी व्रत का नोट कर लें समय, जानें शुभ मुहूर्त, उपाय और प्रभु के प्रिय भोग Sawan Putrada Ekadashi 2024 B
Sawan Putrada Ekadashi 2024

Sawan Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और संतान को लंबी आयु, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की प्राप्ति होती है. ऐसे सावन मास की इस एकादशी तिथि को लेकर लोगों में दूविधा की स्थिति बनी हुई है. पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है. एक बार पौष मास में आती है और एक सावन माह में. सावन महीने में आने वाली एकादशी बहुत खास मानी जाती है. पुत्रदा एकादशी व्रत रखने पर वाजपेय यज्ञ के बराबर पुण्यफल मिलता है. एकादशी तिथि का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, इस बार सावन मास की पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त शुक्रवार को है.  इस दिन संतान की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भगवान विष्णु का व्रत और पूजन किया जाता है. भगवान विष्णु के भजन और कीर्तन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन, द्वादशी को सूर्योदय के बाद किया जाता है. यह व्रत संतान परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. पुत्रदा एकादशी व्रत का पालन श्रद्धा और नियमों के साथ करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है.

पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 15 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त दिन शुक्रवार को रखा जाएगा. पुत्रदा एकादशी व्रत की पूजा सुबह 09 बजकर 39 मिनट से पहले करना शुभ रहेगा. पुत्रदा एकादशी व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. वह इस दिन संतान की प्राप्ति, खुशहाली व तरक्की के लिए उपवास रखती है.

व्रत का पारण करने का सही समय

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 17 अगस्त के दिन सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर 8 बजकर 5 मिनट के बीच किया जा सकता है. व्रत का पारण करने के बाद श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का दान करना चाहिए.

जानें, पूजा सामग्री लिस्ट

विष्णु जी और मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर, चौकी, पीला कपड़ा, फल, फूल, लौंग, आम का पत्ता, नारियल और सुपारी, धूप, दीप,दीया, घी, पीला चंदन, अक्षत, कुमकुम, मिठाई, तुलसी दल, पंचमेवा, माता लक्ष्मी के लिए श्रृंगार की चीजें पूजन सामग्री में शामिल करें.

व्रत पूजा विधि

पुत्रदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर व्रत संकल्प लें. इसके बाद चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजमान करें. फिर भगवान विष्णु का अभिषेक करें. पीला वस्त्र अर्पित करें और मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं. फिर देसी घी का दीपक जलाकर धनिया की पंजीरी, पंचामृत, पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं. भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का भी पूजन करें. भगवान विष्णु जी को पीला वस्त्र अर्पित करें और मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं. देसी घी का दीपक जलाकर धनिया की पंजीरी, पंचामृत, पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं.

इन चीजों का अवश्य करें दान

पुत्रदा एकादशी के दिन वस्त्र, अन्न, धन, तुलसी का पौधा और मोर पंख का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर दान और पुण्य करने से घर में हेमशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और व्यक्ति के जीवन में सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बरसाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी व्रत के दौरान दान करने पर साधक को जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. अगर आप जीवन के दुखों से परेशान हो गए हैं, तो इस समस्या से मुक्ति पाने के पाने के लिए सावन मास के शुक्ल एकादशी पर इन चीजों का दान जरूर करें.

भगवान विष्णु की आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय…॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

National Film Awards: मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर ने जीता नेशनल अवॉर्ड, ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर

70th National Film Awards Winners List: मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर ने नेशनल अवॉर्ड जीता है. गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब मिला है. फिल्म की लीड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और मनोज बजापेयी बेहद खुश हैं. अपनी फिल्म को अवॉर्ड से नवाजे जाने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है.

National Film Awards: मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर ने जीता नेशनल अवॉर्ड, ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर Gulmohar Movie 002
National Film Awards

70th National Film Awards Winners List: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त शुक्रवार को फाइनली कर दी गयी है. यह नयी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में की गई है. मेन इवेंट अब आगे की किसी तारीखों में आयोजित होगी. इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों को दिए गए हैं, जिन्हें सीबीएफसी ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है. मनाेज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की गुलमोहर ने बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए पुरस्कार जीता. जहां मलयालम भाषा के नाटक ‘आट्टम’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार जीता. वहीं बेस्टर अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने शेयर किया. अवॉर्ड जीतने पर एक्ट्रेस ने खुशी का इजहार किया है.

National Film Awards: मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर ने जीता नेशनल अवॉर्ड, ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर Gulmohar Movie 003
National Film Awards

यहां देखें, 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म – आट्टम (मलयालम)
बेस्ट अभिनेता – ऋषभ शेट्टी
बेस्ट अभिनेत्री – नित्या मेनन और मानसी पारेख
बेस्ट निर्देशक – सूरज बड़जात्या
बेस्ट सहायक अभिनेत्री – नीना गुप्ता
बेस्ट सहायक अभिनेता – पवन मल्होत्रा
बेस्ट फिल्म, जिसने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान की- कंतारा
बेस्ट तेलुगु फिल्म – कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट पंजाबी फिल्म – बागी दी धी
बेस्ट उड़िया फिल्म – दमन
बेस्ट मलयालम फिल्म – सऊदी वेलक्का
बेस्ट मराठी फिल्म – वाल्वी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – केजीएफ: अध्याय 2
बेस्ट हिंदी फिल्म – गुलमोहर

स्पेशल मेंशन- गुलमोहर में मनोज बाजपेयी, और कालीखान के लिए संजय सलिल चौधरी
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – केजीएफ: अध्याय 2
बेस्ट कोरियोग्राफी – तिरुचित्राबलम
बेस्ट लिरिक्स – फौजा
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (गाने), एआर रहमान (बैकग्राउंड स्कोर)
बेस्ट मेकअप – अपराजितो
बेस्ट कॉस्टयूम – कच्छ एक्सप्रेस
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – अपराजितो
बेस्ट संपादन- अट्टम
बेस्ट साउंड डिजाइन – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट स्क्रीन प्ले – आट्टम
बेस्ट डायलॉग- गुलमोहर
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- पोन्नियिन सेलवन – भाग 1
बेस्ट फीमेल प्लेबैक – सऊदी वेलक्का CC.225/2009
सर्वश्रेष्ठ मेल प्लेबैक – ब्रह्मास्त्र (अरिजीत सिंह)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – श्रीपथ (मल्लिकाप्पुरम)
बेस्ट फिल्म (एवीजीसी) – ब्रह्मास्त्र
बेस्ट क्रिटिक – दीपक दुआ
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी
बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म – आयना
बेस्ट डेब्यू फिल्म – मध्यांतरा
बेस्ट जीवनी/ऐतिहासिक/संकलन फिल्म – आंखी एक मोहनजोदड़ो
बेस्ट स्क्रिप्ट – मोनो नो अवेयर
बेस्ट कथावाचक – Murmurs of the Jungle
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – फुर्सत

शर्मिला टैगोर ने कहा-मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है

Sharmila Tagore : शर्मिला टैगोर ने कहा कि नेशनल अवार्ड मिलने की खबर सुनने के बाद मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. मैं बहुत खुश हूं. राहुल एक बहुत ही कमाल के डायरेक्टर हैं, ये उनकी पहली फिल्म है और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. अपने लिए भी बहुत खुश हूं. मेरे लिये ये आज की सबसे बढ़िया खबर है. फिल्म की टीम से मैं अब भी टच में हूं. हमने दिल्ली में फिल्म की शूटिंग की थी.

Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड

Stree 2 Box Office Collection Day 1: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. हॉरर कॉमेडी मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. ‘सरकटे का आतंक’ लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रहा. ऐसा लग रहा है दर्शकों को ‘सरकटे का आतंक’ पसंद आ रहा है.

Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड Stree 2 B
Stree 2 Box Office Collection

Stree 2 Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने कई सुपरहिट मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. आपको बताते हैं पहले दिन की कमाई. ‘स्त्री 2’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. इस मूवी के गानों और ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही ऐसा माहौल बना दिया था कि लोगों में इस हॉरर कॉमेडी को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच थी. फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है और इसने सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 को पीछे छोड़ दिया. वहीं, अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की मूवी वेदा को भी इसने काफी पीछे छोड़ दिया.

साल की स्त्री 2 सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है

15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की है. स्त्री 2 भारत में लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को स्पेशल ओपनिंग प्रीमियर में करीब 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उसके बाद जब ये 15 अगस्त को रिलीज हुई तो इसने कुल 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक इसने टोटल कमाई 54.35 करोड़ रुपये की कर ली है. इसके अलावा इसने साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला. बाहुबली 2 ने हिंदी वर्जन में 41 करोड़ कमाए थे.

खेल-खेल में और वेदा को भी पीछे छोड़ा

15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की. इस साल की स्त्री 2 सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को को स्पेशल ओपनिंग प्रीमियर में करीब 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उसके बाद जब ये 15 अगस्त को रिलीज हुई तो इसने कुल 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक इसने टोटल कमाई 54.35 करोड़ रुपये की कर ली है. ऐसा लग रहा है दर्शकों को ‘सरकटे का आतंक’ पसंद आ रहा है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो अक्षय कुमार, तापसी पन्नू की मूवी खेल-खेल में ने सिर्फ 5 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि वेदा ने ओपनिंग डे पर 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

स्त्री 2’ ने तोड़ा KGF 2, ‘वॉर’ और गदर 2 का रिकॉर्ड
 ‘स्त्री 2’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़ गया है और इस फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट की परफॉर्मेस ने दर्शको का दिल जीत लिया है. जिसके चलते ‘स्त्री 2’ ने बंपर ओपनिंग की है. वहीं फिल्म ने 54 करोड़ की दमदार ओपनिंग के साथ केजीएफ 2 और वॉर सहित कई फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के अनुसार

  • स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर 54 करोड़ का कलेक्शन किया
  • केजीएफ चैप्टर 2 का पहले दिन का कलेक्शन 53.95 करोड़ रुपये था
  • वॉर ने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ की कमाई की थी
  • बाहुबली 2 ने पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था
  • गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 401.10 करोड़ रुपये कमाए थे

स्त्री 2 स्टार कास्ट
‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव पंकज त्रिपाठी, आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने कैमियो किया है. मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज बैनर के तहत दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है.

Anant Singh News: जेल से छूटे बाहुबली अनंत सिंह, एके-47 केस में हुआ बरी

Anant Singh News: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा हो गए हैं. 16 अगस्त शुक्रवार सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर वह जेल से बाहर आए हैं. बाढ़ और सचिवालय थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में उनकी रिहाई का आदेश पटना हाईकोर्ट ने दिया था. साक्ष्य के अभाव में रिहाई का आदेश दिया था. अनंत सिंह के जेल से रिहाई के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ बेउर जेल के बाहर लगी रही. 

Bihar News. पटना हाई कोर्ट के फैसले के बाद मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रिहा हो गए हैं. अनंत सिंह के समर्थक और चाहने वाले पूरे सम्मान के साथ उन्हें लेने बेऊर जेल पहुंचे थे. समर्थक और चाहने वालों ने रात से ही जेल के बाहर ही उनका घंटों इंतजार किया. कुछ लोगों ने अनंत सिंह के स्वागत में रात भर जेल के बाहर इंतजार तक किया. सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक जेल के बाहर पहुंचे थे. पटना के बेऊर जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने उनका शाही स्वागत किया. जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह अपने गांव बरिया के लिए रवाना हो गए हैं. चर्चित एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को उन्हें सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था.

अनंत सिंह 2016 से बेऊर बंद थे जेल में

पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद से वे बेऊर जेल में कैद थे. साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी. अनंत सिंह 2016 से बेऊर जेल में बंद थे. मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गये हैं. अनंत सिंह की रिहाई से उनके परिवार और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है. पटना के बेऊर जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने उनका शाही स्वागत किया. जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह अपने गांव बरिया के लिए रवाना हो गए हैं. 

दोनों बेटे अभिषेक और अंकित पहुंचे पिता को लेने

अनंत सिंह जब जेल से रिहा हो रहे थे तब उन्हें लेने अनंत सिंह के दोनों बेटे अभिषेक और अंकित जेल पहुंचे थे. दोनों बेटों ने पहले अपने पिता का स्वागत गेट पर किया. इस दौरान उनके बेटे ने बताया कि ‘हमें पूरा विश्वास था कि वह बाहर आएंगे. भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, सच की जीत हुई है. जेल से बाहर निकले अंनत सिंह से जब पत्रकारों ने बातचीत करने की कोशिश की तो अनंत सिंह ने उनसे कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया.

जेल प्रशासन ने अपने एंबुलेंस से उन्हें बाहर निकाला

अनंत सिंह की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने अपने एंबुलेंस से उन्हें जेल से बाहर निकाला. सुबह पांच बजकर दस मिनट पर पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले. अनंत सिंह के बेटे अंकित सिंह भी समर्थकों के साथ मौजूद थे. अनंत सिंह की रिहाई को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेऊर जेल पर जमे हुए थे. सबने मिलकर पूर्व विधायक का शानदार स्वागत किया और फूल माला से लाद दिया. जानकारी मिल रही है कि अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद पटना में नहीं रुके. अपनी गाड़ी से वे सीधे अपने गांव बरहिया के लिए रवाना हो गए. पूर्व से कहा जा रहा था कि अनंत सिंह अपने गांव लदमा जाएंगे. जहां सबसे पहले अपने कुलदेवता की पूजा करेंगे. पटना से लदमा के रास्ते में उनके स्वागत के लिए काफी तैयारी समर्थकों ने किया है.

Assembly Election Date 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान, ECI का पीसी आज

Assembly Election Date 2024 : भारत निर्वाचन आयोग देश के कई राज्यों में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान शुक्रवार दोपहर तीन बजे कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस क्रम झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की भी घोषणा हो सकती है. दोपहर तीन बजे भारतीय चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों के संबध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा.

Jharkhand Assembly Election Date 2024 : चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का हो सकता है. निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो जाएगी. निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब 3 बजे मीडिया को आमंत्रित किया है, लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

 जानें, कब और किस विधानसभा का होगा कार्यकाल खत्म

हरियाणा विधानसभा का 3 नवंबर और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग का जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने का प्लान है. यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है. आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है.

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव करवाया जा सकता है. वहीं पिछली तीन बार से महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान साथ करवाए गए थे, हालांकि इस बार उम्मीद है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव अलग-अलग आयोग करवा सकता है.

जम्मू-कश्मीर : परिसीमन के बाद में 90 विधानसभा सीट

आयोग ने जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव करवाया था. तब 5 चरणों में मतदान की प्रक्रिया हुई थी. परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हो चुकीं हैं. खबरों की मानें तो इस बार भी पांच चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर चुनौतियां बहुत ज्यादा है.

जम्मू-कश्मीर में चुनाव का एलान हो सकता है

ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं. जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे. तब भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन बनाया था. हालांकि, बाद में भाजपा ने इस गठबंधन से दूरी बना ली. 2018 में भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी.

Independence Day 2024: बिहार में 10 लाख नहीं अब 12 लाख युवाओं के देंगे रोजगार, CM नीतीश कुमार ने कही ये बात

Independence Day 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया. स्तंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में सीएम ने राज्य के युवाओं को पहले से तय संख्या से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया. उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव से पहले राज्य में 12 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दी जाएंगी. इससे पहले 10 लाख नौकरी देने का फैसला हुआ था.

Independence Day : बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब उन्हें बिहार की सत्ता मिली थी तो बिहार की स्थिति बेहतर नहीं थी. बिहार में स्कूल नहीं थे, जो स्कूलें थी उसमें शिक्षक नहीं थे. बिहार आज तेजी से आगे बढ़ रहा है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोत्तोलन किया और इसके बाद ये बातें अपने संबोधन में कही. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है. पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है, जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जबकि अब तक 12 लाख लोगों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है. 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में रोजगार के अवसर मुहैया कराने जा रही है.

आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि हम बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिहार का अहम योगदान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब उन्हें बिहार की सत्ता मिली थी तो बिहार की स्थिति बेहतर नहीं थी. बिहार में स्कूल नहीं थे, जो स्कूलें थी उसमें शिक्षक नहीं थे. हमारी सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था की, शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति हुई है.

विभागों की झांकियों ने लिया हिस्सा

समारोह में 13 विभागों की झांकियां दिखायी गयी. परेड में 20 टुकड़ियां भाग ली. दानापुर की एएसपी दीक्षा परेड का कमांड की. वहीं, डीएसपी पल्लवी कुमारी सेकेंड इन कमांडर थी. गांधी मैदान में आमंत्रित अतिथियों को सुबह 8:30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने को कहा गया था. आम लोगों का प्रवेश गांधी मैदान के गेट संख्या 4, 5, 6 व 7 से हुआ. गेट संख्या नौ से मीडिया व गेट संख्या 10 से विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश हुआ.

गांधी मैदान तिरंगा के रंग में सज-धज कर दिखा

समारोह शुरू होने से पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया. गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों व परिसर के अंदर 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हुई. अस्थायी कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखी गयी. बरसात को ध्यान में रख कर सभी तैयारियां सुनिश्चित की गयी हैं. दर्शक दीर्घा में भी वाटरप्रूफ शेड बनाया गया था. गांधी मैदान तिरंगा के रंग में सज-धज कर दिखा. समारोह को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. चार सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 60 अलग-अलग स्थानों पर 98 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

Bangladesh Violence : हिंदुओं पर हमले से चिंतित हैं PM मोदी, लाल किले से कहा-हालात जल्द होंगे सामान्य

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंसा थम नहीं रही है. हिंदुओं के प्रति अत्याचार की खबर प्रतिदिन आ रही है. मामले पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे और वहां हिंदू तथा दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

Bangladesh Violence : हिंदुओं पर हमले से चिंतित हैं PM मोदी, लाल किले से कहा-हालात जल्द होंगे सामान्य PM modi 05
Bangladesh Violence Against Hindu

Bangladesh Violence Against Hindu: पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उससे पूरा देश चिंतित ळै. आशा है कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में हालात जल्द सामान्य होंगे और वहां हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि बांग्लादेश की विकास यात्रा को लेकर शुभेच्छा रहेगी. मोदी ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते हमें चिंता होना स्वाभाविक है. मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे. 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि वहां हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो.”

हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया

बांग्लादेश में पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की खबरें हैं. नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया.

Independence Day 2024: PM मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, कहा-2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्षम हैं

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की जनता को बधाई दी. पीएम सबसे पहले गुरुवार सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद वह सीधे राजघाट पहुंचे और ‘बापू’ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. उन्होंने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

Independence Day 2024: PM मोदी ने 11वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, कहा-2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्षम हैं PM Narendra Modi 03
Independence Day

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 98 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया. इस प्रतिष्ठित स्मारक से मोदी का यह अब तक का सबसे लंबा संबोधन रहा. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया और कहा कि हम अपने संकल्प से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सक्षम हैं. ‘विकसित भारत 2047’ महज शब्द नहीं हैं, ये 140 करोड़ लोगों के संकल्प और सपनों को दर्शाते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कई सुझाव दिए हैं, जिनमें राष्ट्र को विनिर्माण का केंद्र बनाना, ‘सीड कैपिटल’ बनाना शामिल है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 98 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया. उन्होंने 11वीं बार तिरंगा फहराया और मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया. 

पीएम मोदी ने कहा-हम नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए लोगों के सुझावों में शासन में सुधार, त्वरित न्याय प्रणाली, पारंपरिक दवाओं को बढ़ावा देना आदि शामिल हैं. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वक्त था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे. आज समय देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का है. उन्होंने कहा कि हमारे रिफॉर्म राजनीतिक मजबूरी नहीं हैं. हम नेशन फर्स्ट के संकल्प से प्रेरित हैं. यदि देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आजादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत की ओर देश को ले जा सकती है.

मोदी ने अब तक कितनी-कितनी देर दिए भाषण?
पहली बार देश की बागडोर संभालने के बाद मोदी ने 2014 में लाल किले से पहली बार 65 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित किया था. साल 2015 में उनका संबोधन करीब 88 मिनट का था. साल 2018 में मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 83 मिनट, 2019 में लगभग 92 मिनट तक बात की, जो उनका अब तक का दूसरा सबसे लंबा भाषण था. साल 2020 में मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 90 मिनट का था. वर्ष 2021 में उनका स्वतंत्रता दिवस संबोधन 88 मिनट का और 2022 में 74 मिनट का रहा. पिछले साल यानी 2023 में मोदी का संबोधन 90 मिनट का था.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Khel Khel Mein: अक्ष्य कुमार को नहीं सुनना पड़ेगा फ्लॉप फिल्म देने का ताना, रिव्यू पॉजिटिव, चमकेगी किस्मत

Khel Khel Mein : अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज हो गयी है. इस फिल्म के रिव्यू पॉजिटिव है, जिससे लगता है कि इस फिल्म से अक्षय की किस्मत चमकेगी. अक्ष्य कुमार को फ्लॉप फिल्म देने का ताना नहीं सुनना पड़ेगा. पर उनके लिए रास्ता नहीं है. मुश्किलें बढ़ सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अक्षय की फिल्म ‘खेल खेल में’ को स्त्री 2 और वेदा जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

Khel Khel Mein: अक्ष्य कुमार को नहीं सुनना पड़ेगा फ्लॉप फिल्म देने का ताना, रिव्यू पॉजिटिव, चमकेगी किस्मत Khel Khel Mein 02
Khel Khel Mein

Khel Khel Mein : अक्षय कुमार के सितारे साल 2020 में कोरोना महामारी की दस्तक के बाद से गर्दिश में हैं. वो जो भी फिल्म करते हैं वो पिट जाती है. कितना भी बजट हो या कैसी भी स्टारकास्ट हो, अक्षय की फिल्म आती है और औंधे मुंह गिर जाती है. अब एक बार फिर अक्षय कुमार एक नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापस आ रहे हैं. अक्षय की फिल्म ‘खेल खेल में’ को स्त्री 2 और वेदा जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. लेकिन, फिल्म के रिव्यू पॉजिटिव है, जिससे लगता है कि इस फिल्म से अक्षय की किस्मत चमकेगी. अक्ष्य कुमार को फ्लॉप फिल्म देने का ताना नहीं सुनना पड़ेगा. फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, फरदीन खान और प्रज्ञा जायसवाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों को इंप्रेस कर दिया था.

पहले दिन करेगी इतनी कमाई

रिपोर्ट्स की माने तो अक्षय कुमार की फिल्म इस वीकेंड तक रफ्तार पकड़ लेगी. हालांकि, शुरुआत थोड़ी स्लो रहेगी. छुट्टियों वाला हफ्ता है तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फायदा होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार खेल खेल में पहले दिन 9-10 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी.

नहीं टूटेगा ओएमजी 2 का रिकॉर्ड

अक्षय कुमार की आखिरी हिट फिल्म ओएमजी 2 थी. अब उनसे इस खेल खेल में फिल्म से फैंस को उम्मीद है. ओएमजी 2 ने ओपनिंग डे पर 10.52 करोड़ का कलेक्शन किया था. खेल खेल में का पहले दिन का कलेक्शन 9-10 करोड़ के बीच में होगा तो ये रिकॉर्ड तोड़ने से थोड़ा चूक सकती है.

एडवांस बुकिंग से कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ ने एडवांस बुकिंग से भी ठीक-ठाक कमाई कर ली थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 1.54 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म के 47202 टिकट्स बिके हैं.