इस खबर में क्या है?
IBPS PO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह आखिरी मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है. इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी.
IBPS ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए पहले आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई और फिर रिक्त पदों की संख्या में भी इजाफा कर दिया. अब दोनों भर्तियों के जरिए कुल 8,400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
बिहार के आयुष ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नवादा के छात्र ने हासिल की AIR 4, देखें मार्कशीट
बढ़ाई गईं सीटें, अब ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका
IBPS ने PO भर्ती के पदों की संख्या 6,715 से बढ़ाकर 7,365 कर दी है. वहीं, स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पद 735 से बढ़ाकर 1,035 कर दिए गए हैं. यानी दोनों भर्तियों को मिलाकर अब कुल 8,400 वैकेंसी पर भर्ती होगी.
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 26 जुलाई 2026 कर दिया गया. अब आवेदन के लिए केवल दो दिन का समय बचा है.
ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं—
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- CRP PO/MT 2026 या संबंधित SO भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.
- कौन कर सकता है आवेदन?
PO पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है. वहीं SO पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता जरूरी है.
CBSE से छात्रों को बड़ी राहत, तीसरी भाषा में फेल होने पर भी नहीं रुकेगी पढ़ाई, जानिए नए नियम
उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
IBPS की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा.
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- इंटरव्यू (SO पदों के लिए)
सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मेरिट और IBPS के निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाएगा.


