वायरल वीडियो

Jamshedpur Encounter : पुलिस से कार्बाइन छीनकर फायरिंग, जवाब में 3 आरोपी को लगी गोली

Jamshedpur Encounter : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह एनकाउंटर कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन आरोपियों के साथ हुआ. हथियार बरामदगी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

Jamshedpur Encounter : झारखंड के जमशेदपुर शहर में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. यह एनकाउंटर कारोबारी पुत्र कैरव गांधी के चर्चित अपहरण कांड से जुड़े तीन आरोपियों के साथ हुआ. साईं मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाला के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान तीनों अपराधियों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हथियार बरामदगी के दौरान अचानक पलटा हालात

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किए गए रमेश राजा, गुड्डू सिंह और मोहम्मद इमरान को बिष्टुपुर थाना पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी. आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया था कि अपहरण कांड में इस्तेमाल किए गए हथियार उन्होंने साईं मंदिर के पास नाला क्षेत्र में छिपा रखे हैं. लेकिन जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, हालात अचानक बिगड़ गए और अपराधियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस जवान से छीनी कार्बाइन, ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, मौके का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने एक पुलिस जवान से कार्बाइन राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. पुलिस की गोली तीनों अपराधियों के पैरों में लगी, जिससे वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े.

तीनों आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें टीएमएच तथा एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान को कोई चोट नहीं आई.

मौके से हथियार बरामद, नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस ने एनकाउंटर स्थल से दो पिस्तौल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं में हुआ था. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम तेज कर दिया गया है.

वरीय पुलिस अधिकारी पहुंचे घटनास्थल

घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान मुठभेड़ में साहस और सूझबूझ दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की अधिकारियों ने सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई.

कैरव गांधी अपहरण कांड की जांच में अहम मोड़

पुलिस का मानना है कि यह मुठभेड़ कैरव गांधी अपहरण कांड की जांच में एक बड़ी सफलता है. अधिकारियों के अनुसार, घायल अपराधियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अपहरण कांड के पीछे सक्रिय पूरे गिरोह के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी और मामले का जल्द खुलासा संभव हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें-जुगसलाई में 44 साल बाद नगर निकाय चुनाव, 44,239 मतदाता अपने वार्ड के प्रतिनिधियों को चुनेंगे

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
50 %
3.1kmh
40 %
Sun
26 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here