20.1 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

बिहार में पुलिस का सख्त रुख, 9 महीनों में 15 एनकाउंटर, 1 कुख्यात अपराधी ढेर

Encounter In Bihar: बिहार में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. पिछले 9 महीनों में 15 मुठभेड़ हुईं, ताजा मामला जेपी गंगा पथ का है.

Encounter In Bihar: बिहार में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान 15 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें एक कुख्यात अपराधी मारा गया और बाकी मामलों में अधिकांश आरोपियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया. ताजा घटना पटना के जेपी गंगा पथ इलाके में हुई, जहां पुलिस ने एक प्रमुख अपराधी को दबोच लिया.

जेपी गंगा पथ मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस ने जेपी गंगा पथ पर हुई मुठभेड़ में घायल अपराधी को अमित कुमार के रूप में पहचान की. वह हाजीपुर, वैशाली का निवासी है और उसके खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास और हथियार कानून के उल्लंघन के मामले शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को अमित अपने साथी पीयूष के साथ सिविल कोर्ट में पेशी पर आए थे, जहां उन्होंने गैंग सदस्य ‘तातिया’ को मारने की योजना बनाई थी. उसी दौरान पीयूष पकड़ा गया, लेकिन अमित भाग निकला.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया से मिली जानकारी

पुलिस ने अमित की तलाश में पटना और वैशाली में लगातार दबिश दी. कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि वह शहर में छिपा हुआ है. पुलिस ने अमित की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी. जैसे ही अमित ने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला, पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में सफलता मिली.

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अमित ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे सुरक्षित रूप से गिरफ्तार किया.

पिछले नौ महीनों में प्रमुख मुठभेड़ घटनाएं

  • 11 जून 2025, बिहटा: पुलिस हिरासत से भाग रहे आरोपी के पैर में गोली लगी.
  • 13 जून, खुशरूपुर: फायरिंग के दौरान पैर में गोली.
  • 13 जून, दानापुर: आरोपी के पैर में गोली लगी.
  • 25 जून, जेपी गंगा पथ: आठ मामलों में वांछित आरोपी के पैर में गोली.
  • 7 जुलाई, मालसलामी: ईंट-भट्ठे के पास कुख्यात अपराधी ढेर.
  • 13 जुलाई, रानी तालाब: लूटपाट में पैर में गोली.
  • 6 अगस्त, फुलवारी: पुलिस पर फायरिंग, जवाब में पैर में गोली.
  • 15 अगस्त, रानी तालाब: मुठभेड़ में पैर में गोली.
  • 17 अगस्त, आलमगंज: कुख्यात अपराधी के पैर में गोली.
  • 16 नवंबर, खुशरूपुर: इनामी अपराधी के पैर में गोली.
  • 10 दिसंबर, जानीपुर: रंगदारी मामले में पैर में गोली.
  • 2 जनवरी 2026, खगौल: इनामी अपराधी के पैर में गोली.
  • 15 जनवरी, मनेर: लूटकांड आरोपी के पैर में गोली.
  • 22 जनवरी, मसौढ़ी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग आरोपी के पैर में गोली.
  • 1 मार्च, जेपी गंगा पथ: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली.

पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को अब किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी. अधिकारियों ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. पटना और आसपास के इलाकों में पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल कायम है.

इसे भी पढ़ें-होली-रमजान पर हाई अलर्ट, DGP का चेतावनी संदेश: शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-बिहार में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए नया नियम, ऑनलाइन जांच के बाद ही पक्की होगी डील

इसे भी पढ़ें-दानापुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता के घर चोरी, 5 महीने में दूसरी वारदात से दहशत

इसे भी पढ़ें-पटना के रेलकर्मियों की बल्ले-बल्ले, बनेंगे अत्याधुनिक आवास, महेंद्रूघाट व करबिगहिया में बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी

इसे भी पढ़ें-होली पर घर लौटने वाले को राहत — पुणे, मुंबई, अहमदाबाद व श्रीगंगानगर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
17.9 ° C
17.9 °
17.9 °
27 %
2.3kmh
0 %
Tue
33 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here