🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,033.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,920.26 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,033.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,920.26 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मौसम लेगा करवट, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा हाल

Weather Forecast: उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है. कुछ राज्यों में बिजली गिरने और आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है. कुछ राज्यों में बिजली गिरने और आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 5 जून को बारिश होने की संभावना है. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 2 से 5 जून के बीच मौसम सक्रिय रह सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 और 5 जून को जबकि पश्चिमी राजस्थान में 3 और 4 जून तथा पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है. इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक की गतिविधियां भी हो सकती हैं.

प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहाड़ी राज्यों में भी सक्रिय रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 2 जून से 6 जून तक मौसम में बदलाव बना रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर में 6 जून को बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हो सकती है और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम लेगा करवट, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा हाल Weather Forecast 7

पश्चिमी भारत में कई दिन तक रहेगा असर

पश्चिमी भारत के राज्यों में भी मौसम का असर बना रहने की संभावना है.

  • कोंकण और गोवा : 2 से 7 जून
  • मध्य महाराष्ट्र : 2 से 5 जून
  • मराठवाड़ा : 2 और 3 जून
  • सौराष्ट्र एवं कच्छ : 2 से 4 जून
  • गुजरात क्षेत्र : 2 और 4 जून

इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर चल सकता है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बदलेगा मौसम

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2 से 5 जून के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. इससे तापमान में कुछ गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

राजस्थान में यलो अलर्ट जारी

राजस्थान में हाल के दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है. विभाग ने 5 जून तक विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में उमस के बीच बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 से 4 जून तक गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. शाम और रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत महसूस की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.6m/s
100%
शुक्र
31 °
शनि
33 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें