विज्ञापन

वायरल वीडियो

राहुल गांधी के मंच पर छलका NEET छात्रा के पिता का दर्द, भावुक होकर बोले- हमें न्याय दिलाइए

Rahul Gandhi NEET Student Father : देहरादून के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण देखने को मिला. कथित NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाली छात्रा के पिता ने राहुल गांधी से संसद में उनकी आवाज उठाने और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की अपील की. इस दौरान राहुल गांधी ने भी शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

Rahul Gandhi NEET Student Father : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि देश में प्रश्नपत्र लीक का पूरा नेटवर्क हाई-टेक हो चुका है. उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि अगर किसी के पास करोड़ों रुपये हैं तो वह कथित तौर पर पेपर लीक के ‘मेन्यू कार्ड’ से अपनी पसंद का प्रश्नपत्र चुन सकता है.

इंडिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: बिना डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन के दौड़ेगी, किराया सिर्फ ₹5

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, उनकी समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा का मंच है. उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों की मेहनत और भरोसे को चोट पहुंचाई है.

Rahul Gandhi NEET Student Father : ‘टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म का हो रहा इस्तेमाल’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के लिए अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर इंटरनेट, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए कथित तौर पर प्रश्नपत्र हासिल किए जा सकते हैं. उनके मुताबिक, यह पूरे परीक्षा तंत्र के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है.

‘152 पेपर लीक से 7.5 करोड़ युवा प्रभावित’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे करीब 7.5 करोड़ युवा प्रभावित हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि इतने मामलों के बावजूद किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली. राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल सामने आए मामलों का आंकड़ा है, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है. उन्होंने इसे युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य का अपमान बताया.

E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच

भावुक हुए छात्रा के पिता, संसद में मुद्दा उठाने की मांग

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी की मुलाकात कथित तौर पर नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाली छात्रा रिया कुमारी के पिता राजेश मल्ल से हुई. बातचीत के दौरान राजेश मल्ल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वैसा किसी अन्य बेटी के साथ नहीं होना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी से संसद में इस मुद्दे को मजबूती से उठाने और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों व उनके परिवारों को न्याय दिलाने की अपील की.

बोले- यह राजनीति नहीं, युवाओं के भविष्य की लड़ाई

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ किसी राजनीतिक दल की रैली नहीं है. उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं के संघर्ष, उनकी चुनौतियों और भविष्य को लेकर संवाद के लिए आयोजित किया गया है. उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना युवाओं के साथ न्याय नहीं हो सकता.

इसे भी पढ़ें-भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
61%
3.5m/s
100%
शुक्र
31 °
शनि
36 °
रवि
31 °
सोम
28 °
मंगल
28 °

अन्य खबरें